40 सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो परीक्षाओ में बार बार पूछे जाते है

Q. मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है

(A) छठी का राजा – कठिन परिश्रम करने वाला
(B) पेंदे के बल बैठना – पराभव मानना
(C) छाती ठमड़ आना – प्रेम या करुणा से गद्गद् होना
(D) चादर से बाहर पैर फैलाना – मर्यादा का उल्लंघन करना ।

उत्तर – (A)

Q. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से माना जाता है ?

(A) रोमन
(B) फारसी
(C) ब्राह्मी
(D) खरोष्ठी

उत्तर – (C)

Q. संरचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद होते हैं ?

(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

उत्तर – (B)

Q निम्नलिखित में से भाववाच्य का उदाहरण नहीं है।

(A) मुझसे चला नहीं जाता ।
(B) मुझसे बैठा नहीं जाता ।
(C) आम खाया जाता है।
(D) राम से टहला नहीं जाता ।

उत्तर – (C)
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

Q. ‘चयन’ शब्द में संधि-विच्छेद होगा

(A) चय + अन
(B) च + यन
(C) चे + अन
(D) चे + यन

उत्तर – (C)

Q. जो पत्र एक व्यापारिक संस्था द्वारा दूसरी व्यापारिक संस्था को व्यापारिक कार्य हेतु लिखे जाते हैं – वे पत्र कहलाते हैं

(A) सरकारी या शासकीय पत्र
(B) अर्द्ध सरकारी या अर्द्ध शासकीय पत्र
(C) व्यक्तिगत या व्यावहारिक पत्र
(D) व्यावसायिक या व्यापारिक पत्र

उत्तर – (D)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द उपसर्ग रहित है ?

(A) संवाद
(B) कहार
(C) औचक
(D) बिल्कुल

उत्तर – (A)

Q. भाववाचक संज्ञा से निर्मित विशेषण है

(A) चलता
(B) प्यारा
(C) रंगीन
(D) ऊँचा

उत्तर – (B)

Q. सुपरुष में कौन-सा समास है?

(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) अव्ययी भाव
(D) द्विगु

उत्तर – (B)

Q. ‘जिसे बुलाया न गया हो’ वाक्य के लिए एक शब्द है

(A) अनाहूत
(B) अनिमेष
(C) अनुगामी
(D) अभियोगी।

उत्तर – (A)

Q. ‘यथाविधि’ का सही उत्तर बताइए ।

(A) नियम के अनुसार
(B) विधि के अनुसार
(C) नियम के तहत
(D) नियम अविरुद्ध

उत्तर – (B)

Q. ‘ईश्वर की सहायता सबसे बड़ी होती है’ इस वाक्य के लिए लोकोक्ति है

(A) जितने मुँह उतनी बातें
(B) जाको राखे सांइयाँ, मार सकै नहिं कोय
(C) दीपक तले अँधेरा
(D) छोटा मुँह बड़ी बात

उत्तर – (B)

Q. निम्न में से किस शब्द में ‘इत’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ?

(A) सतीत्व
(B) बचत
(C) हर्षित
(D) खपत

उत्तर – (C)
हर्षित : हर्ष + इत

Q. संटा किसे कहते हैं ?

(A) दुष्ट व्यक्ति को
(B) अदला-बदली को
(C) सौगुना को
(D) सन्त समागम को

उत्तर – (B)

PAGE 1PAGE 2

Leave a Comment