General Studies MCQ से सम्बंधित प्रश्नों को भारत की लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं में पूछा जाता है| सरकारी शिक्षक जैसे CTET ,BPSC TRE में भी सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी पूछे ही जाते हैं | यदि आप यूपीएससी (UPSC), एसएससी (SSC), बैंकिंग, रेलवे, राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS) या किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपने महसूस किया होगा कि सफलता की कुंजी सामान्य अध्ययन (General Studies) में छिपी है।
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) के पाठ्यक्रम (Syllabus) में सामान्य अध्ययन एक बहुत बड़ा हिस्सा कवर करता है। इसके अंतर्गत इतिहास (History), भूगोल (Geography), भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity), अर्थव्यवस्था (Economy), सामान्य विज्ञान (General Science) और समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs) शामिल होती हैं।परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल थ्योरी पढ़ना काफी नहीं होता, बल्कि नियमित रूप से GS MCQ in Hindi का अभ्यास करना भी उतना ही आवश्यक है। इसलिए आप इस आर्टिकल सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी: 50+ अति महत्वपूर्ण General Studies MCQ in Hindi में दी जा रही विस्तृत जानकारी जरुर देखें |

सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी: 50+ अति महत्वपूर्ण General Studies MCQ in Hindi PYQ’s
Q. निम्न में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम का उदाहरण है ?
(A) एम.एस. डॉस
(B) उबंटू
(C) एंड्रॉयड
(D) उपरोक्त सभी सही हैं
उत्तर – (D)
Q. निम्न में से कौन-सा ग्रह सबसे छोटा एवं सूर्य से नजदीक है ?
(A) बृहस्पति
(B) मंगल
(C) पृथ्वी
(D) बुध
उत्तर – (D)
Q. 1959 में राजस्थान के शीघ्र पश्चात किस राज्य ने पंचायती राज व्यवस्था को अपनाया ?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) हरियाणा
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (A)
सबसे पहले राजस्थान (2 अक्टूबर 1959) में पंचायती राज व्यवस्था स्थापित की गई थी जिसके बाद आंध्र प्रदेश ने इस प्रणाली को अपनाया।
Q. ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल की ‘दीवानी’ कब प्राप्त हुई ?
(A) 1745 ई. में
(B) 1765 ई. में
(C) 1771 ई. में
(D) 1784 ई. में
उत्तर – (B)
मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय ने 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी दी।
Q. निम्न में से किसने संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया था ?
(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) बी. एन. राव
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) टी. टी. कृष्णमाचारी
उत्तर – (C)
उद्देश्य प्रस्ताव 13 दिसंबर, 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत किया गया था जिसने संविधान के निर्माण के लिए सटीक दर्शन एवं मार्गदर्शक सिद्धांत प्रदान किए और बाद में ‘भारत के संविधान की प्रस्तावना’ का रूप ले लिया।
Q. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के किस अधिवेशन में “भारत छोड़ो आंदोलन” का प्रस्ताव पारित किया गया ?
(A) कलकत्ता अधिवेशन
(B) बम्बई अधिवेशन
(C) गुजरात अधिवेशन
(D) दिल्ली अधिवेशन
उत्तर – (B)
1942 में कांग्रेस के बॉम्बे अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू द्वारा ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पेश किया गया था।
Q. ऋण के औपचारिक स्रोतों में शामिल नहीं है
(A) वाणिज्यिक बैंक
(B) सहकारी समिति
(C) ग्रामीण बैंक
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (D)
Q. मौर्य वंश का अन्तिम शासक कौन था ?
(A) अशोक
(B) बिन्दुसार
(C) वृहद्रथ
(D) कुणाल
उत्तर – (C)
शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था।
Q. भारत में सबसे बड़ी मीठे जल की झील है
(A) वूलर झील
(B) डल झील
(C) लोकटक झील
(D) नौकुचियाताल
उत्तर – (A)
वुलर झील भारत के जम्मू और कश्मीर के बांडीपोरा ज़िले में स्थित एक मीठे जल की झील है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
Q. भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक किसे माना जाता है ?
(A) लॉर्ड मेयो
(B) लॉर्ड रिपन
(C) लॉर्ड मॉर्ले
(D) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
उत्तर – (B)
लॉर्ड रिपन को भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक माना जाता है। माना जाता है कि उन्होंने 1882 में स्थानीय स्वशासन की स्थापना करके भारतीयों को स्वतंत्रता का पहला स्वाद दिया था।
