बिहार एसटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर से 1 मार्च 2024 तक लिए जायेंगे । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षको के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए BSEB STET 2024 के द्वारा पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी किया है| इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSEB STET की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है |आप इस पात्रता परीक्षा का आवेदन कैसे कर सकते है और इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही है |
बिहार एसटीईटी 2024 के लिए बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है जिस अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया है वह आवेदन कर सकते है । बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 से जारी है जिसे 1 मार्च 2024 तक आवेदन प्रक्रिया बंद होगी । बिहार में शिक्षको के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ग्रेजुएट /पोस्ट ग्रेजुएट पास बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थियों के लिए Bihar Board TET भर्ती निकाली गयी है | आप इस पोस्ट के माध्यम से Bihar STET 2023 में आवेदन के लिए 3 दिन शेष है क्या आपने आवेदन किया ,जाने आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करेंगे |

Important Highlights BSEB STET
| परीक्षा का नाम | बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा ( STET ) |
| परीक्षा का प्रकार | बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा |
| बिहार एसटीईटी परीक्षा मोड | ऑनलाइन (सीबीटी) |
| बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र 2024 तिथि | 14 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bsebstet2024.com |
बिहार एसटीईटी पात्रता परीक्षा के महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदक 14 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे |
- पेपर-1 के माध्यम से हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य व विशेष विद्यालय अध्यापक की पात्रता परीक्षा दे सकते है |
- पेपर -2 के माध्यम से हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि व संगीत के विषयों के शिक्षकों के लिए की पात्रता परीक्षा दे सकते है |
- पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न विषय से पूछे जायेंगे और 50 अंक शिक्षक कला,अन्य दक्षताओं से होंगे |
- बिहार बोर्ड बीएसईबी एसटीईटी 2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी |
- आवेदन करने के लिए सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1 पेपर के लिए 960 और दो पेपरों के लिए 1440 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा|
- एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1 पेपर के लिए 760 और दो पेपरों को लिए 1140 रुपये का भुगतान करना होगा |
पासिंग मार्क्स
- सामान्य – 50 फीसदी
- पिछड़ा वर्ग – 45.5 फीसदी
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5 फीसदी
- एससी, एसटी 40 फीसदी
- दिव्यांग – 40 फीसदी
- महिला – 40 फीसदी
BSEB के द्वारा बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज
- पासपोर्ट फोटो (सफेद या हल्के बैकग्राउंड के साथ)
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- बी.एड परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- जाती प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए)
- जन्मतिथि के लिए प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
Bihar STET के लिए आवश्यक लिंक
| Apply Online | Bihar STET Apply Link | |||
| Download Notification | Click Here | |||
| Official Website | BSEB Official Website | |||