मुहावरे और लोकोक्तियाँ: अर्थ और वाक्य प्रयोग | Muhavare aur Lokoktiyan in Hindi

Muhavare aur Lokoktiyan से सम्बंधित प्रश्नों को भारत की लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं में पूछा जाता है| सरकारी शिक्षक जैसे CTET ,BPSC TRE में भी सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी पूछे ही जाते हैं | हिंदी व्याकरण (Hindi Vyakaran) में भाषा को अधिक सुंदर, प्रभावशाली, और आकर्षक बनाने के लिए मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Muhavare aur Lokoktiyan in Hindi) का विशेष स्थान है। अतः मुहावरे एवं लोकोक्तियां का अध्ययन /प्रेक्टिस कर लेना चाहिए |

हिंदी व्याकरण में मुहावरे एवं लोकोक्तियां हमेशा एग्जाम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और आपके अच्छे मार्क लाने में कारगर साबित होती है | यदि आप स्कूल के छात्र हैं या फिर किसी प्रतियोगी परीक्षा (जैसे SSC, UPSC, Banking, Railway, या State PCS) की तैयारी कर रहे हैं, तो हिंदी व्याकरण के इस खंड से आपका पाला जरूर पड़ता होगा। इस लेख में हम चुनिंदा और अति महत्वपूर्ण मुहावरे और लोकोक्तियाँ, उनके अर्थ तथा वाक्य प्रयोग के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल मुहावरे और लोकोक्तियाँ: अर्थ और वाक्य प्रयोग | Muhavare aur Lokoktiyan in Hindi में दी जा रही विस्तृत जानकारी जरुर देखें |

Muhavare aur Lokoktiyan in Hindi

मुहावरे और लोकोक्तियाँ: अर्थ और वाक्य प्रयोग | Muhavare aur Lokoktiyan in Hindi

मुहावरे क्या होते हैं

मुहावरे :- ऐसा वाक्य जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ प्रकट करता और इसका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

जैसे:- ‘ नौ दो ग्यारह होना ‘ मुहावरा गणितीय संक्रिया को न बताकर ‘ भाग जाना ‘ अर्थ होता है|

मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर

मुहावरा पूर्णतः स्वतंत्र नहीं होता है, अकेले मुहावरे से वाक्य पूरा नहीं होता है। मुहावरा छोटा होता है |

लोकोक्ति पूरे वाक्य का निर्माण करने में समर्थ होती है। लोकोक्ति बड़ी और भावपूर्ण होती है।लोकोक्ति को ‘ कहावत’ नाम से भी जाना जाता है।

