Indian Polity से सम्बंधित प्रश्नों को भारत की लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं में पूछा जाता है| सरकारी शिक्षक जैसे CTET ,BPSC TRE में भी प्रश्नोत्तरी पूछे ही जाते हैं | यदि आप यूपीएससी (UPSC), एसएससी (SSC CGL, CHSL), रेलवे, बैंकिंग, राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC जैसे BPSC, UPPSC, MPPSC) या किसी अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘भारत की राजव्यवस्था’ (Indian Polity) एक ऐसा विषय है जिससे परीक्षा में सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं जिसे आप इस आर्टिकल की मदद से पूरा कर सकते हैं|
भारतीय राजव्यवस्था एक महत्वपूर्ण विषय है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं| जनरल नॉलेज होने से आप प्रदेश स्तर की किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है | यदि आप इन प्रश्नों के पैटर्न को समझ लेते हैं और सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आप परीक्षा में आसानी से अधिकतम अंक प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न परीक्षाओं के पाठ्यक्रम (Syllabus) को ध्यान में रखते हुए, हमारे प्रैक्टिस सेट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को दिया गया है| इसलिए आप इस आर्टिकल भारत की राजव्यवस्था महत्त्वपूर्ण MCQ’s | Indian Polity Important Questions in Hindi में दी जा रही विस्तृत जानकारी जरुर देखें |

भारत की राजव्यवस्था महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)| Indian Polity Important MCQ’s
Q1. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसके द्वारा हल किया जा सकता है?
A) संसद
B) भारत का उच्चतम न्यायालय
C) निर्वाचन आयोग
D) प्रधानमंत्री कार्यालय
Q2. संविधान सभा ने अन्तिम रूप से संविधान को कब पारित किया था?
A) 26 जनवरी, 1950
B) 15 अगस्त, 1947
C) 26 नवम्बर, 1949
D) 2 अक्टूबर, 1950
Q3. भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई थी?
A) 26 अक्टूबर, 1962
B) 3 दिसम्बर, 1971
C) 25 जून, 1975
D) 15 अगस्त, 1947
Q4. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
C) पं. जवाहरलाल नेहरू
D) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
Q5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श माँगने का अधिकार प्राप्त है?
A) अनुच्छेद 123
B) अनुच्छेद 143
C) अनुच्छेद 352
D) अनुच्छेद 226
Q6. अनुच्छेद 368 संसद को कौन-सी शक्ति प्रदान करता है?
A) आपातकाल लगाने की शक्ति
B) नया राज्य बनाने की शक्ति
C) संविधान संशोधन करने की शक्ति
D) अध्यादेश जारी करने की शक्ति
Q7. संविधान में मूल कर्त्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा के आधार पर शामिल किया गया था?
A) स्वर्ण सिंह समिति
B) बलवंत राय मेहता समिति
C) सरकारीया आयोग
D) शाह आयोग
Q8. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?
A) भारत के मुख्य न्यायाधीश
B) प्रधानमंत्री
C) उपराष्ट्रपति
D) लोकसभा अध्यक्ष
Q9. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
A) संसद
B) राष्ट्रपति
C) प्रधानमंत्री
D) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Q10. भारत के प्रथम आम चुनाव किस वर्ष किए गए थे?
A) 1947-48
B) 1950-51
C) 1951-52
D) 1955-56
Q11. भाषायी आधार पर गठित होने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन-सा है?
A) पंजाब
B) आन्ध्र प्रदेश
C) तमिलनाडु
D) गुजरात
Q12. भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा करता है?
A) अनुच्छेद 352
B) अनुच्छेद 356
C) अनुच्छेद 360
D) अनुच्छेद 368
Q13. भारतीय संविधान के किस संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में शब्द समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता जोड़े गए थे?
A) 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976
B) 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978
C) 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002
D) 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992
Q14. भारत का नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
A) प्रधानमंत्री
B) राष्ट्रपति
C) लोकसभा अध्यक्ष
D) वित्त मंत्री
Q15. किस अनुच्छेद के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है?
A) अनुच्छेद 19
B) अनुच्छेद 21(A)
C) अनुच्छेद 32
D) अनुच्छेद 45
Q16. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?