Q. जुलाई 2020 में किये गये संशोधित वर्गीकरण के अनुसार ‘सूक्ष्म’ उद्यम की परिभाषा क्या है ?
(A) रु.25 लाख तक का संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश तथा रु. 1 करोड़ तक का वार्षिक कारोबार
(B) रु.75 लाख तक का संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश तथा रु. 2.5 करोड़ तक का वार्षिक कारोबार
(C) रु. 1 करोड़ तक का संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश तथा रु. 5 करोड़ तक का वार्षिक कारोबार
(D) रु. 5 करोड़ तक का संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश तथा रु. 10 करोड़ तक का वार्षिक कारोबार
Answer – (C)
Q. 44 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक सामान्य कानूनी अधिकार बना दिया ?
(A) अनुच्छेद 301
(B) अनुच्छेद 300 (क)
(C) अनुच्छेद 302
(D) अनुच्छेद 303
उत्तर – (B)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद-31 में संपत्ति के अधिकार का वर्णन था। किन्तु 44वें संविधान संशोधन (1978) के द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार से विधिक अधिकार में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में संपत्ति का अधिकार (Right to Property) भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 300(A) के अंतर्गत एक विधिक अधिकार के रूप में स्थापित है।
Q. भारतीय जनगणना 2011 के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व क्या है ?
(A) 117 प्रति वर्ग कि. मी.
(B) 382 प्रति वर्ग कि. मी.
(C) 396 प्रति वर्ग कि. मी.
(D) 401 प्रति वर्ग कि. मी.
Answer – (B)
2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग किमी थी।
Q. ‘U’ आकार घाटी निर्मित होती है
(A) नदी द्वारा
(B) हिमानी द्वारा
(C) भूमिगत जल द्वारा
(D) वायु द्वारा
उत्तर – (B)
यू-आकार की घाटियाँ हिमनद कटाव के माध्यम से बनती हैं।
Q. हम धरती से जो कच्चा तेल निकालते हैं, वह है
1. गैर – प्राकृतिक संसाधन
2. प्राकृतिक संसाधन
3. नवीकरणीय संसाधन
4. गैर – नवीकरणीय संसाधन
(A) केवल 1 और 3 सही हैं
(B) केवल 1 और 4 सही हैं
(C) केवल 2 और 3 सही हैं
(D) केवल 2 और 4 सही हैं
उत्तर – (D)
गैर-नवीकरणीय संसाधन (Non Renewable Resources) – प्राकृतिक संसाधन जिनका नवीकरण संभव नहीं। उनका स्टॉक वृहद होता हुआ भी सीमित है। उदाहरण, जीवाश्म उर्जा संसाधन (तेल, कोयला) और लोहा, सीसा, एल्युमीनियम, यूरेनियम खनिज आदि।
Q. ‘इक्ता व्यवस्था’ प्रारम्भ की थी
(A) इल्तुतमिश
(B) नसीरुद्दीन महमूद
(C) बलबन
(D) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर – (A)
इक्ता की प्रशासनिक स्थापना इल्तुतमिश द्वारा की गई थी। इक्ता का अर्थ है- धन के बदले वेतन के रूप में भूमि प्रदान करना।
Q. वर्तमान (1 मई 2023) में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर आसीन है
(A) ओ. पी. रावत
(B) वी. वी. टंडन
(C) राजीव कुमार
(D) वी. एस. संपत
Answer – (C)
श्री राजीव कुमार ने 15 मई 2022 को निर्वाचन सदन में भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।
Q. एकल संक्रमणीय मत प्रणाली का प्रयोग निम्नलिखित में से किस निर्वाचन में नहीं होता है ?
(A) भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन
(B) भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन
(C) लोक सभा का निर्वाचन
(D) राज्य सभा का निर्वाचन
उत्तर – (C)
Q. स्वर्ण क्रान्ति (गोल्डन रिवोल्यूशन) सम्बंधित है
(A) मत्स्य
(B) उद्यानिकी
(C) कृषि
(D) दुग्ध विकास
उत्तर – (B)
‘स्वर्ण क्रांति’ बागवानी और शहद से संबंधित है।
Q. फ्रांस की राज्य क्रान्ति 1789 का नारा था
(A) स्वतन्त्रता, भ्रातृत्व एवं समानता
(B) स्वतन्त्रता, अधिकार एवं कर्तव्य
(C) स्वतन्त्रता, समानता एवं अधिकार
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A)
फ्रांसीसी क्रांति का प्रसिद्ध नारा “स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व” था।