प्रमुख मुहावरे :-

  • टाँग अड़ाना – बाधा डालना
  • टेढ़ी उँगली से घी निकालना – चतुराई से काम निकालना
  • टेढ़ी खीर होना – कठिन काम
  • टोपी उछालना – अपमानित करना
  • टका सा जवाब देना – साफ-साफ मना करना
  • टका सा मुँह लेकर रह जाना – लज्जित होना
  • उड़ता तीर झेलना – अनावश्यक विपत्ति मोल लेना
  • उड़ती चिड़िया पहचानना – थोड़े इशारे में ही सब कुछ समझ लेना
  • आपे से बाहर होना – वश में न रह पाना
  • आग लगने पर कुआ खोदना – मुसीबत के समय उपाय खोजना
  • एक आँख से देखना – समदृष्टि या समभाव होना
  • एड़ी चोटी का जोर लगाना – बहुत प्रयास करना
  • एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होना – समान प्रवृत्ति के होना
  • एक लाठी से हाँकना – सबके साथ एक-सा व्यवहार करना
  • ऋण उतारना – कर्ज अदा करना
  • ऋण मढ़कर जाना – अपना कर्ज किसी अन्य पर डालना
  • एक और एक ग्यारह होना – संगठन में शक्ति होना
  • उल्टी पट्टी पढ़ाना – गलत शिक्षा देना
  • उल्टी माला फेरना – अहित सोचना
  • ओखली में सिर देना – जान-बूझकर विपत्ति मोल लेना
  • औने-पौने करना – कम लाभ या कम कीमत में बेच देना
  • उन्नीस बीस का फर्क होना – मामूली अन्तर
  • उल्टी गंगा बहाना – रीति विरुद्ध कार्य करना
  • उल्लू बनाना – मूर्ख बनाना
  • अक्ल के पीछे लट्ठ लिए घूमना – बुद्धि विरुद्ध कार्य करना
  • अगर-मगर करना – बहाने बनाना
  • अड़ियल टटू होना – जिद्दी होना
  • अपना उल्लू सीधा करना – अपना स्वार्थ सिद्ध करना
  • अक्ल का दुश्मन होना – मूर्ख होना
  • अक्ल के घोड़े दौड़ाना – केवल कल्पनाएँ करना।
  • आसमान सिर पर उठाना – अत्यधिक शोर करना
  • आठ-आठ आँसू रोना – बुरी तरह रोना या पछताना
  • आस्तीन का साँप होना – कपटी मित्र
  • इतिश्री होना – अंत या समाप्त होना
  • इधर-उधर की हाँकना – व्यर्थ की बातें करना
  • ईट का जवाब पत्थर से देना – करारा जवाब देना
  • ईट से ईंट बजाना – कड़ा मुकाबला करना
  • ईद का चाँद होना – बहुत दिनों बाद दिखना
  • इशारों पर नचाना – किसी को अपनी इच्छानुसार चलाना
  • उंगली उठाना – निन्दा करना या आरोप लगाना
  • उगल देना – सारा भेद प्रकट कर देना
  • उंगली पर नचाना – किसी अन्य के इशारे पर चलना
  • आँखें खुलना – सजग या सावधान होना
  • आँखें–चार होना – आमना-सामना होना
  • आँखें–चुराना- नजर बचाना
  • आँच न आने देना – जरा भी कष्ट न आने देना
  • आँखों में खून उतरना – अत्यधिक क्रोध करना
  • आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना
  • आँखों का तारा – अत्यन्त प्यारा
  • आँखें बिछाना – प्रेमपूर्वक स्वागत करना
  • आँखों पर परदा पड़ना – भले-बुरे की परख न होना
  • आँच न आने देना – जरा भी कष्ट न आने देना
  • आँचल पसारना – प्रार्थना करना
  • आँसू पोंछना – धीरज व ढाढस बँधाना
  • आँधी के आम होना – सस्ती चीजें
  • आकाश के तारे तोड़ना – असंभव कार्य को अंजाम देना
  • आईने में मुँह देखना – अपनी योग्यता की जाँच कर लेना
  • आग बबूला होना – अत्यधिक क्रोध करना
  • आग में घी डालना – क्रोध को बढ़ाने का कार्य करना
  • आटे-दाल का भाव मालूम होना – जीवन के यथार्थ को जानना
  • आकाश टूटना – अचानक बड़ी विपत्ति आना
  • आड़े आना – बाधक बनना
  • कच्चा चिट्ठा खोलना – रहस्य बताना
  • कमर कसना – तैयार होना
  • कलेजा ठंडा होना – मन को शांति मिलना
  • कागजी घोड़े दौड़ाना– केवल कागजी कार्रवाई करना
  • काठ का उल्लू होना – महामूर्ख होना, वज्र मूर्ख
  • कान–खड़े होना – चौकन्ना होना
  • कान पकड़ना – गलती स्वीकार करना
  • कान में तेल डालकर बैठना – सुनकर भी अनसुना करना
  • क्रोध काफूर होना – गुस्सा गायब होना
  • काल कवलित होना – मर जाना
  • किताबी कीड़ा होना – हर समय पढ़ने में लगे रहना
  • कूच करना – चले जाना
  • कोढ़ में खाज होना – दु: ख में और दु: ख आना
  • गड़े-मुर्दे उखाड़ना – पुरानी बातें करना
  • गले मढ़ना – जबरन कार्य सौंपना
  • गागर में सागर भरना – थोड़े शब्दों में बहुत कुछ कह देना
  • अपना सा मुँह लेकर रह जाना – किसी अकृत कार्य के कारण लज्जित हो।
  • अपनी खिचड़ी अलग पकाना – साथ मिलकर न रहना, अलग रहना
  • अपने तक रखना – किसी दूसरे से न कहना
  • अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना – अपना नुकसान स्वयं करना
  • अपने मुँह मियाँ मिठू बनना – अपनी प्रशंसा स्वयं करना
  • अंक भरना – स्नेहपूर्वक गले मिलना
  • अंग-अंग ढीला होना – बहुत थक जाना
  • अंगारे उगलना – क्रोध में कटु वचन कहना
  • अंधा बनना – जानते हुए भी ध्यान न देना
  • अंधे की लाठी होना – एकमात्र सहारा
  • अंधेर खाता होना – सही हिसाब न होना
  • गाजर मूली समझना – तुच्छ समझना, मामूली मानना
  • गाल बजाना – बढ़-चढ़कर बातें करना
  • गुड़ गोबर करना – बना कार्य बिगाड़ देना
  • गिरगिट की तरह रंग बदलना – अवसरवादी होना
  • गाँठ बाँधना – स्थायी रूप से याद रखना
  • गाँठ पड़ना – द्वेष का स्थायी होना
  • गूदड़ी का लाल होना – गरीबी में भी गुणवान होना
  • गंगा नहाना – दायित्व से मुक्ति मिलना
  • गाल फुलाना – गुस्सा होना
  • घोड़े बेचकर सोना – निश्चंत होकर सोना
  • घुटने टेकना – हार मानना
  • घाट-घाट का पानी पीना – स्थान-स्थान का अनुभव होना
  • घास काटना – बिना गुणवत्ता कार्य करना
  • घाव हरा होना – भूला दुख दर्द याद आना
  • घर बसाना – विवाह कराना
  • चींटी के पर निकलना – मृत्यु के दिन समीप आना