A) राष्ट्रपति
B) प्रधानमंत्री
C) लोकसभा उपाध्यक्ष
D) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
Q17. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
A) राज्यपाल
B) मुख्यमंत्री
C) राष्ट्रपति
D) मुख्य न्यायाधीश (सुप्रीम कोर्ट)
Q18. संविधान का अनुच्छेद-40 राज्य को किसका निर्देश देता है?
A) समान नागरिक संहिता का
B) ग्राम पंचायत के संगठन का
C) कार्यपालिका और न्यायपालिका के पृथक्करण का
D) पर्यावरण संरक्षण का
Q19. किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है?
A) राष्ट्रपति
B) प्रधानमंत्री
C) वित्त मंत्री
D) लोकसभा अध्यक्ष
Q20. उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन–कौन शामिल होते हैं?
A) केवल लोकसभा के सदस्य
B) केवल राज्यसभा के सदस्य
C) राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य
D) संसद और विधानसभाओं के सभी सदस्य
Q21. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
B) सच्चिदानन्द सिन्हा
C) जे.बी. कृपलानी
D) सी. राजगोपालाचारी
Q22. वित्त आयोग के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
A) अनुच्छेद 280
B) अनुच्छेद 245
C) अनुच्छेद 324
D) अनुच्छेद 112
Q23. 73वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है?
A) नगर पालिका से
B) पंचायती राज से
C) दलबदल कानून से
D) शिक्षा के अधिकार से
Q24. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है?
A) ब्रिटेन
B) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA)
C) आयरलैंड
D) सोवियत संघ (USSR)
Q25. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
A) 18 वर्ष
B) 21 वर्ष
C) 25 वर्ष
D) 35 वर्ष
Q26. भारतीय संविधान में अस्पृश्यता उन्मूलन से सम्बन्धित अनुच्छेद कौन-सा है?
A) अनुच्छेद 14
B) अनुच्छेद 17
C) अनुच्छेद 19
D) अनुच्छेद 21
Q27. स्वतन्त्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे?
A) सुकुमार सेन
B) जी.वी. मावलंकर
C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D) एच.जे. कनिया
Q28. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ?
A) 26 नवम्बर 1949
B) 15 अगस्त 1947
C) 26 जनवरी 1950
D) 2 अक्टूबर 1952
Q29. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?
A) राष्ट्रपति द्वारा
B) प्रधानमंत्री द्वारा
C) लोकसभा के सदस्यों द्वारा
D) जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से
Q30. लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित है?
A) मूल अधिकार
B) राज्य के नीति-निदेशक तत्व
C) प्रस्तावना
D) मूल कर्तव्य
Q31. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर राज्यों में संवैधानिक तन्त्र की विफलता पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है?
A) अनुच्छेद 352
B) अनुच्छेद 356
C) अनुच्छेद 360
D) अनुच्छेद 370
Q32. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
B) पण्डित जवाहरलाल नेहरू
C) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
D) सरदार वल्लभभाई पटेल
Q33. भारतीय संसद का उच्च सदन क्या कहलाता है?
A) लोकसभा
B) राज्यसभा
C) विधानसभा
D) मंत्रिपरिषद
Q34. सम्पत्ति के अधिकार को किस संविधान संशोधन के द्वारा हटा दिया गया है?
A) 42वें संशोधन द्वारा
B) 44वें संशोधन द्वारा
C) 86वें संशोधन द्वारा
D) 61वें संशोधन द्वारा
Q35. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है?
A) प्रधानमंत्री
B) मंत्रिपरिषद
C) राष्ट्रपति
D) संसद
Q36. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्य शामिल हैं?
A) अनुच्छेद 50
B) अनुच्छेद 51(A)
C) अनुच्छेद 36
D) अनुच्छेद 21
Q37. भारतीय संविधान को कुल कितने भागों में बाँटा गया है?
A) 18 भाग
B) 20 भाग
C) 22 भाग
D) 25 भाग
Q38. नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
A) राष्ट्रपति
B) उपराष्ट्रपति
C) भारत का प्रधानमंत्री
D) वित्त मंत्री
Q39. भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था?
A) 1947
B) 1950
C) 1951
D) 1952
Q40. भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का उल्लेख किस अनुच्छेद में है?
