CTET Paper 2 Social Science Questions Paper 2 2024

Q. अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें :
अभिकथन (A) : राजस्व वसूली व्यवस्था ‘महालवारी बन्दोबस्त’ की शुरुआत हॉल्ट मेकंज़ी ने की थी।
कारण (R) : राजस्व वसूली तथा कम्पनी तक इसे पहुँचाने की जिम्मेदारी गाँव के प्रधान को दी गई न कि ज़मींदार को।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें:

(A) (A) गलत है किन्तु (R) सही ।
(B) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
(C) दोनों (A) एवं (R) सही हैं, किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।
(D) (A) सही है किन्तु (R) गलत ।

उत्तर :- (D)

Q. प्रेअरी को ‘विश्व का धान्यागार’ भी कहते हैं। इस प्रदेश में अत्यधिक गेहूँ के उत्पादन में सहायक परिस्थितियों का चुनाव कीजिए ।
(a) यहाँ लोग प्रौद्योगिकी का उपयोग नहीं करते हैं।
(b) यहाँ लोग बहुत परिश्रमी होते हैं।
(c) कृषि की वैज्ञानिक विधियों का यहाँ प्रयोग किया जाता है।
(d) इस प्रदेश में वर्षा की कमी है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) (c) और (d) सही हैं
(B) (a) और (b) सही हैं
(C) (b) और (c) सही हैं
(D) (a) और (d) सही हैं

उत्तर :- (A)

Q. एक ग्लोब पर खींची गई रेखाओं को अक्षांश और देशांतर के रूप में जाना जाता है। ये रेखाएँ किस उद्देश्य को पूरा करती हैं ?

(A) ये पृथ्वी पर हल – रेखाएँ हैं तथा पृथ्वी की भौतिक विशेषताओं को इंगित करती हैं
(B) ग्लोब पर डिज़ाइन बनाने के लिये
(C) पृथ्वी पर स्थानों को ढूँढ़ने के लिये
(D) ग्लोब को सुंदर बनाने के लिये

उत्तर :- (C)

Q. पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं। क्या चीज़ वायु को पृथ्वी के चारों ओर बनाए रखती है ?

(A) चाँद का गुरुत्वाकर्षण बल
(B) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
(C) सूर्य की ऊष्मा
(D) पृथ्वी पर चट्टानें और महासागर

उत्तर :- (B)

Q. तर्क और अभिकथन :
अभिकथन (A) : रूढ़िबद्ध धारणाएँ लोगों को ऐसे काम करने से रोकती हैं जिनमें वे अच्छे हैं
तर्क (R) : रूढ़िबद्ध धारणाएँ हमें व्यक्ति में अनोखे गुणों और कौशल को देखने से रोकती हैं तथा उन्हें एक ही प्रकार के खाँचे में जड़ देती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए ।

(A) (A) गलत है परन्तु (R ) सही है ।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।

उत्तर :- (B)

Q. भारत और बांग्लादेश पटसन (जूट) के अग्रणी उत्पादक हैं। पटसन की वृद्धि को बल प्रदान करने वाले कथनों का चयन कीजिए ।
(a) यह जलोढ़ मृदा में अच्छे ढंग से विकसित होता है।
(b) इसे उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।
(c) इसे निम्न तापमान और निम्न वर्षा की आवश्यकता होती है।
(d) इसे भारी वर्षा और आर्द्रता की आवश्यकता होती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1 ) (a), (c), (d) सही हैं
(B) (a), (b), (c) सही हैं
(C) (a), (b), (d) सही हैं
(D) (b), (c), (d) सही हैं

उत्तर :- (C)

Q. ‘आतपन’ की अवधारणा पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है ?

(A) सर्वेक्षण
(B) केस स्टडी
(C) विचार-मंथन
(D) प्रदर्शन

उत्तर :- (A)

Q. निम्न अभिकथन (A) तथा कारण (R) पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : विद्या विशेष जो सामाजिक विज्ञान को बनाती हैं वे हैं इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान तथा अर्थशास्त्र ।
कारण (R) : इन विद्या विशेषों में अंतःसंबंध हैं।

(A) (A) गलत है परन्तु (R) सही है ।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है ।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है ।
(D) (A) सही है परन्तु (R) गलत हैं।

उत्तर :- (B)

Q. हमारा सौर परिवार निम्नलिखित खगोलीय पिंडों से बना है :

(A) ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, सप्तऋषि
(B) नक्षत्रमंडल, ग्रह, सूर्य
(C) उपग्रह, ग्रह, ध्रुव तारा
(D) सूर्य, ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्कापिंड

उत्तर :- (D)

Q. सातवीं शताब्दी के प्रारंभ से निम्नलिखित में से किस विचार पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया ?

(A) सामाजिक विशेषाधिकार किसी का जन्म का परिणाम है।
(B) केवल मानव जाति जीवन के अनंत चक्रों से गुजरते हैं।
(C) सभी व्यक्ति जन्म के समय समान होते हैं।
(D) व्यक्तिगत प्रयासों से पुनर्जन्म के चक्र से छुटकारा पाया जा सकता है।

उत्तर :- (A)

Q. ‘पेरियापूरणम’, एक तमिल कृति हमें किसके बारे में जानकारी देती है ?

(A) सिपाहियों और सैन्य- जनरलों के बारे में
(B) राजाओं और रानियों के बारे में
(C) विद्वानों और कवियों के बारे में
(D) साधारण पुरुषों और महिलाओं के बारे में

उत्तर :- (D)

Q. लोकतंत्र में एक निश्चित समय अंतराल के पश्चात ही चुनाव क्यों होते हैं ?
(a) सरकार का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए
(b) दलों की समान राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए
(c) राजनीतिक वाद-विवाद तथा जन संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए
(d) यह एक प्रथागत प्रक्रिया है
सही उत्तर का चयन कीजिए :

(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) (a), (b) और (c)
(C) (b), (c) और (d)
(D) (a), (b) और (d)

उत्तर :- (B)

Q. निम्न में से कौन सा स्रोतों के बारे में सही हैं?
(a) वे अधिक ठोस प्रकृति के होते हैं
(b) वे सभी ऐतिहासिक प्रकृति के होते हैं
(c) वे वस्तुनिष्ठ होते हैं
(d) इसमें प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यौरे और व्यक्तिगत पत्र भी शामिल हैं
सही विकल्प का चयन कीजिए ।

(A) (a), (c) और (d)
(B) (a) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (a), (b) और (c)

उत्तर :- (A)

Q. अभिकथन और कारण :
अभिकथन (A) : खुली पुस्तक परीक्षा रटकर सीखने से हटकर किताबों के साथ संबंध स्थापित करने पर केन्द्रित होती है।
कारण (R) : खुली पुस्तक परीक्षा विद्यार्थियों का भार कम करती है क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी पहले से नहीं करनी पड़ती।
सही विकल्प का चयन कीजिए ।

(A) केवल (R) सही है ।
(B) दोनों (A) व (R) सही हैं तथा (R) सही व्याख्या करता है (A) की ।
(C) दोनों (A) व (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता ।
(D) केवल (A) सही है ।

उत्तर :- (B)

PAGE 1PAGE 2PAGE 3PAGE 4

Leave a Comment