यह भी पढ़े :-

  • चल बसना – मृत्यु होना
  • चैन की बंशी बजाना – मौज करना
  • चोली दामन का साथ होना – बहुत निकटता
  • चिकना घड़ा होना – कुछ भी असर न होना, बेशर्म होना
  • चाँदी का जूता मारना – घूस (रिश्वत) देना
  • चार चाँद लगना – शोभा में वृद्धि होना
  • चादर से बाहर पैर पसारना – आय से ज्यादा खर्च करना
  • कान का कच्चा होना – जल्दी किसी के बहकावे में आना
  • कान भरना – चुगली करना
  • कोल्हू का बैल होना – निरंतर काम में जुटे रहना
  • कौड़ी के मोल बेचना – अत्यन्त सस्ता होना
  • कान पर जूं तक न रेंगना – कोई असर न पड़ना
  • कंधे से कंधा मिलाना – साथ देना
  • कन्नी काटना – आँख बचाकर निकलना
  • कान कतरना – चतुराई दिखाना
  • कलेजे का टुकड़ा होना – बहुत प्रिय
  • कान खोलना – सावधान करना
  • कुँए में भांग पड़ना – सबकी मति भ्रष्ट होना
  • कीचड़ उछालना – अपमानित/ बेइज्जत करना
  • कतर ब्योंत करना – काट-छाँट करना
  • कफन की कौड़ी न होना – दरिद्र होना
  • कब्र में पाँव लटकना – मृत्यु के निकट होना
  • कमर कसना – तैयार होन
  • कान भर जाना – सुनते सुनते पक जाना
  • काम निकालना – अपना मतलब पूरा करना
  • घड़ों पानी पड़ना – लज्जित होना
  • घर फूंककर तमाशा देखना – अपना नुकसान होने पर भी मौज करना
  • चूना लगाना – नुकसान करना
  • चिराग तले अंधेरा होना – अपने दोष न देख पाना
  • चार दिन की चाँदनी होना – अल्पकालीन सुख
  • चूड़ियाँ पहनना – कायरता दिखाना
  • चारों खाने चित्त होना – बुरी तरह हारना
  • चंगुल में फँसना – पकड़ में आना
  • चक्की पीसना – जेल की सजा भुगतना
  • चिकना देख फिसल पड़ना – किसी के रूप या धन पर लुभा जाना
  • चित्त उचटना – मन न लगना
  • छक्के छुड़ाना – बुरी तरह हराना
  • छठी का दूध याद आना – संकट में पड़ना
  • छाती पर मूंग दलना – साथ रहकर परेशान करना
  • छप्पर फाड़कर देना – बिना परिश्रम बहुत देना
  • छाती पर पत्थर रखना – धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना
  • छाती पर साँप लौटना – ईर्ष्या करना
  • छाँह तक न छूने देना – समीप न आने देना
  • छटे-छंटे फिरना – दूर-दूर रहना
  • छठे छमासे आना – कभी-कभी आना
  • छप्पर पर फूस न होना – अत्यन्त गरीब होना
  • छाती ठोकना – कठिन कार्य हेतु प्रतिज्ञा करना
  • छींकते नाक कटना – छोटी बात पर चिढ़ना
  • जले पर नमक छिड़कना – दुखी व्यक्ति को और दुखी करना
  • जान हथेली पर रखना – मृत्यु की परवाह न करना
  • जहर का यूंट पीकर रह जाना – कड़वी बात सहन करना
  • जहर उगलना – कड़वी बातें कहना
  • जी तोड़कर काम करना – बहुत परिश्रम करना
  • जान पर खेलना – साहसी कार्य करना
  • जिन्दा मक्खी निगलना – स्पष्ट दिखता हुआ अन्याय सहन करना
  • जी चुराना – कार्य से स्वयं को अलग रखना
  • जहर उगलना – अपमानजनक बातें कहना
  • जड़ काटना – समूल नष्ट करना
  • जमीन आसमान एक करना – सभी उपाय करना
  • जमीन आसमान का अंतर – बड़ा भारी अन्तर
  • जान के लाले पड़ना – प्राण संकट में पड़ना
  • घी के दीये जलना – खुशियाँ मनाना
  • किला फतेह करना – किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करना
  • खाल खींचना – बहुत मारना
  • खाट पकड़ लेना – बहुत बीमार पड़ जाना
  • खरी-खोटी कहना – भला-बुरा कहना
  • खाक छानना – मारे-मारे फिरना निरुद्देश्य भटकना
  • खेत रहना – युद्ध में मारे जाना
  • खाक में मिलना – नष्ट होना
  • खून खौलना –अत्यधिक क्रोध आना
  • खून-पसीना एक करना – कठोर परिश्रम करना
  • ख्याली पुलाव पकाना – कोरी (व्यर्थ) कल्पनाएँ करना
  • खून का चूंट पीकर रह जाना – चुपचाप गुस्सा सहन कर लेना
  • खरी-खरी सुनाना – साफ-साफ कहना
  • खून सूखना – भयभीत होना
  • खटाई में पड़ना – कार्य में व्यवधान आना
  • खिचड़ी पकाना – गुप्त योजना बनाना
  • गंगा नहाना – किसी कठिन कार्य को पूर्ण करना
  • कमर कसना – किसी कार्य के लिए तैयार होना
  • कलेजा मुँह को आना – घबरा जाना
  • जूतियाँ चाटना – चापलूसी करना
  • जंजाल में पड़ना – संकट में पड़ना
  • जलती आग में कूदना – जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
  • जिन्दगी के दिन पूरे करना – मृत्यु के दिन समीप होना
  • जिल्लत उठाना – अपमानित होना
  • जी छोटा करना – हृदय के उत्साह में कमी
  • जूठे हाथ से कुत्ता न मारना – अत्यधिक कंजूस होना
  • झंडा गाड़ना – अधिकार करना

हिन्दी में प्रमुख लोकोक्तिया :

