CTET Social Science Questions Paper की परीक्षा में उच्च प्राथमिक के छात्रो को सामाजिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर पूछे जाते है | Social Studies/Social Science के प्रश्न आपके परीक्षा के लिए उपयोगी है इसकी तैयारी से आप परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते है | सामाजिक विज्ञान विषय से परीक्षा में 60 प्रश्न पूछे जाते है जिसमे आप पूर्ववर्ती प्रश्न का अभ्यास कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है | जिस छात्र के विषय स्नातक स्तर पर सामाजिक विज्ञानं होते है वह CTET Paper 2 में सामाजिक विज्ञानं/सामाजिक अध्ययन के विषय का चयन कर पाते है | आज हम इस पोस्ट के माध्यम से सामाजिक विज्ञानं/सामाजिक अध्ययन के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे जो आपके 2024 में पूछे गए है |
Social Science के प्रश्न शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसे की – CTET, UPTET, HPTET, PSTET,BPSC TET ,MPTET ,etc में इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं |आप इन प्रश्नों का अभ्यास कर सफलता प्राप्त कर सकते है | सामाजिक विज्ञान में इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल शामिल होते है जिन विषयों में उम्मीदवारों के व्यापक ज्ञान का परीक्षण करने के लिए प्रश्न निर्धारित किए गए हैं | इस Ctet Social Studies/Social Science important questions in hindi with answers पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें | आप इस पोस्ट में CTET Paper 2 Social Science Questions Paper 2 2024 में पूछे गए प्रश्न उत्तर देखेंगे |

CTET Paper 2 Social Science Answer
Q. ‘स्त्रीपुरुषतुलना’ नामक पुस्तक की रचना निम्नलिखित में से किस सुधारक द्वारा की गई थी ?
(A) ई.वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार)
(B) पंडिता रमाबाई
(C) वीरेशलिंगम पंतुलु
(D) ताराबाई शिंदे
उत्तर :- (D)
Q. पहाड़ी क्षेत्रों में अब रेलमार्ग का विस्तृत निर्माण हो रहा है। अति उपयुक्त कारण का चयन कीजिए ।
(A) इसे संभव करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है।
(B) पहाड़ों में रेलमार्गों का निर्माण आसान होता है।
(C) पहाड़ महा-क्षयित हैं।
(D) पहाड़ी लोग रेलमार्गों को बना रहे हैं ।
उत्तर :- (A)
Q. अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें :
अभिकथन(A) : दादाभाई नौरोजी, जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बड़े नेता थे, कभी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बने।
कारण (R) : वह व्यवसायी और प्रचारक थे। वे लंदन में रहते थे और कुछ समय के लिए ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) (A) गलत है किन्तु (R) सही।
(B) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
(C) दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता ।
(D) (A) सही है किन्तु (R) गलत ।
उत्तर :- (A)
Q. निम्नलिखित में से वायुमंडल का अधिकांश कौन सी दो गैसें हैं?
(A) ओज़ोन और हीलियम
(B) नाइट्रोजन और हाइड्रोजन
(C) कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन
(D) नाइट्रोजन और ऑक्सीजन
उत्तर :- (D)
Q. हमारी पृथ्वी का वास्तविक निरूपक प्रतिरूप है:
(A) ग्लोब
(B) मानचित्र
(C) उपग्रह से प्राप्त चित्र
(D) रग्वी गेंद
उत्तर :- (A)
Q. 1929 में बाल विवाह निषेध अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के अनुसार पुरुष तथा महिला के लिए शादी की न्यूनतम आयु क्रमशः कितनी रखी गई ?
(A) 17 वर्ष तथा 15 वर्ष
(B) 20 वर्ष तथा 18 वर्ष
(C) 18 वर्ष तथा 16 वर्ष
(D) 21 वर्ष तथा 18 वर्ष
उत्तर :- (C)
Q. ‘गेहूँ’ एवं ‘जौ’ जैसे फसल उगाने के सर्वप्रथम साक्ष्य निम्नलिखित में से किस स्थान में मिले हैं? सही विकल्प का चुनाव करें।
(A) नीलगिरी हिल्स
(B) गारो हिल्स
(C) मालाबार हिल्स
(D) सुलेमान और किरथर हिल्स
उत्तर :- (D)
