Most Important Reasoning Questions in Hindi : तर्कशक्ति या रीजनिंग सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है | यह सभी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय है | आपको प्रश्नों को ध्यान-पूर्वक पढ़ने व समझने की आवश्यकता है | तर्कशक्ति या रीजनिंग के प्रश्न क्रिटिकल एंड लॉजिकल थिंकिंग पर आधारित होते है जिससे छात्रो को हल करना होता है | अगर आप किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओ की तयारी कर रहे है तो आप reasoning question का अभ्यास जरुर करे |
आज आप इस पोस्ट के माध्यम से अलग अलग कैटेरी के reasoning questions in hindi देखेंगे जिसमे परीक्षाओ पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर दिए गए है | आप इन प्रश्नों से प्रतियोगी परीक्षा जैसे – Railway, Group D, Ntpc, Police, SSC, Bank, CTET, TET, UPSC, bpsc tre ,bihar police ,Bihar SSC ,Bihar police, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI Assistant इत्यादि परीक्षाओ की अच्छे तैयारी कर सकते है | आप इस पोस्ट में Mathematical reasoning question पढेंगे |

Reasoning important question in hindi
Q. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष (I) और (II) दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्क संगत रूप से निकलता है / निकलते हैं।
कथन:
कुछ कुत्ते मछलियाँ हैं।
कुछ मछलियाँ पक्षी हैं।
निष्कर्ष :
(I) कुछ कुत्ते पक्षी हैं।
(II) कुछ पक्षी कुत्ते हैं।
(1) निष्कर्ष (I) और (II) दोनों निकलते हैं।
(B) न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
(C) केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
(D) केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (B)
Q. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
मच्छर : मलेरिया : : चूहा : _?_
(A) रेबीज
(B) टाइफाइड
(C) प्लेग
(D) डेंगू
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (C)
Q. विषम का चयन कीजिए।
(A) गौरैया
(B) तोता
(C) कबूतर
(D) कीवी
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (C)
Q. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया है। संख्याओं के उस संयोजन का चयन करे जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द बनें।
| L | N | S | A | I | G |
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
(1) 3, 5, 4, 2, 6, 1
(B) 2, 6, 3, 1, 4, 5
(C) 5, 4, 2, 1, 6, 3
(D) 3, 5, 6, 2, 4, 1
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (D)
Q. यदि एक निश्चित कूटभाषा में ‘MUSSOORIE’ को ‘OTURQNTHG’ लिखा जाता है, तो उसी कूटभाषा में ‘DELHI’ को क्या लिखा जाएगा ?
(A) FCNFK
(B) FCNGJ
(C) FDMGK
(D) FDNGK
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (D)
Q. नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर दिये गए प्रश्न का उत्तर दें।
A * B का अर्थ है, ‘B, A का भाई है’।
A $ B का अर्थ है , ‘A, B की पत्नी है’।
A # B का अर्थ है , ‘B, A का पुत्र है’।
यदि ‘P $ Q * R # S’ है, तो नीचे दिया गया कौन सा कथन सत्य है ?
(A) R, Q के पिता हैं।
(B) S, Q का भतीजा है।
(C) S, P का पुत्र है।
(D) R, P के ससुर हैं।
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (B)
Q. दी गई श्रृंखला में लुप्त पद __?__ को ज्ञात कीजिए।
125, 25, 5, __?__, 1/5, 1/25, 1/125
(A) 1
(B) -2
(C) 2
(D) -1
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (A)
Q. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया है। संख्याओं के उस संयोजन का चयन करें जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द बनें।
| C | P | K | T | O | E |
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
(1) 3, 5, 1, 4, 2, 6
(B) 2, 1, 5, 3, 6, 4
(C) 2, 5, 1, 3, 6, 4
(D) 4, 1, 5, 2, 3, 6
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (C)
Q. यदि ‘Q’, ‘R’ के पुत्र के पुत्र का भाई है, तो ‘Q’, ‘R’ से किस प्रकार संबंधित है ?
(A) पुत्र
(B) चाचा / मामा
(C) पौत्र
(D) चचेरा भाई / बहन
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (C)
Q. यदि किसी वर्ष में 25 अगस्त को गुरुवार है, तो उस महीने में कितने मंगलवार होंगे ?
(A) 3
(B) 5
(C) 4
(D) 6
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)
Q. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन-सा / से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है / निकलते हैं ?
कथन:
सभी जानवर कुत्ते हैं।
कुछ कुत्ते खतरनाक हैं।
निष्कर्ष :
I. सभी जानवर खतरनाक हैं।
II. कुछ कुत्ते जानवर हैं।
(1) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
(C) निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।
(D) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)