Q. रिक्त स्थान को सही विकल्प से भरें।
एक दृढ़ ________ का विकास करने के लिए सतर्क और सजग जनता आवश्यक है ।
(A) एकतंत्र
(B) राजतंत्र
(C) लोकतंत्र
(D) गुटतंत्र
उत्तर :- (C)
Q. राज्य शासन की कार्यप्रणाली से संबंधित निम्नलिखित आकलन प्रश्नों (A) तथा (B) पर विचार करें ।
(A) : प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य होता है? यह विधानसभा में होने वाली बहस से किस तरह अलग है ?
(B) : उन निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए किस शब्द का प्रयोग होता है जो सत्ता दल के सदस्य नहीं होते तथा सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते हैं ?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) दोनों (A) तथा (B) तथ्यात्मक ज्ञान की जाँच करते हैं।
(B) (A) संकल्पनात्मक ज्ञान की जाँच करता है जबकि (B) तथ्यात्मक ज्ञान की ।
(C) (A) तथ्यात्मक ज्ञान की जाँच करता है जबकि (B) संकल्पनात्मक ज्ञान की ।
(D) दोनों (A) तथा (B) संकल्पनात्मक ज्ञान की जाँच करते है।
उत्तर :- (B)
Q. सामाजिक विज्ञान के मूल्यांकन के दौरान निम्नलिखित प्रश्न इसका उद्देश्य समझने में मदद करेंगे :
(a) पाठ्यक्रम में किन कौशलों पर बल दिया गया है?
(b) क्या यह किसी एक मानक पाठ्यपुस्तक से लिया गया है या कई पाठ्यपुस्तकों से ?
(c) पाठ्यक्रम की रूपरेखा कितनी विस्तृत है ?
(d) अधिगमकर्ता से सामाजिक विज्ञान के प्रत्येक कौशल में किस स्तर की सक्षमता अपेक्षित है?
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) (a), (b) और (d)
(B) (a) और (b)
(C) (a) और (d)
(D) (a), (b) और (c)
उत्तर :- (C)
Q. निम्नलिखित में से किस विषय के शिक्षण के लिए ट्री चार्ट अति उपयुक्त रहेगा?
(A) आयु, जैंडर, नस्ल इत्यादि जैसे जनसांख्यिकी चरों के वितरण के लिए
(B) शासक के शासनकाल का सार देने के लिए
(C) एक विशेष काल में ऐतिहासिक घटनाओं, जैसे युद्धों, क्रांतियाँ अथवा सामाजिक आंदोलनों के पदानुक्रम को सचित्र दिखाने के लिए
(D) आधुनिक इतिहास पढ़ाने के लिए
उत्तर :- (C)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा सतत और व्यापक मूल्यांकन की विशेषता नहीं है ?
(A) यह विद्यार्थी के अंक आधारित कार्य मूल्यांकन पर केंद्रित है।
(B) यह मूल्यांकन को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाता है।
(C) यह विद्यार्थी के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर क्रेंदित है।
(D) यह विद्यार्थी के शैक्षिक विकास के साथ सह-शैक्षिक पहलुओं का भी आकलन करता है।
उत्तर :- (A)
Q. दो मौलिक अधिकार जिनकी माँग पर हाशियाकृत समूह बल दे सकते हैं, ताकि उनके साथ भी गरिमामय और समानता का व्यवहार किया जाए, वे हैं:
(a) समानता का अधिकार
(b) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
(c) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(d) स्वतंत्रता का अधिकार
सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (a) और (d)
(B) (a) और (b)
(C) (b) और (c)
(D) (c) और (d)
उत्तर :- (A)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन / रणनीति एक सामाजिक विज्ञान की कक्षा को समावेशी बना सकती है ?
(A) केवल पाठ्यपुस्तकों से उत्तर देने के लिये प्रोत्साहन करना ।
(B) विभिन्न समुदाय और क्षेत्रों के लोगों की कहानियाँ और तस्वीरों का प्रदर्शन करना।
(C) केवल समाज के प्रभुत्व विचारों को सिखाना ।
(D) आसपास के उदाहरणों से बचना।
उत्तर :- (B)
Q. निम्न में से, सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के कौशल आधारित उद्देश्य की पहचान करें।
(A) महाद्वीपों का ज्ञान प्राप्त करना
(B) विभिन्न समाजों में रहने वाले लोगों की संस्कृतियों को समझना
(C) नक्शा बनाने की क्षमता विकसित करना
(D) अंतर और विविधता के लिए आदर विकसित करना
उत्तर :- (B)
Q. तर्क और अभिकथन :
अभिकथन (A) : भारत के गाँवों से किसानों के कई आत्महत्या के मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
तर्क (R) : मानसून का अभाव और कर्ज़ (ऋण) चुका पाने की अक्षमता किसानों में दुखों का कारण बनती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) (A) गलत है परन्तु (R) सही है ।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं।
(D) (A) सही है परन्तु (R) गलत है ।
उत्तर :- (B)
Q. अभिकथन
(A) : प्रारंभिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान का शिक्षण महत्त्वपूर्ण है।
तर्क (R) : यह बच्चे को सामाजिक मामलों के प्रति संवेदनशील बनाता है तथा उसमें भिन्नता एवं विविधता के लिए सम्मान विकसित कर है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
(D) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
उत्तर :- (B)
Q. सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम के भार को कम करने के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है ?
