Q. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
सूची-I (दिवस) – सूची-II (घटना/अवसर)
A. अप्रैल 18 – 1. अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
B. मई 22 – 2. विश्व विरासत दिवस
C. जुलाई 29 – 3. विश्व मिट्टी दिवस
D. दिसम्बर 5 – 4. अन्तर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस
कूट:
. A B C D
A. 4 3 2 1
B. 1 2 3 4
C. 2 4 1 3
D. 3 2 1 4
उत्तर :- C
Q. एल.बी.एस. एक वित्तीय समावेशन के लिये भारत सरकार द्वारा उठाये गये आर्थिक उपायों में से एक है । इस परिप्रेक्ष्य एल.बी.एस. क्या है?
A. अग्रणी विभक्ति प्रणाली
B. अग्रणी बैंकिंग योजना
C. ऋण बैंकिंग प्रणाली
D. ऋण बैंकिंग योजना
उत्तर :- B
Q. सूची-I को सूची – II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
सूची-I (व्यक्ति) – सूची-II (सम्बद्धता/सम्बन्ध)
A. एम.एस.स्वामीनाथन – 1. बैंकों पर सामाजिक नियन्त्रण
B. एल. के. झा – 2. दुग्ध उत्पादन
C. वर्गीज कुरियन – 3. हरित क्रान्ति
D. मोरारजी देसाई – 4. आर्थिक प्रशासन सुधार
कूट :
. A B C D
A. 4 1 3 2
B. 2 3 4 1
C. 3 4 2 1
D. 1 2 4 3
उत्तर :- C
Q. निम्नलिखित में से कौन-से दो सही सुमेलित हैं ?
जनजाति – राज्य
A.केरिया – ओडिशा
B. कुकी – उत्तर प्रदेश
C. यानदा – राजस्थान
D. पालियान – तमिलनाडु
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये ।
कूट :
A. 3 तथा 4
B. 1 तथा 4
C. 2 तथा 3
D. 1 तथा 2
उत्तर :- B
Q. निम्नलिखित में से किसने चिन्तामणि भट्ट द्वारा रचित संस्कृत ग्रन्थ ‘शुक सप्तति’ का फारसी में अनुवाद कर उसका नाम ‘तुतिनामा’ रखा ?
A. ख्वाज़ा ज़िया-उद्दीन नख्शबि
B. अब्दुर रज़्जाक
C. शिहाबुद्दीन-अल-उमरि
D. अमीर खुसरो
उत्तर :- A
Q. सूची -I को सूची – II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए ।
| सूची-I (योजना/कार्यक्रम) | सूची-II (प्रारम्भ वर्ष) |
| 1. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन | 1. 1995 |
| 2. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम | 2. 2005 |
| 3. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना | 3. 2001 |
| 4. सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना | 4. 1999 |
कूट :
. A B C D
A. 4 2 1 3
B. 2 1 4 3
C. 2 4 1 3
D. 1 2 3 4
उत्तर :- B
Q. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन 1. तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन 1. : 73वाँ संविधान संशोधन भारत के स्थानीय शासन के इतिहास में एक आधार स्तम्भ के रूप में माना जाता है।
कारण (R) : 73 वें संविधान संशोधन ने पंचायतों को अति अपेक्षित संविधानिक दर्जा प्रदान किया।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये ।
कूट:
A. 1. गलत है, परन्तु (R) सही है
B. 1. सही है, परन्तु (R) गलत है
C. 1. तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), 1. की सही व्याख्या नहीं है
D. 1. तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), 1. की सही व्याख्या है
उत्तर :- D
Q. भारत के नियन्त्रक महालेखा परीक्षक का आडिट रिपोर्ट का परीक्षण करती है
A. लोक लेखा समिति
B. लोक उपक्रम समिति
C. प्राक्कलन समिति
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- A
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ जैव-निम्नीकरणीय है ?
A. काँच की बोतल
B. प्लास्टिक के कप
C. एल्यूमीनियम फॉइल
D. ऊन
उत्तर :- D
Q. किस देश में प्राकृतिक आर्सेनिक प्रदूषित जल मिलता है ?
A. श्रीलंका
B. बांगलादेश
C. भूटान
D. पाकिस्तान
उत्तर :- B
Q. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये और उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये ।
I. मुदकी का युद्ध
II. पोर्टो नोवो का युद्ध
III. शकरखेड़ा का युद्ध
IV. बेदारा का युद्ध
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
. A B C D
A. II III IV I
B. III IV II I
C. IV III II I
D. I II III IV
उत्तर :- B
Q. निम्नलिखित प्रकार के ऊष्मा इंजनों में से काबुरेटर का प्रयोग किसमें किया जाता है?
A. दोनों डीजल तथा पेट्रोल इंजन
B. भाप इंजन
C. पेटोल इंजन
D. डीजल इंजन
उत्तर :- C
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा स्तनधारी अण्डे देता है ?
A. हैजहाँग
B. लोरिस
C. एकिडना
D. कंगारू
उत्तर :- C
Q. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों को नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
सूची-I (अनुसूची) – सूची-II (विषय)
A. तृतीय अनुसूची – 1. राज्य विधान परिषदों में स्थानों का आबंटन
B. चतुर्थ अनुसूची – 2. शपथ या प्रतिज्ञान के प्रारूप
C. सातवीं अनुसूची – 3. भाषाएँ
D. आठवीं अनुसूची – 4. संसद और राज्य विधान मण्डलों द्वारा बनायी जाने वाली विधियों की विषय सूची
कूट:
. A B C D
A. 4 3 1 2
B. 3 4 2 1
C. 2 1 4 3
D. 1 2 3 4
उत्तर :- C
Q. सूची -I को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए ।
. सूची-I (व्यक्ति ) – सूची-II (सम्बन्धित कार्य/पद)
A. डी. के. कार्वे – 1. कलकत्ता में कन्या विद्यालय की स्थापना
B. जे. ई. डी. बेथुन – 2. सचिव, विडो री-मैरिज एसोसिएशन
C. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – 3. बाल विवाह विरुद्ध संघ प्रारम्भ करना
D. बी. एम. मालाबारी – 4. कलकत्ता में संस्कृत कालेज के प्राचार्य
कूट:
. A B C D
A. 1 2 4 3
B. 2 1 4 3
C. 2 1 3 4
D. 1 2 3 4
उत्तर :- B
Q. शेरशाह को अपनी वीरता से प्रभावित करने वाले जयता और कुम्पा किस स्थान से संबंधित थे ?
(A) बुंदेलखंड
(B) मालवा
(C) मारवाड़
(D) मेवाड़
उत्तर :- C
Q. भारत में किस धार्मिक समूह का सर्वाधिक भाग नगरीय है ?
(A) हिन्द
(B) बौद्ध
(C) ईसाई
(D) जैन
उत्तर :- D
Q. अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर किसी ‘नासा’ के अन्तरिक्ष यात्री द्वारा सर्वाधिक लम्बी अन्तरिक्ष यात्रा का रिकार्ड किसका है ?
(A) एन्टन शैप्लेरोव
(B) यॉटर डुब्रोव
(C) मार्क वेण्ड हे
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- C