Child Development and Pedagogy mcq for CTET

Q. एक शिक्षक (को)

(A) शिक्षार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों को एक भयंक लेना चाहिए और प्रत्येक त्रुटि के लिए गंभीर चाहिए।
(B) शिक्षार्थी कितनी बार गलती करने से बचता है, इसे सफलता के माप के रूप में लेना चाहिए।
(C) जब शिक्षार्थी विचारों को संप्रेषित करने की कोशिश कर रहे हो तो उन्हें ठीक नहीं करना चाहिए।
(D) व्याख्यान पर अधिक ध्यान देना चाहिए और ज्ञान के आधार उपलब्ध कराना चाहिए।

उत्तर :- (C )

Q. सीमा परीक्षा में A+ ग्रेड प्राप्त करने के लिए अति इच्छुक है। वह परीक्षा भवन में दाखिल होती है तथा परीक्षा प्रारंभ होती है। अत्यधिक नर्वस हो जाती है। उसके पाँव ठंडे पड़ जाते हैं, उसके हटा की धड़कन बहुत तेज हो जाती है और वह उचित तरीके से उत्तर नहीं दे पाती। इसका मुख्य कारण हो सकता है:

(A) शायद वह अपनी तैयारी के बारे में बहुत आत्मविश्वासी नहीं है।
(B) शायद वह इस परीक्षा के परिणाम के बारे में बहुत अधिक सोचली
(C) निरीक्षक शिक्षिका जो ड्यूटी पर है, वह उसकी कक्षा अध्यापिका हो सकती है और वह स्वभाव में बहुत कठोर है।
(D) शायद वह अकस्मात् संवेगात्मक आवेग का सामना नहीं कर सकती।

उत्तर :- ( D)

Q. राजेश अति लोलुप पाठक है। वह अपने कोर्स की पुस्तकें पढ़ने के अतिरिक्त प्रायः पुस्तकालय जाता है और भिन्न प्रकरणों पर पुस्तकें पढ़ता है। इतना ही नहीं, राजेश भोजन-अवकाश में अपने परियोजना कार्य करता है। उसे परीक्षाओं के लिए पढ़ने के लिए अपने शिक्षका अथवा अभिभावकों द्वारा कभी भी कहने की जरूरत नहीं है और वह वास्तव में सीखने का आनंद लेता नजर आता है। उसे _______ के रूप में सर्वाधिक बेहतर रूप से वर्णित किया जा सकता है।

(A) तथ्य-आधारित शिक्षार्थी
(B) शिक्षक-अभिप्रेरित शिक्षार्थी
(C) आकलन-आधारित शिक्षार्थी
(D) आंतरिक रूप से अभिप्रेरित शिक्षार्थी

उत्तर :- (D )

Q. समाजीकरण है ।

(A) शिक्षक एवं पढ़ाए गए के बीच संबंध
(B) समाज के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया
(C) समाज के मानदंडों के साथ अनुकूलन
(D) सामाजिक मानदंडों में परिवर्तन

उत्तर :- (C )

Q. सीता ने हाथ से दाल और चावल खाना सीख लिया है। जब उसे दाल और चावल दिए जाते हैं तो वह दाल-चावल मिलाकर खाने लगती है। उसने चीजों को करने के लिए अपने स्कीमा में दाल और चावल खाने को ________ कर लिया है।

(A) समायोजित
(B) अनुकूलित
(C) समुचितता
(D) अंगीकार

उत्तर :- (B )

Q. के. मा. शि. बो. (CBSE) द्वारा अपनाए गए प्रगतिशील शिक्षा के प्रतिमान में बच्चों का समाजीकरण जिस प्रकार से किया जाता है, उससे अपेक्षा की जा सकती है कि

(A) वे समय नष्ट करने वाली सामाजिक आदतों प्रकृति का त्याग करें तथा सीखें कि किस प्रकार अच्छी श्रेणियाँ पाई जा सकती हैं (score good grades)
(B) वे सामूहिक कार्य में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करें तथा सामाजिक कौशल सीखें
(C) वे बिना प्रश्न उठाए समाज के नियमों-विनियमों का अनुपालन करने के लिए तैयार हो सकें
(D) किसी भी प्रकार की सामाजिक पृष्ठभूमि होते हुए भी वे वह सब स्वीकार करें जो उन्हें विद्यालय द्वारा प्रदान किया जाता है

उत्तर :- (B )