(a) तथ्यों के स्मरण पर न्यूनतम बल देना तथा समझने पर केन्द्रित करना
(b) संकल्पनाओं के स्पष्टीकरण को केन्द्रित करना
(c) परीक्षा निर्देशों के आधार पर और शिक्षक के विषयवस्तु से अनभिज्ञता के कारण पाठ्यपुस्तक के कुछ विषयों को छोड़ देना
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) केवल (a) और (c)
(B) (a), (b) और (c)
(C) केवल (a) और (b)
(D) केवल (b) और (c)
उत्तर :- (C)
Q. औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कई कारखाने तथा फैक्टरियाँ में अस्थायी श्रमिकों को रखा जाता है, क्योंकि :
(a) वे उन्हें अपनी सुविधानुसार रख और निकाल सकते हैं।
(b) वे स्थायी कर्मियों को मिलने वाले वेतन तथा अन्य नौकरी संबंधी हित लाभों पर बचत करते हैं।
(c) अस्थायी कर्मी बिना समयोपरि भत्तों की माँग किए लंबे समय तक काम करते हैं।
(d) स्थायी कर्मियों की तुलना में अस्थायी कर्मी अधिक परिश्रमी होते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B)(a), (b) और (c)
(C) (b), (c) और (d)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर :- (B)
Q. ऐसा संभव है कि आपकी कक्षा में हाशियाई समुदाय के छात्र भी हों, इसलिए जब आप हाशियेकरण पर कक्षा में बात कर रहें हों तो विषय प्रस्तुत करते हुए आपको निम्नलिखित में से किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
(a) खास समुदायों का नाम लेने पर उन समुदायों से आए लोग असहज महसूस कर सकते हैं।
(b) इस तरह के मुद्दों को संवेदनशीलता से संभालना चाहिए।
(c) कुछ छात्र अपने साथ हुए भेदभाव को साझा करने में शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं।
(d) विद्यार्थियों से जबरन अपने अनुभव साझा कराना चाहिए।
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
(1 ) (a), (b) तथा (d)
(B) (a) तथा (b)
(C) (a) तथा (c)
(D) (a), (b) तथा (c)
उत्तर :- (D)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नैदानिक मूल्यांकन का असंगत चित्रण है ?
(A) यह प्रायः उपचारी कक्षाओं के बाद किया जाता है।
(B) इसका उपयोग कक्षा के सभी विद्यार्थियों द्वारा सीखी उपलब्धियों की तुलना करने में किया जाता है।
(C) इसका संचालन शिक्षण प्रक्रिया के दौरान किया जाता है।
(D) यह सीखने में आने वाली परेशानियों की पहचान में मदद करता है।
उत्तर :- (A)
Q. एन.सी.एफ. 2005 के अनुसार, स्कूली शिक्षा के किस स्तर पर सामाजिक विज्ञान के विषयों को स्वतंत्र रूप से पाठ्यपुस्तकों में विद्यार्थियों से परिचय कराया जाता है ?
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) उच्च माध्यमिक स्तर
(B) प्राथमिक स्तर
(C) उच्च प्राथमिक स्तर
(D) माध्यमिक स्तर
उत्तर :- (C)
Q. भारतीय धर्मनिरपेक्षता में, राज्य, धर्म के संदर्भ में एक “सैद्धांतिक दूरी” बनाए रखता है। इसका अर्थ है :
(a) संविधान में दिए गए आदर्शों के आधार पर राज्य धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।
(b) राज्य और धर्म एक दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
(c) राज्य और धर्म एक दूसरे की सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।
(d) आवश्यकता पड़ने पर राज्य धार्मिक मामलों को नियंत्रित कर सकता
सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A) (c) और (d)
(B) (a) और (b)
(C) (b) और (d)
(D) (a) और (d)
उत्तर :- (A)