A) अनुच्छेद 148
B) अनुच्छेद 76
C) अनुच्छेद 110
D) अनुच्छेद 280
Q41. भारत में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ कहाँ से शुरू किया गया था?
A) नागौर, राजस्थान
B) सीहोर, मध्य प्रदेश
C) आनंद, गुजरात
D) सितारगंज, उत्तराखंड
Q42. भारत में ईवीएम (EVM) का पहली बार इस्तेमाल कब किया गया था?
A) 1975 (दिल्ली)
B) 1982 (केरल)
C) 1989 (गोवा)
D) 1998 (राजस्थान)
Q43. दल-बदल से सम्बन्धित कानून का उल्लेख किस अनुसूची में है?
A) आठवीं अनुसूची
B) नौवीं अनुसूची
C) दसवीं अनुसूची
D) ग्यारहवीं अनुसूची
Q44. सरकारिया आयोग का सम्बन्ध किस से है?
A) चुनाव सुधार से
B) केन्द्र-राज्य सम्बन्धों से
C) न्यायिक सुधार से
D) वित्तीय सुधार से
Q45. राज्यसभा कब भंग की जा सकती है?
A) प्रत्येक 5 वर्ष बाद
B) प्रत्येक 6 वर्ष बाद
C) प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा
D) राज्यसभा कभी भंग नहीं की जा सकती है
Q46. लोकसभा को कौन भंग कर सकता है?
A) राष्ट्रपति (प्रधानमंत्री की सलाह पर)
B) लोकसभा अध्यक्ष
C) उपराष्ट्रपति
D) सर्वोच्च न्यायालय
Q47. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
A) साइमन कमीशन
B) क्रिप्स मिशन
C) कैबिनेट मिशन योजना
D) माउंटबेटन योजना
Q48. राज्यपाल का कार्यकाल कितनी अवधि का होता है?
A) 5 वर्ष
B) 6 वर्ष
C) राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त
D) लोकसभा के विश्वास तक
Q49. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर देश में वित्तीय आपात की घोषणा की जा सकती है?
A) अनुच्छेद 352
B) अनुच्छेद 356
C) अनुच्छेद 360
D) अनुच्छेद 368
Q50. भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
A) 25 वर्ष
B) 30 वर्ष
C) 35 वर्ष
D) 40 वर्ष
Q51. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है?
A) 2
B) 10
C) 12
D) 14
Q52. यदि प्रधानमंत्री या कोई अन्य मंत्री सदन का सदस्य नहीं है तो उसे पद पर बने रहने के लिए कितने दिनों के अन्दर संसद का सदस्य बनना आवश्यक है?
A) 3 माह
B) 6 माह
C) 1 वर्ष
D) 2 वर्ष
Q53. भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
A) रक्षा मंत्री
B) थल सेना अध्यक्ष
C) प्रधानमंत्री
D) राष्ट्रपति
Q54. किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया?
A) 42वें संशोधन अधिनियम (1976)
B) 44वें संशोधन अधिनियम (1978)
C) 86वें संशोधन अधिनियम (2002)
D) 52वें संशोधन अधिनियम (1985)
Q55. राज्य सभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ?
A) 26 जनवरी, 1950
B) 3 अप्रैल, 1952
C) 13 मई, 1952
D) 15 अगस्त, 1947
Q56. संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है?
A) 30 दिन
B) 60 दिन
C) 90 दिन
D) 180 दिन
Q57. क्या संघ शासित क्षेत्र भी राज्य सभा में अपना प्रतिनिधि भेजते हैं?
A) हाँ, भेजते हैं
B) नहीं भेजते हैं
C) केवल दिल्ली भेजती है
D) राष्ट्रपति की अनुमति पर निर्भर है
Q58. केन्द्र सरकार का संवैधानिक प्रधान कौन होता है?
A) प्रधानमंत्री
B) राष्ट्रपति
C) मुख्य न्यायाधीश
D) लोकसभा अध्यक्ष
Q59. भारत के कौन से राष्ट्रपति ‘द्वितीय पसंद’ (Second Preference) के मतों की गणना के फलस्वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्त कर निर्वाचित हुए?
A) डॉ. जाकिर हुसैन
B) वी. वी. गिरि
C) नीलम संजीव रेड्डी
D) आर. वेंकटरमण
Q60. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वित्तीय आपातकाल की व्यवस्था है?