  • अंधे के हाथ बटेर लगना-परिश्रम के बिना ही सफलता मिलना.
  • अंधेर नगरी चौपट राजा –भ्रष्टाचार में लिप्त शासन एवं अजागरूक प्रजा.
  • अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग- सिर्फ़ अपने मन की करना या दूसरों के साथ तालमेल नहीं बैठाना.
  • अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है- अपने घर या क्षेत्र में ताक़त दिखाना.
  • आठ वार नौ त्योहार :- मौजमस्ती से जीवन बिताना।
  • आप भले तो जग भला :- स्वयं भले होने पर आपको भले लोग ही मिलते हैं।
  • आसमान से गिरा, खजूर में अटका :- काम पूरा होते-होते व्यवधान आ जाना।
  • अंधेर नगरी चौपट राजा :- अयोग्य प्रशासन
  • अंधा बाँटे रेवड़ी फिर-फिर अपने को देय :- अधिकार मिलने पर स्वार्थी व्यक्ति अपने लोगों की ही मदद करता है।
  • अंधे के हाथ बटेर लगना :- बिना परिश्रम के अयोग्य व्यक्ति को सुफल की प्राप्ति
  • अंधों में काना राजा :- मूर्खो के बीच अल्पज्ञ भी बुद्धिमान माना जाता है।
  • अधजल गगरी छलकत जाय :- अल्पज्ञ अपने ज्ञान पर अधिक इतराता है।
  • आगे कुआँ पीछे खाई :- सब ओर कष्ट ही कष्ट होना।
  • आ बैल मुझे मार :- जान-बूझकर विपत्ति मोल लेना।
  • आगे नाथ न पीछे पगहा :- पूर्णतः बंधन रहित/ बेसहारा।
  • ऊँट के मुँह में जीरा :- आवश्यकता अधिक आपूर्ति कम।
  • एक म्याँन में दो तलवारें नहीं समा सकती :- दो समान अधिकार वाले व्यक्ति एक साथ कार्य नहीं कर सकते।
  • एकै साधे सब सधै, सब साधे जब जाय :- एक समय में एक ही कार्य करना फलदायी
  • एक ही थैली के चट्टे-बट्टे होना :- समान दुर्गुण वाले एकाधिक व्यक्ति।
  • अक्ल बड़ी या भैंस :- शारीरिक बल की अपेक्षा बुद्धिबल श्रेष्ठ होता है।
  • अटका बनिया देव उधार :- मजबूर व्यक्ति अनचाहा कार्य भी करता है।
  • अपना रख पराया चख :- स्वयं के पास होने पर भी किसी अन्य की वस्तु का उपभोग करना।
  • अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग :- तालमेल न होना।
  • अरहर की टट्टी गुजराती ताला :- बेमेल प्रबंध, सामान्य चीजोंकी सुरक्षा में अत्यधिक खर्च करना।
  • अपना हाथ जगन्नाथ :- अपना कार्य स्वयं करना ही उपयुक्त रहता है।
  • ऊधो की पगड़ी, माधो का सिर :- किसी एक का दोष दूसरे पर मढ़ना।
  • एक पंथ दो काज :- एक कार्य से दोहरा लाभ।
  • एक हाथ से ताली नहीं बजती :- केवल एक पक्षीय सक्रियता से काम नहीं होता।
  • आँख का अंधा, गाँठ का पूरा :- बुद्धिहीन किन्तु सम्पन्न।
  • आँख बची और माल यारों का :- ध्यान हटते ही चोरी हो सकती है।
  • आधी छोड़ पूरे ध्यावे, आधी मिले न पूरे पावै :- अधिक के लोभ में उपलब्ध वस्तु या लाभ को भी खो बैठना।
  • आम के आम गुठलियों के दाम :- दुगुना लाभ।
  • आए थे हरिभजन को, ओटन लगे कपास :- बड़े उद्देश्य को लेकर कार्य प्रारम्भ करना किन्तु छोटे कार्य में लग जाना।
  • उधार का खाना फूस का तापना :- बिना परिश्रम दूसरों के सहारे जीने का निरर्थक प्रयास करना।
  • ऊँची दुकान फीका पकवान :- मात्र दिखावा।
  • ऊँट किस करवट बैठता है :- परिणाम किसके पक्ष में होता है/ अनिश्चित परिणाम।
  • ऊधो का लेना न माधो का देना :- किसी से कोई लेना-देना न होना।
  • अपनी करनी पार उतरनी :- मनुष्य को स्वयं के कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है।
  • अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता :- अकेला आदमी बड़ा काम नहीं कर सकता
  • अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत :- हानि हो जाने के बाद पछताना व्यर्थ है।
  • अंडे सेवे कोई, बच्चे लेवे कोई :- परिश्रम कोई करे फल किसी अन्य को मिले
  • आठ कनौजिये नौ चूल्हे :- अलगाव या फूट होना।
  • इन तिलों में तेल नहीं :- कुछ मिलने या मदद की उम्मीद न होना।
  • इधर कुआँ उधर खाई :- सब ओर संकट।
  • उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना :- थोड़ी सी मदद पाकर अधिकार जमाने की कोशिश करना।
  • उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई :- एक बार इज्जत जाने पर व्यक्ति निर्लज हो जाता है।
  • उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे :- दोषी व्यक्ति द्वारा निर्दोष पर दोषारोपण करना।
  • उल्टे बाँस बरेली को :- विपरीत कार्य करना।
  • अंधा क्या चाहे दो आँखें :- बिना प्रयास इच्छित फल की प्राप्ति।
  • अंधे के आगे रोना, अपना दीदा खोना :- सहानुभूतिहीन या मूर्ख व्यक्ति के सामने अपना दुखड़ा रोना व्यर्थ है।
  • एक अनार सौ बीमार :- वस्तु अल्प चाह अधिक लोगों की।
  • एक तो करेला दूसरा नीम चढ़ा :- एकाधिक दोष होना
  • एक गंदी मछली सारे तालाब को गंदा करती है :- एक व्यक्ति की बुराई से पूरे परिवार समूह की बदनामी होना।
  • एक तो चोरी दूसरे सीना-जोरी :- अपराध करके रौब जमाना।