Q. LAN को WAN से जोड़ने के लिये किस डिवाइस का उपयोग किया जाता है ?
(A) स्विच
(B) हब
(C) राउटर
(D) ब्रिज
उत्तर – (C)
Q. निम्नलिखित में से किस भारतीय स्थल को जुलाई 2021 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया ?
(A) वृहदेश्वर मन्दिर (तंजावूर)
(B) छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (मुम्बई)
(C) नालंदा महाविहार (नालंदा)
(D) काकतेय रुद्रेश्वर मन्दिर ( वारंगल )
उत्तर – (D)
25 जुलाई 2021 को, यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में रुद्रेश्वर मंदिर (रामप्पा मंदिर) को अंकित किया है। 27 जुलाई 2021 को, कच्छ के रण में हड़प्पा शहर, धोलावीरा, भारत का 40 वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बन गया।
Q. कोका-कोला है
(A) बहुराष्ट्रीय कम्पनी
(B) राष्ट्रीय कम्पनी
(C) ग्रामीण कम्पनी
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A)
Q. भूकम्पीय तरंगों को रिकार्ड करने वाला उपकरण है
(A) क्लाइमोग्राफ
(B) बैरोग्राफ
(C) मोनोग्राफ
(D) सिस्मोग्राफ
उत्तर – (D)
सिस्मोग्राफ एक यंत्र है जिसका उपयोग भूकंपों का पता लगाने और रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है।
Q. गाज़ी मलिक किस नाम से दिल्ली का सुल्तान बना था ?
(A) मुबारक शाह खिलजी
(B) मुहम्मद तुग़लक
(C) खुसरों खाँ
(D) गियासुद्दीन तुग़लक
उत्तर – (D)
ग़ाज़ी मलिक या तुग़लक़ ग़ाज़ी, ग़यासुद्दीन तुग़लक़ (1320-1325 ई॰) के नाम से 8 सितम्बर 1320 को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
Q. निम्नलिखित में से किस उत्पाद के लिए ‘आई. एस. आई.’ या ‘एगमार्क’ प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य नहीं है ?
(A) एल. पी. जी. सिलेंडर
(B) खाद्य रंग एवं योगज
(C) पैकेज्ड पेयजल
(D) फल और सब्जियाँ
उत्तर – (D)
एगमार्क: यह भारत में कृषि उत्पादों पर कार्यरत एक प्रमाणन चिह्न है। यह कृषि उत्पाद (ग्रेडिंग और मार्किंग) अधिनियम, 1937 के तहत प्रदान किया गया गुणवत्ता चिह्न है।
Q. वायुमण्डल में सर्वाधिक प्रतिशत किस गैस का है ?
(A) नाइट्रोजन
(B) ऑक्सीजन
(C) कार्बन डाई आक्साइड
(D) आर्गन
उत्तर – (A)
वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में नाइट्रोजन का अनुपात पाया जाता है जो कि 78.08 प्रतिशत है। उसके बाद ऑक्सीजन पाई जाती है। जिसकी मात्रा 20.95 प्रतिशत है। इसके बाद आर्गन 0.93 प्रतिशत फिर कार्बन डाई ऑक्साइड है।
Q. आधा बाइट ______ के रूप में जाना जाता है ।
(A) डाटा
(B) बिट
(C) निबल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C)
आधा बाइट एक निबल के रूप में जाना जाता है। मेमोरी की सबसे छोटी इकाई बिट कहलाती है।
Q. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उपराष्ट्रपति के पद की व्यवस्था की गई है ?
(A) 60 वें
(B) 62 वें
(C) 63 वें
(D) 64 वें
उत्तर – (C)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख है।
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर मेमोरी की माप इकाइयों का सही आरोही क्रम है ?
(A) केबी < एमबी < जीबी < टीबी
(B) एमबी < जीबी < केबी < टीबी
(C) एमबी < केबी < जीबी < टीबी
(D) टीबी < जीबी < एमबी < केबी
उत्तर – (A)