Q. पवन सड़क पर गिरी सूखी पत्तियों को उड़ाती हैं। पवन कैसे बहती है ?
(A) पौधों और जीव-जंतुओं की गति ।
(B) निम्न दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति ।
(C) उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति ।
(D) संघनित वायु की गति ।
उत्तर :- (B)
Q. अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें :
अभिकथन (A) : 1960 में द्विभाषी बम्बई प्रांत को मराठी और गुजराती भाषी लोगों के लिये दो अलग-अलग राज्यों में बाँटा गया।
कारण (R) : 1966 में पंजाब का भी विभाजन दो राज्यों में हुआ। पंजाब, पंजाबी भाषियों के लिए और हरियाणा, हरियाणवी या हिन्दी बोलने वालों के लिए।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) (A) गलत है किन्तु (R) सही ।
(B) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है ।
(C) दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।
(D) (A) सही है किन्तु (R) गलत ।
उत्तर :- (C)
Q. सामाजिक विज्ञान की पद्धति के रूप में क्षेत्र कार्य (फील्ड वर्क) के क्या लाभ हैं?
(A) विद्यार्थियों के ज्ञान परीक्षण में मदद करता है।
(B) छात्रों को प्रत्यक्ष ज्ञान प्रदान करता है।
(C) प्रस्तुत करना, प्रस्ताव करना और तर्क करने के कौशल विकसित करता है।
(D) तथ्यों को याद रखने में मदद करता है।
उत्तर :- (B)
Q. आदिवासी समाज की विशिष्टता का श्रेय जाता है :
(a) जाति व्यवस्था के प्रचलन को
(b) दूसरे प्रचलित धर्मों से भिन्न, अनेक प्रकार के जनजातीय धर्मों के पालन को
(c) विशिष्ट भाषा के प्रयोग को
(d) ऊँच-नीच की कम उपस्थिति को
सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) (a), (b) और (c)
(C) (b), (c) और (d)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर :- (C)
यह भी पढ़े :-
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा / से परियोजना कार्य की विशिष्टता / विशिष्टताएँ हैं / हैं ?
(a) यह विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से आगे जाने का मौका देती है।
(b) परियोजना कार्य घर पर ही करना चाहिए ताकि कक्षा में शिक्षण के लिए अधिक समय मिल सके।
(c) सामूहिक परियोजना कार्य विद्यार्थियों में सहयोगात्मक कौशल के विकास में मदद करती है।
सही उपयुक्त विकल्प चुनें :
(A) (b) और (c)
(B) केवल (a)
(C) (a) और (b)
(D) (a) और (c)
उत्तर :- (D)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सी कक्षा गतिविधि विद्यार्थियों में समाज में मीडिया की भूमिका को आलोचनात्मक दृष्टि से देखने में मदद करेगी ?
(a) क्या सरकार किसी खबर को टीवी पर चलाने से रोक सकती है? वह ऐसा क्यों करेगी ?’ विषय पर छात्रों द्वारा कक्षा में परिचर्चा करवाना ।
(b) किसी एक मुद्दे पर छात्रों को अलग-अलग अखबारों के कतरनों को इकट्ठा कराना और उनके विवरण की तुलना करने को कहना ।
(c) छात्रों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर आई खबरों को एकत्र करवाना तथा उसका शैक्षणिक संसाधन के रूप में इस्तेमाल करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) (a), (b) और (c)
(B) (a) और (b)
(C) (a) और (c)
(D) (b) और (c)
उत्तर :- (B)
Q. निम्नलिखित में से कौन-से कथन परिप्रश्न उपागम के संबंध में सही है ?
(a) यह समस्याओं को सुलझाने की क्षमताओं को प्रोत्साहित करता है।
(b) यह साक्ष्य एकत्रित व मूल्यांकन करने के तरीकों का पता लगाने में मदद करता है।
(c) शिक्षिका अधिगम की गति को तय करती है।
(d) यह एक जल्दी से सीखने का तरीका है।
सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) (a) और (b)
(B) (a) और (c)
(C) (b), (c) और (d)
(D) (a), (c) और (d)
उत्तर :- (A)
Q. निम्नलिखित प्रश्न/टिप्पणियाँ आपने अपनी एक कक्षा के विद्यार्थियों से प्राप्त की हैं। इनमें से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थी के गरीबी व असमानता के मुद्दे पर आलोचनात्मक दृष्टि को प्रतिबिंबित करता है?
(A) सरकार गरीबों को मुफ्त सामान क्यों देती है ? क्या यह उन्हें आलसी नहीं बना देगा ?
(B) ऐसा क्यों है कि विलास कारें और भिखारी दोनों को हम ट्रैफिक सिग्नल पर देख पाते हैं ?
(C) गरीब लोग अपनी जीवन स्थिति सुधारने के लिए और अधिक मेहनत क्यों नहीं करते ?
(D) भारत कब विकसित होगा और गरीबी से मुक्त होगा ?
उत्तर :- (B)