Idioms and Proverbs in Hindi MCQs (Muhavare aur Lokoktiyan)

1. मुहावरा “टाँग अड़ाना” का सही अर्थ क्या है?
(A) बाधा डालना
(B) दौड़ लगाना
(C) सहायता करना
(D) आगे निकल जाना

2. मुहावरा “टेढ़ी उँगली से घी निकालना” का सही अर्थ क्या है?
(A) सीधे रास्ते चलना
(B) मक्खन खाना
(C) चतुराई से काम निकालना
(D) उंगली में घी लगाना

3. मुहावरा “टेढ़ी खीर होना” का अर्थ क्या है?
(A) कठिन काम
(B) स्वादिष्ट भोजन
(C) आसान कार्य
(D) खीर बनाना

4. मुहावरा “टोपी उछालना” का सही अर्थ क्या है?
(A) सम्मान करना
(B) टोपी पहनना
(C) नया मुकुट पहनाना
(D) अपमानित करना

5. मुहावरा “टका सा जवाब देना” का अर्थ क्या है?
(A) साफ-साफ मना करना
(B) पैसे देना
(C) उधार लेना
(D) जवाब देना सीखना

6. मुहावरा “टका सा मुँह लेकर रह जाना” का अर्थ है-
(A) खुश होना
(B) गुस्सा होना
(C) लज्जित होना
(D) पैसे गँवाना

7. मुहावरा “उड़ता तीर झेलना” का अर्थ है-
(A) निशाना लगाना
(B) अनावश्यक विपत्ति मोल लेना
(C) तीर चलाना
(D) तीर पकड़ना

8. मुहावरा “उड़ती चिड़िया पहचानना” का सही अर्थ है-
(A) पक्षी पकड़ना
(B) चिड़िया उड़ाना
(C) आकाश देखना
(D) थोड़े इशारे में ही सब कुछ समझ लेना

9. मुहावरा “आपे से बाहर होना” का अर्थ क्या है?
(A) घर से बाहर जाना
(B) प्रसन्न होना
(C) वश में न रह पाना
(D) बेहोश होना

10. मुहावरा “आग लगने पर कुआ खोदना” का अर्थ है-
(A) कुआं बनाना
(B) आग बुझाना
(C) पानी की खोज करना
(D) मुसीबत के समय उपाय खोजना

11. मुहावरा “एक आँख से देखना” का अर्थ है-
(A) समदृष्टि या समभाव होना
(B) काना होना
(C) एक आँख बंद करना
(D) घूरना

12. मुहावरा “एड़ी चोटी का जोर लगाना” का सही अर्थ है-
(A) दौड़ लगाना
(B) बहुत प्रयास करना
(C) बैठ जाना
(D) पैर दर्द होना

13. मुहावरा “एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होना” का अर्थ है-
(A) एक साथ खाना
(B) भाई होना
(C) समान प्रवृत्ति के होना
(D) पड़ोसी होना

14. मुहावरा “एक लाठी से हाँकना” का अर्थ क्या है?
(A) जानवर चराना
(B) सबके साथ एक-सा व्यवहार करना
(C) लाठी मारना
(D) दंड देना

15. मुहावरा “ऋण उतारना” का अर्थ है-
(A) कर्ज अदा करना
(B) कर्ज लेना
(C) पैसे गिनना
(D) दान देना

16. मुहावरा “उल्टी पट्टी पढ़ाना” का अर्थ है-
(A) शिक्षा देना
(B) पढ़ना लिखना
(C) पट्टी बाँधना
(D) गलत शिक्षा देना

17. मुहावरा “ओखली में सिर देना” का सही अर्थ है-
(A) जान-बूझकर विपत्ति मोल लेना
(B) ओखली साफ करना
(C) सिर खुजाना
(D) धान कूटना

18. मुहावरा “औने-पौने करना” का अर्थ क्या है?
(A) अधिक लाभ कमाना
(B) व्यापार करना
(C) कम लाभ या कम कीमत में बेच देना
(D) चीजें खरीदना

19. मुहावरा “उन्नीस बीस का फर्क होना” का अर्थ है-
(A) मामूली अन्तर
(B) बहुत बड़ा अंतर
(C) कोई अंतर न होना
(D) संख्या गिनना

20. मुहावरा “उल्टी गंगा बहाना” का सही अर्थ है-
(A) नदी में तैरना
(B) सीधा काम करना
(C) गंगा स्नान करना
(D) रीति विरुद्ध कार्य करना

21. मुहावरा “उल्लू बनाना” का अर्थ है-
(A) पक्षी पालना
(B) मूर्ख बनाना
(C) समझदार बनाना
(D) रात में जागना

22. मुहावरा “अक्ल के पीछे लट्ठ लिए घूमना” का अर्थ है-
(A) समझदारी दिखाना
(B) लकड़ी रखना
(C) बुद्धि विरुद्ध कार्य करना
(D) मूर्खों की मदद करना

23. मुहावरा “اگر-मगर करना” (अगर-मगर करना) का अर्थ क्या है?
(A) बहाने बनाना
(B) शर्त रखना
(C) सच बोलना
(D) बहस करना

24. मुहावरा “अड़ियल टटू होना” का अर्थ है-
(A) तेज दौड़ना
(B) जिद्दी होना
(C) थक जाना
(D) कमजोर होना

