Q. वे बीमारियाँ जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को जल, भोजन, वायु इत्यादि से फैलती है, उसे :
(A) जन्मजात बीमारियाँ कहते हैं।
(B) आनुवंशिक बीमारियाँ कहते हैं ।
(C) संचारणीय बीमारियाँ कहते हैं।
(D) उपार्जित बीमारियाँ कहते हैं।
उत्तर :- (C)
Q. कथनों (A) तथा (B) को ध्यान से पढ़ें:
(A) 1770 में बंगाल में एक भयानक अकाल ने लगभग एक करोड़ लोगों को मार डाला ।
(B) इस अकाल में बंगाल की एक-तिहाई आबादी खत्म हो गई।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) (A) गलत है किन्तु (B) सही ।
(B) दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
(C) दोनों (A) तथा (B) गलत हैं।
(D) (A) सही है किन्तु (B) गलत ।
उत्तर :- (B)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वर्तमान समय के संसाधन उपलब्धता के संदर्भ के साथ सततपोषणीय विकास में सहायता करता है ?
(a) संसाधनों की खपत को घटाना
(b) संसाधनों के उपयोग में वृद्धि
(c) संसाधनों का पुनः चक्रण
(d) वस्तुओं का पुनः उपयोग
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) (a), (b), (d)
(B) (a), (c), (d)
(C) (a), (b), (c)
(D) (b), (c), (d)
उत्तर :- (B)
Q. कथन, ‘भारतीय संविधान धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का प्रावधान मौलिक अधिकारों से करता है’, यह अनुमान लगाता है कि :
(a) यह बहुसंख्यकों द्वारा संभाव्य सांस्कृतिक प्रभुत्व के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करता है।
(b) यह बहुसंख्यकों द्वारा किसी तरह के भेदभाव से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करता है।
(c) यह अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा करता है।
(d) यह अल्पसंख्यकों को आर्थिक अवसरों की गारंटी प्रदान करता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) (a), (b) और (c)
(C) (b), (c) और (d)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर :- (B)
Q. भारतीय न्यायपालिका बिना किसी भय अथवा बाहरी दबाव के कानून का शासन की रक्षा करती है तथा सरकार के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखती है जिसकी वजह है :
(A) भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित लोकतांत्रिक मूल्य
(B) भारत में न्यायपालिका की सर्वोच्चता
(C) भारत में न्यायपालिका की स्वतंत्रता
(D) न्यायिक सक्रियवाद
उत्तर :- (C)
Q. उन तत्कालिक उपायों की पहचान कीजिए जो महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें नौकरी करने, पारिवारिक आय में योगदान करने एवं आत्मनिर्भर बनाने में सुनिश्चित करता है।
(a) बालवाड़ियों का प्रावधान
(b) संसद में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण
(c) व्यवसायिक सुरक्षा का प्रावधान
(d) रात की पाली (शिफ्ट) के लिए लाने-ले जाने की सुविधा
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) (a), (b) और (c)
(C) (a), (c) और (d)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर :- (C)
Q. भारतीय उपमहाद्वीप में गंगा- ब्रह्मपुत्र बेसिन की व्याख्या करने वाले कथन का चयन कीजिए।
(a) इस प्रदेश में शंकुधारी वन उगते हैं।
(b) यह मेसिन उपोष्ण में स्थित है।
(c) इस क्षेत्र की जलवायु मुख्यतः मानसूनी है।
(d) बेसिन क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की स्थलाकृति है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) (a), (c), (d)
(B) (a), (b), (c)
(C) (b), (c), (d)
(D) (a), (b), (d)
उत्तर :- (B)
Q. पृथ्वी पर उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त करते हैं क्योंकि
(A) यहाँ सूर्य की किरणें तिरछी होती हैं
(B) यह स्थलरुद्ध है
(C) यह महासागरों से घिरी है
(D) दोपहर का सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है
उत्तर :- (D)
Q. कथनों (A) तथा (B) को ध्यान से पढ़ें:
(A) ‘वेद समाज’ की स्थापना 1864 में मद्रास में हुई।
(B) वेद समाज, आर्य समाज से प्रेरित था ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें:
(A) (A) गलत है किन्तु (B) सही।
(B) दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
(C) दोनों (A) तथा (B) गलत हैं।
(D) (A) सही है किन्तु (B) गलत।
उत्तर :- (D)
Q. कथनों (A) तथा (B) को ध्यान से पढें:
(A) : जेम्स मिल ने 1817 में ‘ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया’ तीन भागों में प्रकाशित किया ।
(B) : इसमें उन्होंने भारतीय इतिहास को तीन कालों प्राचीन, मध्य और आधुनिक में बाँटा है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) (A) गलत है किन्तु (B) सही ।
(B) दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
(C) दोनों (A) तथा (B) गलत हैं।
(D) (A) सही है किन्तु (B) गलत ।
उत्तर :- (D)
Q. अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें :
अभिकथन (A) : जनजातियों की सांस्कृतिक परम्पराएँ जिसमें उनकी भाषा तथा संगीत भी शामिल है बहुत समृद्ध तथा विशिष्ट होती हैं।
कारण (R) : जमीन, जंगल, घास के मैदान तथा पानी पूरे कुनबे की सम्पत्ति मानी जाती है। जिनका उपयोग सभी एक साथ मिलजुलकर करते हैं।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) (A) गलत है किन्तु (R) सही ।
(B) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
(C) दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता ।
(D) (A) सही है किन्तु (R) गलत ।
उत्तर :- (B)
Q. ________ के कारण लद्दाख को छोटा तिब्बत भी कहते हैं।
(a) भौगोलिक सामीप्य
(b) धार्मिक समानता
(c) समान भोजन
(d) भाषाई समानता
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) (a), (b) और (c)
(C) (b), (c) और (d)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर :- (A)
Q. हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच. एस. आर.ए) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
सही विकल्प चुनें:
(A) एच. एस. आर. ए. के सदस्यों ने सांडर्स नामक पुलिस अफसर की हत्या की थी।
(B) भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने इसकी स्थापना की थी।
(C) 1928 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में इसकी स्थापना हुई।
(D) 1928 में पंजाब के अमृतसर में इसकी स्थापना हुई।
उत्तर :- (D)
Q. क्या चीज़ किसी वस्तु अथवा पदार्थ को संसाधन बनाती है ?
(A) वस्तु की खोज
(B) शुद्धिकरण
(C) उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता
(D) निष्कर्षण
उत्तर :- (C)
Q. अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें:
अभिकथन (A) : शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान मुगल वास्तुकला के विभिन्ने तत्व एक भव्य सुसंगत संश्लेषण में लाये गये।
कारण (R) : उनके शासन में अनवरत निर्माण कार्य चलते रहे, विशेष रूप से आगरा और दिल्ली में ।
निम्ललिखित में से सही विकल्प चुनें:
(A) (A) गलत है किन्तु (R) सही ।
(B) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
(C) दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
(D) (A) सही है किन्तु (R) गलत ।
उत्तर :- (B)