GA MCQ’s | BPSC teachers Exam | BPSC TRE
Q. इलाहाबाद का अशोक स्तंभ किसके शासनकाल के बारे में जानकारी प्रदान करता है ?
(A) चंद्रगुप्त मौर्य
(B) चंद्रगुप्त प्रथम
(C) समुद्रगुप्त
(D) चंद्रगुप्त द्वितीय
Answer – C
Q. दक्षिण भारत के मंदिरों में पाए जाने वाले शक्तिशाली प्रवेशद्वार कहलाते हैं-
(A) शिखर
(B) गोपुरम्
(C) मीनार
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B
Q. निम्नलिखित में से किस शासक को “अभिनव भारताचार्य” के नाम से जाना जाता है ?
(A) राणा प्रताप
(B) राणा कुंभा
(C) हेमचंद्र विक्रमादित्य
(D) महाराजा सूरजमल
Answer – B
Q. 1940 के ‘अगस्त प्रस्ताव’ ने……….. की गारंटी देकर कांग्रेस से समझौता करने की कोशिश की।
(A) एक नया संविधान बनाने के लिए एक प्रतिनिधि भारतीय निकाय की स्थापना
(B) अल्पसंख्यकों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार का आश्वासन
(C) भारत का कोई विभाजन नहीं होगा
(D) दलित वर्गों के लिए अलग निर्वाचक मंडल प्रदान नहीं किया जाएगा
Answer – A
Q. भारत की सबसे उत्तरी सीमा है-
(A) 36°4’N अक्षांश
(B) 37°08’N अक्षांश
(C) 37°6’N अक्षांश
(D) 36°12’N अक्षांश
Answer – C
Q. नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक थे-
(A) अमर्त्य सेन
(B) सी. वी. रमन
(C) हरगोबिंद खुराना
(D) सुब्रमण्यन चंद्रशेखर
Answer – B
Q. भारत का शेक्सपियर किसे कहा जाता है ?
(A) महाकवि कालिदास
(B) रबींद्रनाथ टैगोर
(C) मदर टेरेसा
(D) भारथियार
Answer – A
Q. निम्नलिखित में से कौन सा क्योटो प्रोटोकॉल का प्राथमिक
(A) ग्रीनहाउस गैसों के मानवजनित स्रोतों को नियंत्रित करें ।
(B) खतरनाक अपशिष्ट का विनियमन
(C) परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को विनियमित करें ।
(D) ग्लोबल वार्मिंग का विनियमन
Answer – A
Q. ‘नमामि गंगे’ परियोजना के मुख्य स्तंभ कौन से हैं?
(A) मल उपचार आधारभूत संरचना
(B) रिवर फ्रंट विकास
(C) रिवर सतह सफाई
(D) ये सभी
Answer – D
Q. रामसर संरक्षण क्या है ?
(A) यह आर्द्रभूमि के संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में है ।
(B) यह वनों के संरक्षण के बारे में है ।
(C) यह खनिज संसाधनों के संरक्षण के बारे में है ।
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer – A
Q. 10,000 फीट से ऊपर विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है ?
(A) राष्ट्रीय राजमार्ग 3
(B) राष्ट्रीय राजमार्ग 8
(C) राष्ट्रीय राजमार्ग 12
(D) राष्ट्रीय राजमार्ग 18
Answer – A
Q. अरब सागर में स्थित द्वीपों (भारतीय) की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या है ?
(A) वे सभी आकार में बहुत छोटे हैं।
(B) वे सभी प्रवाल मूल के हैं ।
(C) उनके पास बहुत शुष्क जलवायु है ।
(D) वे मुख्य भूमि के विस्तारित हिस्से हैं ।
Answer – B
>>> Science Important Question for BPSC in Hindi
112. उत्तर-पश्चिम में अंतर – उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र के मध्य में, शुष्क और गर्म हवाओं को ‘____’ के रूप में जाना जाता है।
(A) लू
(B) मैंगो शावर
(C) नोर वेस्टर्स
(D) ब्लोसम विंड
Answer – A
Q. भारत____ का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(A) मूँगफली
(B) गेहूँ
(C) चावल
(D) दालों
Answer – D
Q. तुमल्लापल्ले, जहाँ यूरेनियम के विशाल भंडार पाए जाते हैं, निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
(A) झारखंड
(B) केरल
(C) तमिलनाडु
(D) आंध्र प्रदेश
Answer – D
Q. निम्नलिखित में से कौन सा सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता प्रस्तुत करता है-
(A) जली हुई ईंट की इमारतें
(B) पहले वास्तविक मेहराब
(C) पूजा की इमारतें
(D) केला और वास्तुकला
Answer – A
Q. ब्राह्मण ग्रन्थ वे पुस्तकें हैं जिनका संबंध है-
(A) भक्ति सिद्धांत से
(B) कर्मकांड से
(C) योग से
(D) ध्यान से
Answer – B
Q. वयम रक्षामह (हम रक्षा करते हैं) किस सशस्त्र बल का आदर्श वाक्य है ?
(A) भारतीय तट रक्षक
(B) भारतीय नौसेना
(C) भारतीय वायु सेना
(D) भारतीय सेना
Answer – A
Q. 27 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक में निम्नलिखित में से किस हवाई अड्डे का उदघाटन किया गया था ?