25. मुहावरा “अपना उल्लू सीधा करना” का अर्थ है-
(A) उल्लू पकड़ना
(B) समझदारी दिखाना
(C) नुकसान करना
(D) अपना स्वार्थ सिद्ध करना

26. मुहावरा “अक्ल का दुश्मन होना” का अर्थ है-
(A) मूर्ख होना
(B) बुद्धिमान होना
(C) शत्रु होना
(D) चालाक होना

27. मुहावरा “अक्ल के घोड़े दौड़ाना” का सही अर्थ है-
(A) तेज दौड़ना
(B) केवल कल्पनाएँ करना
(C) घोड़े खरीदना
(D) सोच-समझकर काम करना

28. मुहावरा “आसमान सिर पर उठाना” का अर्थ है-
(A) आसमान छूना
(B) छलांग लगाना
(C) अत्यधिक शोर करना
(D) खुश होना

29. मुहावरा “आठ-आठ आँसू रोना” का अर्थ है-
(A) बुरी तरह रोना या पछताना
(B) बहुत खुश होना
(C) आंखें धोना
(D) नाटक करना

30. मुहावरा “आस्तीन का साँप होना” का अर्थ है-
(A) जहरीला साँप
(B) पालतू जानवर
(C) साहसी व्यक्ति
(D) कपटी मित्र

31. मुहावरा “इतिश्री होना” का अर्थ क्या है?
(A) शुरुआत होना
(B) अंत या समाप्त होना
(C) पूजा करना
(D) श्रीगणेश करना

32. मुहावरा “इधर-उधर की हाँकना” का अर्थ है-
(A) व्यर्थ की बातें करना
(B) सच बोलना
(C) यात्रा करना
(D) मार्गदर्शन करना

33. मुहावरा “ईट का जवाब पत्थर से देना” का अर्थ है-
(A) घर बनाना
(B) ईंट फेंकना
(C) करारा जवाब देना
(D) लड़ाई करना

34. मुहावरा “ईट से ईंट बजाना” का अर्थ है-
(A) मकान गिराना
(B) कड़ा मुकाबला करना
(C) निर्माण करना
(D) शांति स्थापित करना

35. मुहावरा “ईद का चाँद होना” का अर्थ है-
(A) बहुत दिनों बाद दिखना
(B) रोज दिखना
(C) सुंदर होना
(D) रात में चमकना

36. मुहावरा “उंगली उठाना” का अर्थ है-
(A) इशारा करना
(B) आशीर्वाद देना
(C) हाथ उठाना
(D) निन्दा करना या आरोप लगाना

37. मुहावरा “उगल देना” का अर्थ क्या है?
(A) सारा भेद प्रकट कर देना
(B) उल्टी करना
(C) खाना खाना
(D) चुप रहना

38. मुहावरा “आँखें खुलना” का अर्थ है-
(A) नींद से जागना
(B) सजग या सावधान होना
(C) देखना बंद करना
(D) चश्मा पहनना

39. मुहावरा “आँखें चार होना” का अर्थ है-
(A) आमना-सामना होना
(B) चार आँखें होना
(C) चश्मा लगाना
(D) छिप जाना

40. मुहावरा “आँखें चुराना” का अर्थ है-
(A) प्यार करना
(B) नजर बचाना
(C) चोरी करना
(D) देखना

41. मुहावरा “आँच न आने देना” का अर्थ है-
(A) आग जलाना
(B) गर्मी पैदा करना
(C) जरा भी कष्ट न आने देना
(D) रक्षा न करना

42. मुहावरा “आँखों में खून उतरना” का अर्थ है-
(A) अत्यधिक क्रोध करना
(B) आँख आना
(C) डर जाना
(D) रोना

43. मुहावरा “आँखों में धूल झोंकना” का अर्थ है-
(A) कचरा डालना
(B) अंधा करना
(C) धूल उड़ाना
(D) धोखा देना

44. मुहावरा “आँखों का तारा” का अर्थ है-
(A) अत्यन्त प्यारा
(B) तारा देखना
(C) नफरत करना
(D) आँख का रोग

45. मुहावरा “आँखें बिछाना” का अर्थ है-
(A) सोना
(B) प्रेमपूर्वक स्वागत करना
(C) रास्ता देखना
(D) थक जाना

46. मुहावरा “आँसू पोंछना” का अर्थ है-
(A) धीरज व ढाढस बँधाना
(B) रुलाना
(C) सफाई करना
(D) चेहरा धोना

47. मुहावरा “आँधी के आम होना” का अर्थ है-
(A) आम तोड़ना
(B) मीठे फल
(C) सस्ती चीजें
(D) आँधी आना

48. मुहावरा “आकाश के तारे तोड़ना” का अर्थ है-
(A) आसमान पर चढ़ना
(B) तारे गिनना
(C) रात बिताना
(D) असंभव कार्य को अंजाम देना

49. मुहावरा “आईने में मुँह देखना” का अर्थ है-
(A) अपनी योग्यता की जाँच कर लेना
(B) श्रृंगार करना
(C) दर्पण साफ करना
(D) चेहरा देखना

50. मुहावरा “आग बबूला होना” का अर्थ है-
(A) ठंडे होना
(B) आग बुझाना
(C) अत्यधिक क्रोध करना
(D) खुश होना

51. मुहावरा “आग में घी डालना” का अर्थ है-
(A) क्रोध को बढ़ाने का कार्य करना
(B) हवन करना
(C) आग जलाना
(D) खाना बनाना

52. मुहावरा “आटे-दाल का भाव मालूम होना” का अर्थ है-
(A) बाजार जाना
(B) जीवन के यथार्थ को जानना
(C) खाना बनाना
(D) अनाज खरीदना

