हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Hindi Vyakaran MCQ

Hindi Vyakaran MCQ सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है | प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हर छात्र के लिए हिंदी व्याकरण (Hindi Vyakaran) एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। चाहे आप UPSC, SSC, CTET, UPTET, RO/ARO, या राज्य स्तर की कोई भी परीक्षा दे रहे हों, सामान्य हिंदी (General Hindi) और हिंदी व्याकरण के प्रश्न हर पेपर में अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। आप इस हिन्दी व्याकरण को अच्छे से तैयार कर प्रतियोगिता परीक्षाओ में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है |

यदि आप अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं और परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो Hindi Vyakaran MCQ और बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास करना सबसे बेहतरीन तरीका है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में अब रटने वाली शिक्षा के बजाय कॉन्सेप्ट्स पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं| इसलिए आप इस आर्टिकल हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Hindi Vyakaran MCQ में दी जा रही विस्तृत जानकारी जरुर देखें |

Hindi Vyakaran MCQ

हिन्दी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Hindi Vyakaran MCQ | Hindi Vyakaran For BPSC Teacher

Q. ’अर्चना अत्यन्त सुन्दर है।’ वाक्य में कौन-सा शब्द विशेषण है।

A. अर्चना
B. अत्यन्त
C. सुन्दर
D. है

उत्तर :- C. सुन्दर

Q. ‘कश्मीरी सेब सिंदूरी लाल होता है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द विशेषण के किस भेद के अन्तर्गत आएगा?

A. गुणवाचक
B. सार्वनामिक
C. प्रविशेषण
D. परिमाणवाचक

उत्तर :- C. प्रविशेषण

Q. ‘ऋषि की गाय बहुत दूध देती है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द किस विशेषण का उदाहरण है?

A. परिमाणवाचक
B. सार्वनामिक
C. संख्यावाचक
D. गुणवाचक

उत्तर :- A. परिमाणवाचक

Q. किस प्रकार के विशेषण में दो प्राणियों, वस्तुओं इत्यादि के गुण दोष अथवा विशेषता की तुलना कर एक को दूसरे से बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है-

A. सार्वनामिक
B. मूलावस्था
C. चापलूसी करना
D. उत्तरावस्था

उत्तर :- D. उत्तरावस्था

Q. ’कोई’ शब्द में कौन-से विशेषण का बोध होता है?

A. सार्वनामिक विशेषण
B. मूलावस्था
C. उत्तरावस्था
D. परिमाण वाचक विशेषण

उत्तर :- A. सार्वनामिक विशेषण

Q. ‘जो थोड़ा जानता हो’ वाक्य के लिए एक शब्द बताइए ।

(A) अल्पज्ञ
(B) बहुज्ञ
(C) अज्ञ
(D) सर्वज्ञ

उत्तर – (A)
Q. ‘पोथि न पातड़ि, नाम नरेंण पंडित’ कहावत का सही अर्थ है

(A) नाम के बड़े, दर्शन के छोटे।
(B) नाम में क्या रखा है ?
(C) पोथी – पन्ना ही पंडित की पहचान है ।
(D) पोथी – पन्ना कुछ नहीं, फिर भी पंडित हैं ।

उत्तर – (A)

Q. संटा किसे कहते हैं ?

(A) दुष्ट व्यक्ति को
(B) अदला-बदली को
(C) सौगुना को
(D) सन्त समागम को

उत्तर – (B)
Q. निम्नलिखित में से ‘गीतावली’ किसकी रचना है ?

(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) कबीरदास
(D) मीराबाई

उत्तर – (A)
Q. निम्नलिखित विलोम शब्दों में कौन-सा युग्म गलत है ?

(A) अमृत – विष
(B) आय – व्यय
(C) अनुज – अनुजा
(D) उपस्थित – अनुपस्थित

उत्तर – (C) अनुज – अग्रज

Q. कुमाउनी का ‘गात’ शब्द है

(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशी

उत्तर – (B)
Q. “यमाताराजभानसलगा :”। छंद-गणना के सूत्र में गणों की संख्या कितनी है ?