A) अनुच्छेद 352
B) अनुच्छेद 356
C) अनुच्छेद 360
D) अनुच्छेद 368
Q61. भारतीय संविधान कौन सी नागरिकता प्रदान करता है?
A) एकल नागरिकता
B) दोहरी नागरिकता
C) बहुस्तरीय नागरिकता
D) कोई नागरिकता नहीं
Q62. लोकसभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है?
A) 1/3
B) 1/4
C) 1/10
D) 1/5
Q63. पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाता है?
A) योजना आयोग
B) राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC)
C) वित्त मंत्रालय
D) संसद
Q64. राज्य स्तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
A) मुख्यमंत्री
B) राज्यपाल
C) राष्ट्रपति
D) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
Q65. नए राज्य के गठन अथवा सीमा परिवर्तन का अधिकार किसे है?
A) राष्ट्रपति
B) संसद
C) संबंधित राज्य की विधानसभा
D) सर्वोच्च न्यायालय
Q66. लोकसभा के चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन किस वर्ष की जनगणना के बाद किया जाएगा?
A) 2021
B) 2026
C) 2031
D) 2041
Q67. गोवा को किस वर्ष राज्य का दर्जा दिया गया?
A) 1985
B) 1987
C) शरण ली
D) 1990
Q68. नगर निगम के सर्वोच्च अधिकारी को क्या कहते हैं?
A) आयुक्त (Commissioner)
B) महापौर (Mayor)
C) अध्यक्ष
D) प्रधान
Q69. प्रथम लोकसभा चुनाव में कितने राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता दी गई थी?
A) 10
B) 12
C) 14
D) 16
Q70. देशी नरेशों के प्रिवीपर्सों और विशेषाधिकारों को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा समाप्त किया गया?
A) 24वें संशोधन
B) 26वें संशोधन
C) 42वें संशोधन
D) 44वें संशोधन
Q71. संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था?
A) क्रिप्स मिशन
B) कैबिनेट मिशन योजना
C) माउंटबेटन योजना
D) वेवेल योजना
Q72. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सामाजिक समानता का अधिकार प्रदान करता है?
A) अनुच्छेद 14
B) अनुच्छेद 15
C) अनुच्छेद 16
D) अनुच्छेद 17
Q73. संवैधानिक संशोधन के लिए विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है?
A) केवल लोकसभा
B) केवल राज्यसभा
C) किसी भी सदन में
D) पहले संयुक्त सत्र में
Q74. राष्ट्रपति पद पर (कार्यकारी राष्ट्रपति के अलावा) सबसे कम अवधि के लिए पदारूढ़ रहने वाले व्यक्ति कौन हैं?
A) डॉ. जाकिर हुसैन
B) फखरुद्दीन अली अहमद
C) लाल बहादुर शास्त्री
D) वी. वी. गिरि
Q75. राज्यों का भाषायी आधार पर गठन किस वर्ष किया गया था?
A) 1947
B) 1950
C) 1956
D) 1960
Q76. संविधान के अनुच्छेद 24 के अन्तर्गत कितने वर्ष से कम आयु वाले किसी बालक को कारखानों, खानों या किसी अन्य जोखिम भरे काम में नियुक्त नहीं किया जा सकता?
A) 12 वर्ष
B) 14 वर्ष
C) 16 वर्ष
D) 18 वर्ष
Q77. संविधान के अनुच्छेद 368 में किस प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है?
A) आपातकाल की घोषणा
B) संविधान संशोधन की प्रक्रिया
C) राष्ट्रपति निर्वाचन
D) वित्तीय विधेयक
Q78. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का स्वरूप क्या है?
A) एकात्मक राज्य
B) संघीय राज्य (संघीय स्वरूप)
C) परिसंघीय
D) तानाशाही
Q79. स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
A) लॉर्ड माउन्टबेटन
B) चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D) जवाहरलाल नेहरू
Q80. भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद को संविधान की आत्मा के नाम से जाना जाता है?
A) अनुच्छेद 19
B) अनुच्छेद 21
C) अनुच्छेद 32
D) अनुच्छेद 368
Q81. बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या कितनी है?
A) 243
B) 250
C) 75
D) 40
Q82. प्रधानमंत्री का सचिवालय किसके अधीन होता है?