Q. 14 वर्षीय देविका अपने-आप में पृथक्, स्व-नियंत्रित व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रही है। वह विकसित कर रही है

(A) नियमों के प्रति घृणा
(B) स्वायत्तता,
(C) किशोरावस्थात्मक अक्खड़पन
(D) परिपक्वता

उत्तर :- (B )

Q. भाषा-अवबोधन से सम्बद्ध विकार है ..

(A) चलाघात (apraxia)
(B) पठन-वैकल्य (dyslexia)
(C) वाक्-सम्बद्ध रोग (aspeechxia)
(D) भाषाघात (aphasia)

उत्तर :- (D )

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा आलोचनात्मक दृष्टिकोण ‘बहु-बुद्धि सिद्धान्त’ (Theory of Multiple Intelligence) से सम्बद्ध नहीं है ?

(A)यह शोधाधारित नहीं है
(B) विभिन्न बुद्धियाँ भिन्न-भिन्न विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पद्धतियों की माँग करती हैं
(C) प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रायः एक क्षेत्र में ही अपनी विशिष्टता . प्रदर्शित करते हैं
(D) इसका कोई अनुभवात्मक आधार नहीं है

उत्तर :- (C )

Q. विद्यालय-आधारित आकलन प्रारम्भ किया गया था ताकि

(A) राष्ट्र में विद्यालयी शिक्षा संगठनों (Boards) की शक्ति का विकेन्द्रीकरण किया जा सके
(B) सभी विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास को निश्चित किया जा सके
(C) विद्यार्थियों की उन्नति की बेहतर व्याख्या के लिए उनकी सभी गतिविधियों के नियमित अभिलेखन हेतु अध्यापकों को अभिप्रेरित किया जा सके..
(D) विद्यालय अपने क्षेत्रों में विद्यमान अन्य विभिन्न विद्यालयों की तुलना में प्रतियोगिता द्वारा अपनी विशिष्टता का प्रदर्शन करने हेतु अभिप्रेरित हो सकें

उत्तर :- (B )

Q. समाजीकरण का प्राथमिक और _______समाजीकरण का द्वितीयक कारक है।

(A)परिवार, विद्यालय
मीडिया, परिवार
विद्यालय, मीडिया
मीडिया, पास पड़ोस

उत्तर :- (A )

Q. विद्यालय में लिंग भेदभाव से बचने का सर्वोत्तम तरीका हो सकता है

(A) विद्यालय में लिंग-भेदभाव को दूर करने के लिए नियम बनाना और कड़ाई से उसका पालन करवाना
(B) संगीत प्रतियोगिता के लिए लड़कियों की अपेक्षा अधिक लड़कों का चयन करना
(C) शिक्षकों द्वारा उनके लिंग-पक्षपातपूर्ण व्यवहारों का अधिसंज्ञान
(D) पुरुष एवं महिला शिक्षकों को समान संख्या में भर्ती करना

उत्तर :- (C )

Q. विद्यालय में नियमित उपस्थिति के लिए वंचित बच्चों को प्रोत्साहित करने का निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका सर्वाधिक उपयुक्त होगा?

(A) विद्यालय द्वारा बच्चों को एकत्रित करने वाले एक व्यक्ति को नियुक्त किया जाए जो प्रतिदिन घरों से बच्चों को लेकर आए
(B) बच्चों को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन 5 देना ।
(C) आवासीय विद्यालय खोलना
(D) बच्चों को विद्यालय आने की अनुमति न देने को कानूनन दंडनीय अपराध बनाया जाए

उत्तर :- (C )

Q. सफल समावेशन को निम्नलिखित की आवश्यकता होती है सिवाय

(A) अभिभावकों की भागीदारी
(B) क्षमता-संवर्द्धन
(C) संवेदनशील बनाना
(D) पृथक्करण

उत्तर :- (D )

Q. बुद्धि-लब्धांक सामान्यतः …… रूप से शैक्षणिक निष्पादन से संबंधित – होते हैं।

(A) कम-से-कम
(B) पूर्ण
(C) उच्च
(D) मध्यम

उत्तर :- (C )

आपको यह ctet cdp mcq नोट्स कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताये और आप ctet की बेहतर तयारी कम लिए हमारे अन्य पोस्ट को भी जरुर पढ़े जिससे आप अपने तैयारी को बेहतर बना पाए |

Leave a Comment