(A) नौ
(B) आठ
(C) दस
(D) सात

उत्तर – (B)

यमाताराजभानसलगा सूत्र के पहले आठ वर्णों में आठ गणों के नाम हैं।


Q. ‘चयन’ शब्द में संधि-विच्छेद होगा

(A) चय + अन
(B) च + यन
(C) चे + अन
(D) चे + यन

उत्तर – (C)
Q. जो पत्र एक व्यापारिक संस्था द्वारा दूसरी व्यापारिक संस्था को व्यापारिक कार्य हेतु लिखे जाते हैं – वे पत्र कहलाते हैं

(A) सरकारी या शासकीय पत्र
(B) अर्द्ध सरकारी या अर्द्ध शासकीय पत्र
(C) व्यक्तिगत या व्यावहारिक पत्र
(D) व्यावसायिक या व्यापारिक पत्र

Answer – (D)


Q. ‘किरमोई पाँख जामण’ मुहावरे का सही अर्थ है

(A) चींटी पंख निकलने पर उड़ने लगती है ।
(B) विनाशसूचक चिह्न प्रकट होना ।
(C) उड़ने को तत्पर होना ।
(D) स्वप्न साकार होना ।

उत्तर – (B)
Q. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से माना जाता है ?

(A) रोमन
(B) फारसी
(C) ब्राह्मी
(D) खरोष्ठी

उत्तर – (C)

Q. “संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी ।” – संविधान के किस अनुच्छेद में अंकित है ?

(A) अनुच्छेद- 343
(B) अनुच्छेद- 344
(C) अनुच्छेद- 345
(D) अनुच्छेद – 346

उत्तर – (A)
Q. अध उपसर्ग से इनमें से कौन-सा शब्दरूप बनेगा ?

(A) आधार
(B) अधीर
(C) अधिकार
(D) अधजला

उत्तर – (D)


Q. “असंख्य कीर्ति रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

(A) रूपक
(B) श्लेष
(C) उपमा
(D) उत्प्रेक्षा

Answer – (C)


Q. ईश्वर की सहायता सबसे बड़ी होती है’ इस वाक्य के लिए लोकोक्ति है

(A) जितने मुँह उतनी बातें
(B) जाको राखे सांइयाँ, मार सकै नहिं कोय
(C) दीपक तले अँधेरा
(D) छोटा मुँह बड़ी बात

उत्तर – (B)

यह भी पढ़े –

Q. निम्न में से किस शब्द में ‘इत’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ?

(A) सतीत्व
(B) बचत
(C) हर्षित
(D) खपत

उत्तर – (C)

हर्षित : हर्ष + इत
Q. संरचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद होते हैं ?

(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

उत्तर – (B)
Q. निम्नलिखित में से भाववाच्य का उदाहरण नहीं है।

(A) मुझसे चला नहीं जाता ।
(B) मुझसे बैठा नहीं जाता ।
(C) आम खाया जाता है।
(D) राम से टहला नहीं जाता ।

उत्तर – (C)

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
Q. ‘फ्यूलि’ क्या है ?

(A) बरसात में उगने वाली पौध
(B) सर्दियों में पिया जाने वाला पेय
(C) बसन्त में उगने वाला पीला फूल
(D) गर्मियों में छाया देने वाला पेड़

उत्तर – (C)
Q. ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है

(A) घोडा
(B) खर
(C) हय
(D) तुरंग

उत्तर – (B)

खर, गधा का पर्यायवाची है।अश्व’ के अन्य पर्यायवाची शब्द : – तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग,हय, वाजी।

Q. उस विकल्प का चयन करें जो विशेषण का भेद है- “उस घर में मेरा दोस्त रहता है।”

A. निश्चित परिमाणवाचक
B. निश्चित संख्यावाचक
C. सार्वनामिक
D. गुणवाचक

उत्तर :- C. सार्वनामिक

Q. निम्न में कौन-सा संख्यावाचक विशेषण है?

A. गरीब
B. कैसा
D. सफेद
C. कुछ

उत्तर :- C. कुछ

Q. ‘यह घोड़ा अच्छा है।’ वाक्य में ‘यह’ क्या है?

A. सार्वनामिक विशेषण
C. गुणवाचक विशेषण
B. प्रविशेषण
D. संख्यावाचक विशेषण

उत्तर :- A. सार्वनामिक विशेषण

Q. ‘गिलास में थोड़ा दूध है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द विशेषण के किस भेद के अंतर्गत आएगा?

A. संकेतवाचक
B. परिमाणवाचक
C. संख्यावाचक
D. गुणवाचक

उत्तर :- B. परिमाणवाचक

Q. ‘पर्वतीय’ कौन सा विशेषण है?

A. संख्यावाचक
B. परिमाण वाचक विशेषण
C. गुणवाचक विशेषण
D. सार्वनामिक विशेषण

उत्तर :- C. गुणवाचक विशेषण