A) गृह मंत्रालय
B) रक्षा मंत्रालय
C) कैबिनेट सचिवालय
D) स्वतंत्र रूप से प्रधानमंत्री के अधीन
Q83. संविधान सभा द्वारा पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थीं?
A) 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियाँ
B) 395 अनुच्छेद व 12 अनुसूचियाँ
C) 448 अनुच्छेद व 12 अनुसूचियाँ
D) 370 अनुच्छेद व 6 अनुसूचियाँ
Q84. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
A) 20 भागों में
B) 22 भागों में
C) 24 भागों में
D) 25 भागों में
Q85. भारतीय संविधान के अन्तर्गत संविधान में संशोधन सम्बन्धी पहल का अधिकार किसे है?
A) राज्य विधानसभाओं को
B) भारतीय संसद को
C) भारत की जनता को
D) सर्वोच्च न्यायालय को
Q86. कौन सा अधिकार अब आपातकाल में भी समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है?
A) स्वतंत्रता का अधिकार
B) संपत्ति का अधिकार
C) व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन की सुरक्षा का अधिकार (अनुच्छेद 20 व 21)
D) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
Q87. योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में किसके समकक्ष दर्जा दिया गया है?
A) कैबिनेट सचिव
B) केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री
C) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
D) लोकसभा अध्यक्ष
Q88. ‘यदि कोई सरकार निर्देशक तत्वों की उपेक्षा करती है, तो उसे निश्चित ही इसके लिए मतदाताओं के समक्ष उत्तरदायी होना पड़ेगा’ यह कथन किसका है?
A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
B) पंडित जवाहरलाल नेहरू
C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
Q89. मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई?
A) 42वें संशोधन द्वारा
B) 44वें संशोधन द्वारा
C) 61वें संशोधन द्वारा
D) 73वें संशोधन द्वारा
Q90. भारत का राष्ट्रपति किसी ऐसे प्रश्न पर जिसमें विधि और तथ्य के प्रश्न अन्तर्ग्रस्त हों, किससे परामर्श प्राप्त कर सकता है?
A) प्रधानमंत्री से
B) महान्यायवादी से
C) सर्वोच्च न्यायालय से
D) संसद से
Q91. सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई?
A) 1909 का अधिनियम
B) 1919 का भारत शासन अधिनियम
C) 1935 का भारत शासन अधिनियम
D) 1892 का अधिनियम
Q92. अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्ताव पारित किया कि भारत की जनता स्वयं बिना किसी विदेशी हस्तक्षेप के अपने संविधान का निर्माण करेगी?
A) 1928
B) 1936
C) 1938
D) 1942
Q93. राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है?
A) केवल लोकसभा
B) केवल राज्यसभा
C) संसद के किसी भी सदन द्वारा
D) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक द्वारा
Q94. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है?
A) अनुच्छेद 123
B) अनुच्छेद 143
C) अनुच्छेद 213
D) अनुच्छेद 352
उत्तर तालिका (Answer Table)
| प्रश्न संख्या | सही विकल्प | सही उत्तर |
| Q1 | B | भारत का उच्चतम न्यायालय |
| Q2 | C | 26 नवम्बर, 1949 |
| Q3 | A | 26 अक्टूबर, 1962 |
| Q4 | B | डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद |
| Q5 | B | अनुच्छेद 143 |
| Q6 | C | संविधान संशोधन करने की शक्ति |
| Q7 | A | स्वर्ण सिंह समिति |
| Q8 | C | उपराष्ट्रपति |
| Q9 | B | राष्ट्रपति |
| Q10 | C | 1951-52 |
| Q11 | B | आन्ध्र प्रदेश |
| Q12 | A | अनुच्छेद 352 |
| Q13 | A | 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 |
| Q14 | B | राष्ट्रपति |
