सामान्य हिन्दी प्रतियोगिता परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न और उत्तर

Q. निम्नलिखित में से व्यक्तिवाचक संज्ञा है :

(A) हिमालय
(C) नदी
(B) पहाड़
(D) घर

उत्तर :- (A)

Q. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है :

(A) हर्ष
(B) सेठ
(C) विहंग
(D) कांता

उत्तर :- (C)

Q. ‘कोल्हू का बैल’ मुहावरे का अर्थ है

(A) अच्छी तरह खोजबीन करने वाला
(C) औचित्यहीन बातचीत करने वाला
(B) यथाशक्ति उपाय करने वाला
(D) बहुत अधिक परिश्रम करने वाला

उत्तर :- (D)

Q. ‘पीताम्बर’ शब्द में कौन सा समास है?

(A) द्वंद्व
(B) बहुब्रीहि
(C) अव्ययीभाव
(D) द्विगु

उत्तर :- (B)
‘पीतांबर’ में ‘बहुब्रीहि’ समास है। इसका समास विग्रह होगा – पीत है अम्बर जिसका अर्थात् ‘कृष्ण’।

Q. ‘राष्ट्रीयता’ शब्द है

(A) जातिवाचक संज्ञा
(B) समूहवाचक संज्ञा
(C) भाववाचक संज्ञा
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा

उत्तर :- (C)
‘राष्ट्रीयता’ से राष्ट्रीय होने का भाव उत्पन्न हो रहा है। विकल्प भाववाचक संज्ञा है।

Q. निम्नलिखित में से ‘समुद्र’ शब्द का पर्यायवाची है :

(A) पयोधि
(B) वारिद
(C) शारदा
(D) सविता

उत्तर :- (A)

Q. ‘जिसकी गर्दन सुन्दर हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है

(A) हयग्रीव
(B) सुग्रीव
(C) कपोतग्रीव
(D) उन्नतग्रीव

उत्तर :- (B)

Q. निम्नलिखित में से किस व्यंजन-वर्ग का उच्चारण स्थान ओष्ठ है ?

(A) प, फ, ब, भ
(B) त, थ, द, ध
(C) ट, ठ, ड, ढ
(D) च, छ, ज, झ

उत्तर :- (A)
ओष्ठय: प, फ, ब, भ, म ।

Q. ‘दयानन्द’ शब्द में संधि है

(A) गुण स्वर संधि
(B) दीर्घ स्वर संधि
(C) व्यंजन संधि
(D) यण् स्वर संधि

उत्तर :- (B)
दयानंद = दया+ आनंद

Q. वे शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रूप, रंग, आकार, दशा का बोध कराते हैं; उन्हें कहते हैं

(A) गणनावाचक विशेषण
(B) परिमाणवाचक विशेषण
(C) गुणवाचक विशेषण
(D) सार्वनामिक विशेषण

उत्तर :- (C)
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है। वे विशेषण शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम शब्द के गुण-दोष, रूप-रंग, आकार, स्वाद, दशा, अवस्था, स्थान आदि की विशेषता प्रकट करते हैं, गुणवाचक विशेषण कहलाते है।

Q. शुद्ध शब्द है

(A) मुमूर्षु
(B) प्रसंशा
(C) वाहनी
(D) कवियत्री

उत्तर :- (A)

Q. तालव्य व्यंजन है

(A) ट, ठ, ड, ढ
(B) च, छ, ज, झ
(C) क, ख, ग, घ
(D) त, थ, द, ध

उत्तर :- (B)

Q. ‘बर्बर’ शब्द का विलोम है।

(A) सभ्य
(B) जर्जर
(C) कायर
(D) खर्पर

उत्तर :- (A)
बर्बर शब्द का सही विलोम सभ्य है।

Q. ‘一’ चिह्न कहलाता है

(A) निर्देशक चिह्न
(B) विस्मयादिबोधक चिह्न
(C) अल्पविराम चिह्न
(D) लोप निर्देशक चिह्न

उत्तर :- (A)
(a) निर्देशक चिह्न ( ― )
(b) विस्मयादिबोधक चिह्न (!)
(c) अल्पविराम चिह्न (,)
(d) लोप निर्देशक चिह्न (…)

Leave a Comment