53. मुहावरा “आकाश टूटना” का अर्थ है-
(A) अचानक बड़ी विपत्ति आना
(B) बारिश होना
(C) आसमान गिरना
(D) खुश होना

54. मुहावरा “आड़े आना” का अर्थ क्या है?
(A) सहायता करना
(B) सामने आना
(C) रास्ता रोकना
(D) बाधक बनना

55. मुहावरा “कच्चा चिट्ठा खोलना” का अर्थ है-
(A) हिसाब किताब करना
(B) रहस्य बताना
(C) चिट्ठी पढ़ना
(D) पन्ना फाड़ना

56. मुहावरा “कमर कसना” का अर्थ है-
(A) तैयार होना
(B) कमर दर्द होना
(C) बैठ जाना
(D) दौड़ना

57. मुहावरा “कलेजा ठंडा होना” का अर्थ है-
(A) ठंड लगना
(B) मन को शांति मिलना
(C) गुस्सा आना
(D) डर जाना

58. मुहावरा “कागजी घोड़े दौड़ाना” का अर्थ है-
(A) केवल कागजी कार्रवाई करना
(B) घुड़दौड़ करना
(C) चित्र बनाना
(D) कागज फाड़ना

59. मुहावरा “काठ का उल्लू होना” का अर्थ है-
(A) समझदार होना
(B) लकड़ी का खिलौना
(C) महामूर्ख होना
(D) चतुर होना

60. मुहावरा “कान खड़े होना” का अर्थ है-
(A) जानवर बनना
(B) कान पकड़ना
(C) ध्यान न देना
(D) चौकन्ना होना

61. मुहावरा “कान पकड़ना” का अर्थ है-
(A) गलती स्वीकार करना
(B) सजा देना
(C) खींचना
(D) बहरा होना

62. मुहावरा “कान में तेल डालकर बैठना” का अर्थ है-
(A) इलाज कराना
(B) सुनकर भी अनसुना करना
(C) सोना
(D) ध्यान से सुनना

63. मुहावरा “किताबी कीड़ा होना” का अर्थ है-
(A) पुस्तक फाड़ना
(B) कीड़ा मारना
(C) हर समय पढ़ने में लगे रहना
(D) अनपढ़ होना

64. मुहावरा “कोढ़ में खाज होना” का अर्थ है-
(A) त्वचा रोग होना
(B) इलाज होना
(C) खुशी मिलना
(D) दु: ख में और दु: ख आना

65. मुहावरा “गड़े-मुर्दे उखाड़ना” का अर्थ है-
(A) पुरानी बातें करना
(B) कब्र खोदना
(C) पुरातत्व सर्वेक्षण करना
(D) भूत भगाना

66. मुहावरा “गागर में सागर भरना” का अर्थ है-
(A) घड़े में पानी भरना
(B) थोड़े शब्दों में बहुत कुछ कह देना
(C) समुद्र पार करना
(D) बड़ा भाषण देना

67. मुहावरा “अपनी खिचड़ी अलग पकाना” का अर्थ है-
(A) साथ मिलकर न रहना, अलग रहना
(B) खाना बनाना
(C) मेहमान बुलाना
(D) भूखा रहना

68. मुहावरा “अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना” का अर्थ है-
(A) पेड़ काटना
(B) चोट पहुँचाना
(C) अपना नुकसान स्वयं करना
(D) मजदूरी करना

69. मुहावरा “अपने मुँह मियाँ मिठू बनना” का अर्थ है-
(A) मिठाई खाना
(B) अपनी प्रशंसा स्वयं करना
(C) तोता पालना
(D) चुप रहना

70. मुहावरा “अंधे की लाठी होना” का अर्थ है-
(A) एकमात्र सहारा
(B) सहारा ढूँढना
(C) लाठी से चलना
(D) अंधा होना

71. मुहावरा “गाजर मूली समझना” का अर्थ है-
(A) सब्जी बेचना
(B) तुच्छ समझना, मामूली मानना
(C) खाना खाना
(D) खेती करना

72. मुहावरा “गाल बजाना” का अर्थ है-
(A) गाना गाना
(B) गाल फुलाना
(C) बढ़-चढ़कर बातें करना
(D) चुप रहना

73. मुहावरा “गुड़ गोबर करना” का अर्थ है-
(A) मिठाई बनाना
(B) बना कार्य बिगाड़ देना
(C) गंदगी फैलाना
(D) मीठा करना

74. मुहावरा “गूदड़ी का लाल होना” का अर्थ है-
(A) गरीबी में भी गुणवान होना
(B) लाल रंग का कपड़ा
(C) धनी व्यक्ति
(D) पुराना वस्त्र

75. मुहावरा “गंगा नहाना” का अर्थ है-
(A) नदी में तैरना
(B) पवित्र होना
(C) दायित्व से मुक्ति मिलना
(D) पाप करना

76. मुहावरा “घोड़े बेचकर सोना” का अर्थ है-
(A) घोड़े खरीदना
(B) जगते रहना
(C) व्यापार करना
(D) निश्चंत होकर सोना

77. मुहावरा “घुटने टेकना” का अर्थ है-
(A) व्यायाम करना
(B) हार मानना
(C) प्रार्थना करना
(D) बैठ जाना

78. मुहावरा “घाट-घाट का पानी पीना” का अर्थ है-
(A) यात्रा करना
(B) स्थान-स्थान का अनुभव होना
(C) बीमार होना
(D) पानी बेचना

