भारतीय राजव्यवस्था के 500+ महत्त्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्र उत्तर | Indian Polity One Liner Question-Answer in Hindi

  1. राष्ट्रपति कितने समय अंतराल के पश्चात वित्त आयोग का गठन करता है?
    उत्तर :- प्रत्येक 5 वर्ष के बाद
  2. कानून निर्माण हेतु प्रस्तावित विधेयक के कितने वाचन होते हैं?
    उत्तर :- तीन 
  3. राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए न्यूनतम आयु है?
    उत्तर :-  35 वर्ष
  4. संविधान में मूल कर्तव्य को शामिल करने का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है?
    उत्तर :- सोवियत संघ के संविधान से
  5. उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदाता होते हैं?
    उत्तर :- संसद सदस्य
  6. किस की अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता?
    उत्तर :- राज्यपाल
  7. राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है?
    उत्तर :- केंद्रीय मंत्रिमंडल
  8. 1 वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?
    उत्तर :- दो बार
  9. सार्वजनिक लेखा समिति में राज्यसभा के कितने सदस्य होते हैं?
    उत्तर :-सात 7
  10. भारत के संविधान में अवशिष्ट शक्तियां किसमें निहित है?
    उत्तर :- संसद में
  11. परिसीमन आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
    उत्तर :- मुख्य चुनाव आयुक्त
  12. गणतंत्र का मतलब क्या होता है ?
    उत्तर :- राज्य का प्रमुख राज्य के लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है।
  13. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति संघीय मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य होता है ?
    उत्तर :- अनुच्छेद 74
  14. भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल पूरा करने से पहले ही हो गई थी ?
    उत्तर :- डॉ. जाकिर हुसैन
  15. भारत के उच्चतम न्यायालय के किस मुख्य न्यायाधीश ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है ?
    उत्तर :- न्यायमूर्ति एम. हिदायतुल्ला
  16. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है ?
    उत्तर :- प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
  17. निर्विरोध चुने जाने वाले भारत के एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे ?
    उत्तर :- नीलम संजीव रेड्डी
  18. राष्ट्रपति को लोकसभा में किस समुदाय के दो सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार प्राप्त है ?
    उत्तर :- एंग्लो-इंडियन समुदाय
  19. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की शक्ति प्रदान करता है ?
    उत्तर :- अनुच्छेद 143
  20. राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश संसद के सत्र प्रारंभ होने के बाद सदन में कितने समय तक रखा जाना आवश्यक है ?
    उत्तर :- 6 सप्ताह
  21. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?
    उत्तर :- एकल नागरिकता
  22. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी,पंथनिरपेक्ष तथा अखंडता शब्दों को किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
    उत्तर :- 42 वें संविधान संशोधन द्वारा
  23. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
    उत्तर :- जवाहरलाल नेहरू
  24. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव प्रारूप समिति के समक्ष किसने रखा था ?
    उत्तर :- जवाहरलाल नेहरू
  25. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे ?
    उत्तर :- बेनेगल नरसिंह राव ( सर बी. एन. राव )
  26. 11 दिसम्बर 1946 को किसे संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया था ?
    उत्तर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  27. संविधान की सातवीं अनुसूची के अंतर्गत जो केंद्रीय सूची है उसमें कितने विषय सम्मिलित हैं?
    उत्तर :- 97 विषय
  28. भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा?
    उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
  29. भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था?
    उत्तर :- भारतीय डाकघर अधिनियम
  30. किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकता है?
    उत्तर :- राष्ट्रपति
  31. युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषण कौन कर सकता है?
    उत्तर :- राष्ट्रपति
  32. किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है?
    उत्तर :- धन विधेयक को
  33. कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा?
    उत्तर :- एम. हिदायतुल्ला
  34. भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है?
    उत्तर :- संघीय मंत्रीपरिषद
  35. लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है?
    उत्तर :- 14
  36. वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है?
    उत्तर :- राष्ट्रपति
  37. भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है?
    उत्तर :- उपराष्ट्रपति की
  38. भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई?
    उत्तर :- डॉ. जाकिर हुसैन
  39. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे?
    उत्तर :- बिहार से
  40. संसद के तीन सत्र कौन कौन से होते हैं?
    उत्तर :- बजट सत्र, मानसून सत्र,शीतकालीन सत्र

आगे के प्रश्नों के लिये पेज नंबर सेलेक्ट करें –

123456789101112