(A) मैसूरू हवाई अड्डा
(B) केम्पेगौडा हवाई अड्डा
(C) मैंगलोर हवाई अड्डा
(D) शिवमोग्गा हवाई अड्डा
Answer – D
Q. भारत के टाटा समूह और किस देश के समकक्ष के बीच एक संयुक्त उद्यम है ?
(A) यूएसए
(B) इजरायल
(C) फ्रांस
(D) जापान
Answer – A
Q. अजंता के चित्र किसकी कहानियों को चित्रित करते हैं ?
(A) रामायण
(B) महाभारत
(C) जातक
(D) पंचतंत्र
Answer – C
Q. FSI 2021 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) गुजरात
(C) कर्नाटक
(D) आंध्र प्रदेश
Answer – A
Q. अहोम जनजातियाँ कहाँ से प्रवासित हुईं ?
(A) श्रीलंका
(B) अफ़गानिस्तान
(C) स्यांमार
(D) ईरान
Answer – C
Q. निम्नलिखित में से कौन पहली भारतीय महिला थी जो अंतरिक्ष में गई थी ?
(A) शिरिषा बंदला
(B) सुनीता विलियम्स
(C) कोनेरू हम्पी
(D) कल्पना चावला
Answer – D
Q. निम्नलिखित कभी कार्यवाहक राष्ट्रपति में से कौन नहीं बना ?
(A) वी.वी. गिरि
(B) जाकिर हुसैन
(C) बी.डी. जत्ती
(D) एम. हिदायतुल्लाह
Answer – B
Q. निम्नलिखित में से किस महिला को स्वतंत्रता आंदोलन की ” ग्रैंड ओल्ड लेडी” के रूप में जाना जाता है ?
(A) सरोजिनी नायडू
(B) सुचेता कृपलानी
(C) अरुणा आसफ अली
(D) एनी बेसेंट
Answer – C
Q. किस व्यक्ति को “भारत का बर्ड मैन” कहा जाता है ?
(A) सलीम अली
(B) डॉ. रहेंद्र प्रसाद
(C) डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
(D) सलमान खान
Answer – A
Q. अमजद अली खान निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं-
(A) गिटार
(B) वीणा
(C) सितार
(D) सरोद
Answer – D
Q. यामिनी कृष्णमूर्ति निपुण प्रतिपादक हैं-
(A) कथक की
(B) भरतनाट्यम की
(C) ओडिसी की
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B
Q. …….. को लोकप्रिय रूप से फ्लाइंग सिख के नाम से जाना उद जाता है।
(A) मनिंदर सिंह
(B) युवराज सिंह
(C) संदीप सिंह
(D) मिल्खा सिंह
Answer – D
Q. निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम, भूमि और अन्य संसाधनों पर जंगल में रहने वाले समुदायों के अधिकारों से संबंधित है ?
(A) भारतीय वन अधिनियम, 1927
(B) वन अधिकार अधिनियम (FRA), 2006
(C) भारतीय वन संशोधन अधिनियम, 2019
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B
Q. ओजोन परत की रक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सम्मेलन है ?
(A) बेसल सम्मेलन
(B) बॉन सम्मेलन
(C) वियना सम्मेलन
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer – C
Q. इनमें से किस गैस को सरकार द्वारा प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम द्वारा निश्चित सीमा से अधिक जारी करने की अनुमति नहीं है ?
(A) सल्फर डाइऑक्साइड
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) नाइट्रोजन
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer – A
Q. जलवायु परिवर्तन का वनों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
(A) जैव-विविधता में वृद्धि
(B) उत्पादकता में वृद्धि
(C) कार्बन पृथक्करण में वृद्धि
(D) जंगल की आग और कीट के प्रकोप में वृद्धि
Answer – D
Q. अम्लीय वर्षा स्मारक के संगमरमर को सक्षारित करती है। घटना को ………… भी कहा जाता है-
(A) संगमरमर वृद्धि
(B) संगमरमर विकास
(C) संगमरमर कैंसर
(D) संगमरमर अनियमता
Answer – C
>>> सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण नोट्स PDF | Hindi Vyakaran for All Competitive Exams | Complete Hindi Grammar
>>> History Questions : इतिहास के 500+ वन लाईनर प्रश्न उत्तर | 500+ Indian History One Liner in Hindi
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा यूनेस्को सूची के अनुसार एक विरासत स्थल नहीं है-
(A) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
(B) जयपुर शहर
(C) जंतर मंतर
(D) बीकानेर का किला
Answer – D
Q. निम्नलिखित में से कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है ?
(A) घग्गर
(B) लूनी
(C) माही
(D) चंबल
Answer – D