79. मुहावरा “चल बसना” का अर्थ है-
(A) मृत्यु होना
(B) यात्रा पर जाना
(C) घर बदलना
(D) बस छूटना

80. मुहावरा “चैन की बंशी बजाना” का अर्थ है-
(A) बांसुरी बजाना
(B) संगीत सीखना
(C) मौज करना
(D) परेशान होना

81. मुहावरा “चोली दामन का साथ होना” का अर्थ है-
(A) कपड़े सिलना
(B) बहुत निकटता
(C) शत्रुता होना
(D) फैशन करना

82. मुहावरा “चिकना घड़ा होना” का अर्थ है-
(A) तेल लगाना
(B) सुंदर होना
(C) चिकनी मिट्टी का बर्तन
(D) कुछ भी असर न होना, बेशर्म होना

83. मुहावरा “चाँदी का जूता मारना” का अर्थ है-
(A) घूस (रिश्वत) देना
(B) जूता खरीदना
(C) पीटना
(D) कंजूसी करना

84. मुहावरा “चार चाँद लगना” का अर्थ है-
(A) रात होना
(B) शोभा में वृद्धि होना
(C) चाँद देखना
(D) कलंक लगना

85. मुहावरा “चादर से बाहर पैर पसारना” का अर्थ है-
(A) आय से ज्यादा खर्च करना
(B) सोना
(C) आलसी होना
(D) कपड़े पहनना

86. मुहावरा “कोल्हू का बैल होना” का अर्थ है-
(A) तेल निकालना
(B) निरंतर काम में जुटे रहना
(C) पशुपालन करना
(D) आलसी होना

87. मुहावरा “कौड़ी के मोल बेचना” का अर्थ है-
(A) अत्यन्त सस्ता होना
(B) महँगा बेचना
(C) मुफ्त देना
(D) व्यापार बंद करना

88. मुहावरा “कलेजे का टुकड़ा होना” का अर्थ है-
(A) बीमार होना
(B) पत्थर दिल होना
(C) बहुत प्रिय
(D) नफरत करना

89. मुहावरा “घड़ों पानी पड़ना” का अर्थ है-
(A) नहाना
(B) लज्जित होना
(C) बारिश होना
(D) खुश होना

90. मुहावरा “चार दिन की चाँदनी होना” का अर्थ है-
(A) पूर्णिमा होना
(B) अल्पकालीन सुख
(C) रात बिताना
(D) चाँद चमकना

91. मुहावरा “छक्के छुड़ाना” का अर्थ है-
(A) खेल खेलना
(B) छक्का मारना
(C) बुरी तरह हराना
(D) भाग जाना

92. मुहावरा “छठी का दूध याद आना” का अर्थ है-
(A) बचपन याद आना
(B) दूध पीना
(C) संकट में पड़ना
(D) खुश होना

93. मुहावरा “जले पर नमक छिड़कना” का अर्थ है-
(A) खाना बनाना
(B) जख्म का इलाज करना
(C) नमक बेचना
(D) दुखी व्यक्ति को और दुखी करना

94. मुहावरा “जान हथेली पर रखना” का अर्थ है-
(A) मृत्यु की परवाह न करना
(B) हाथ दिखाना
(C) जोखिम उठाना
(D) डर जाना

95. मुहावरा “खून खौलना” का अर्थ है-
(A) रक्त परीक्षण कराना
(B) अत्यधिक क्रोध आना
(C) बीमार होना
(D) ठंड लगना

96. मुहावरा “खून-पसीना एक करना” का अर्थ है-
(A) खून बहना
(B) कठोर परिश्रम करना
(C) दौड़ लगाना
(D) घायल होना

97. लोकोक्ति “अंधे के हाथ बटेर लगना” का सही अर्थ क्या है?
(A) अंधा व्यक्ति होना
(B) परिश्रम के बिना ही सफलता मिलना
(C) पक्षी पकड़ना
(D) अंधेरे में चलना

98. लोकोक्ति “अंधेर नगरी चौपट राजा” का अर्थ है-
(A) अच्छा शासन
(B) भ्रष्टाचार में लिप्त शासन एवं अयोग्य प्रशासन
(C) राजा का महल
(D) नगर की सफाई

99. लोकोक्ति “ऊँट के मुँह में जीरा” का अर्थ क्या है?
(A) ऊँट को भोजन कराना
(B) आवश्यकता अधिक आपूर्ति कम
(C) जीरा खाना
(D) बहुत बड़ा जानवर

100. लोकोक्ति “एक पंथ दो काज” का अर्थ है-
(A) एक रास्ता दो लोग
(B) एक कार्य से दोहरा लाभ
(C) दो काम बिगाड़ना
(D) एक भी काम न करना


उत्तर तालिका (Answer Table – Serial Wise)

प्रश्न संख्यासही उत्तरप्रश्न संख्यासही उत्तरप्रश्न संख्यासही उत्तरप्रश्न संख्यासही उत्तर
1A26A51A76D
2C27B52B77B
3A28C53A78B
4D29A54D79A
5A30D55B80C
6C31B56A81B
7B32A57B82D
8D33C58A83A
9C34B59C84B
10D35A60D85A
11A36D61A86B
12B37A62B87A
13C38B63C88C
14B39A64D89B
15A40B65A90B
16D41C66B91C
17A42A67A92C
18C43D68C93D
19A44A69B94A
20D45B70A95B
21B46A71B96B
22C47C72C97B
23A48D73B98B
24B49A74A99B
25D50C75C100B