| Q15 | B | अनुच्छेद 21(A) |
| Q16 | C | लोकसभा उपाध्यक्ष |
| Q17 | C | राष्ट्रपति |
| Q18 | B | ग्राम पंचायत के संगठन का |
| Q19 | D | लोकसभा अध्यक्ष |
| Q20 | C | राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य |
| Q21 | B | सच्चिदानन्द सिन्हा |
| Q22 | A | अनुच्छेद 280 |
| Q23 | B | पंचायती राज से |
| Q24 | B | संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) |
| Q25 | C | 25 वर्ष |
| Q26 | B | अनुच्छेद 17 |
| Q27 | A | सुकुमार सेन |
| Q28 | C | 26 जनवरी 1950 |
| Q29 | C | लोकसभा के सदस्यों द्वारा |
| Q30 | B | राज्य के नीति-निदेशक तत्व |
| Q31 | B | अनुच्छेद 356 |
| Q32 | C | डाॅ. भीमराव अम्बेडकर |
| Q33 | B | राज्यसभा |
| Q34 | B | 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978 |
| Q35 | C | राष्ट्रपति |
| Q36 | B | अनुच्छेद-51 (A) |
| Q37 | C | 22 भाग |
| Q38 | C | भारत का प्रधानमन्त्री |
| Q39 | B | 1950 में |
| Q40 | A | अनुच्छेद 148 |
| Q41 | A | नागौर, राजस्थान |
| Q42 | B | 1982 में केरल के 70-पारुर विधानसभा क्षेत्र में |
| Q43 | C | दसवीं अनुसूची |
| Q44 | B | केन्द्र-राज्य सम्बन्धों से |
| Q45 | D | राज्यसभा कभी भंग नहीं की जा सकती है |
| Q46 | A | राष्ट्रपति (प्रधानमंत्री की सलाह पर) |
| Q47 | C | कैबिनेट मिशन योजना |
| Q48 | C | राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त |
| Q49 | C | अनुच्छेद 360 |
| Q50 | C | 35 वर्ष |
| Q51 | C | 12 |
| Q52 | B | 6 माह |
| Q53 | D | राष्ट्रपति |
| Q54 | A | 42वें संशोधन अधिनियम (1976) |
| Q55 | B | 3 अप्रैल, 1952 |
| Q56 | B | 60 दिन |
| Q57 | A | हाँ, भेजते हैं |
| Q58 | B | राष्ट्रपति |
| Q59 | B | वी. वी. गिरि |
| Q60 | C | अनुच्छेद 360 |
| Q61 | A | एकल नागरिकता |
| Q62 | C | 1/10 |
| Q63 | B | राष्ट्रीय विकास परिषद |
| Q64 | B | राज्यपाल |
| Q65 | B | संसद को |
| Q66 | B | 2026 ई. |
| Q67 | B | 1987 ई. में |
| Q68 | B | महापौर |
| Q69 | C | 14 |
| Q70 | B | 26वें संशोधन अधिनियम द्वारा |
| Q71 | B | कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर |
| Q72 | B | अनुच्छेद 15 |
| Q73 | C | किसी भी सदन में |
| Q74 | A | डॉ. जाकिर हुसैन |
| Q75 | C | 1956 ई. में |
| Q76 | B | 14 वर्ष |
| Q77 | B | संविधान संशोधन की प्रक्रिया का |
| Q78 | B | संघीय राज्य |
| Q79 | B | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी |
| Q80 | C | अनुच्छेद 32 |
| Q81 | A | 243 |
| Q82 | D | गृह मंत्रालय के अधीन / प्रधानमंत्री के अधीन |
| Q83 | A | 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियाँ |
| Q84 | B | 22 भागों में |
| Q85 | B | भारतीय संसद को |
| Q86 | C | व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन की सुरक्षा का अधिकार |
| Q87 | B | केन्द्रीय केबिनेट मंत्री के समकक्ष |
| Q88 | A | डॉ. भीमराव अम्बेडकर का |
| Q89 | C | 61वें संशोधन द्वारा |
| Q90 | C | सर्वोच्च न्यायालय से |
| Q91 | B | 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा |
| Q92 | B | 1936 में |
| Q93 | C | संसद के किसी भी सदन द्वारा |
| Q94 | A | अनुच्छेद 123 के द्वारा |
यह भी पढ़े :-
>>> Competitive English Practice Tests for UPTET, BPSC TET & MPTET
>>> मुहावरे और लोकोक्तियाँ: अर्थ और वाक्य प्रयोग | Muhavare aur Lokoktiyan in Hindi
>>>बिहार सामान्य ज्ञान : Bihar GK & General Studies in Hindi