Q. ‘अभिव्यक्ति’ सामासिक पद में समास निहित है –
(A) द्विगु
(B) अव्ययीभाव
(C) द्वन्द्व
(D) बहुव्रीहि
उत्तर- B
Q. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है :
(A) दिमाग
(B) मगर
(C) अनायास
(D) मुँह
उत्तर- C
Q. ‘बीमार’ शब्द के सही पर्यायवाची हैं –
(A) मनोदशा, रुग्ण, उपशमन
(B) अस्वस्थ, रुग्ण, व्याधिग्रस्त
(C) आधि, व्याधिग्रस, आदिग्रस्त
(D) अशक्त, रोगग्रस्त, रोषयुक्त
उत्तर- B
Q. निम्न में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है :
(A) कनिष्ट
(B) स्पष्ट
(C) गरिष्ट
(D) भवनुकुलित
उत्तर- B
Q. ‘अपने विचारों को प्रकट करने के लिए जिस माध्यम का सहारा लेते हैं’ – उसे कहते हैं
(A) ध्वनि-समय
(B) वर्णमाला
(C) भाषा
(D) भावानुकूलित
उत्तर- C
Q. निम्नलिखित में से एकार्थी शब्द नहीं है :
(A) सात
(B) स्वभाव
(C) सादात
(D) सामन
उत्तर- B
Q. ‘बीमारी के समय हमारे मुँह से ‘हे राम’ की ध्वनि या दुख की अवस्था में कई बार ‘ओ ! माँ’ निकल पड़ता है।’ रेखांकित शब्द है –
(A) जातिवाचक संज्ञा
(B) अव्यय
(C) पदार्थवाचक संज्ञा
(D) व्यक्तिवाचक
उत्तर- B
Q. ‘शायद आज धूप निकले ।’ वाक्य है
(A) संकेतार्थक वाक्य ।
(B) इच्छार्थक वाक्य ।
(C) विधानवाचक वाक्य ।
(D) संभावनार्थक वाक्य ।
उत्तर- (D)
Q. ‘कतर ब्योंत करना’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) आँख बचाकर निकलना ।
(B) चतुराई दिखाना।
(C) काट-छाँट करना ।
(D) चुगली करना।
उत्तर- C
Q. ‘कर्ता कारक’ के संबंध में असत्य कथन है
(A) कर्ता कारक का चिह्न ने होता है।
(B) क्रिया करने वाले को व्याकरण में कर्ता कारक कहते हैं।
(C) कर्ता कारक में विभक्ति का प्रयोग सकर्मक क्रिया के साथ भूतकाल में ही होता है।
(D) कर्ता का शाब्दिक अर्थ है साधन ।
उत्तर- D
Q. निम्नलिखित में अर्ध विराम के लिए प्रयुक्त चिह्न है :
(A) !
(B) ,
(C) ;
(D) ।
उत्तर- C
Q. पंकज में कौन सा समास है
(A) कर्मधारय
(B) द्विगु
(C) बहुब्रीहि
(D) द्वंद
उत्तर- C
Q. अयोगवाह कहा जाता है
(A) संयुक्त व्यंजन को
(B) अनुस्वार एवं विसर्ग को
(C) अल्प्राण को
(D) महाप्राण को
उत्तर- B
Q. ‘सौ अजान एक सुजान’ के रचनाकार का नाम है
(A) बालमुकुंद गुप्त
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) सरदार पूर्ण सिंह
(D) बद्रीनारायण चौधरी
उत्तर- B
Q. गोस्वामी तुलसीदास का निधन वाराणसी के किस घाट पर हुआ
(A) राम घाट
(B) अस्सी घाट
(C) मणिकर्णिका घाट
(D) दशाश्वमेध घाट
उत्तर- B
Q. ‘भक्तमाल’ के रचनाकार हैं।
(A) विष्णुदास
(B) केशवदास
(C) सुंदरदास
(D) नाभादास
उत्तर- D