Jharkhand General Knowledge In Hindi(झारखंड सामान्य ज्ञान )आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जो कि आपके एग्जाम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी | अगर आप झारखंड या अन्य किसी भी राज्यों के परीक्षाओ की तयारी कर रहे है तो आप इसे जरुर पढ़े | इस टॉपिक में सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का जिक्र किया गया है जो आपके परीक्षाओ के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा | झारखंड का जीके उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो JHPCS (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं |
यह JHPSC. JH PSC , JHTET के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | आप इस पोस्ट के माध्यम से JH GK IN HINDI( झारखंड सामान्य ज्ञान )के प्रश्न और उत्तर देख पायेगे | JH GK झारखंड में होने वाले परीक्षा में बहुत सारे प्रश्न आते है |आज के इस पोस्ट में झारखंड सामान्य ज्ञान (Jharkhand General Knowledge – JH GK) में परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है | आपके परीक्षा JH State Exams,JH Police SI,JH Government Jobs,JH Police Constable 2024,Jharkhand State Exams,JH state level exam या अन्य एग्जाम के लिए बहुत उपयोगी होगा |

झारखंड पर आधारित जीके | JH Gk In Hindi 2024 | Jharkhand GK In Hindi
झारखंड एक परिचय
| गठन | 15 नवंबर, 2000 |
| राजधानी | राँची |
| जनसंख्या | 3,29,88,134 |
| क्षेत्रफल | 79,710 वर्ग किमी. |
| कुल ज़िले | 24 |
| उप राजधानी | दुमका |
| स्थान उच्च न्यायालय | राँची |
| राजकीय भाषा | हिन्दी |
| द्वितीय राजकीय भाषा | उर्दू |
| अन्य भाषाएँ | संथाली, बंग्ला, मुंडारी, कुडुख, हो, नागपुरिया, खोरठा, पंचपरगनिया |
यह भी पढ़े
झारखंड राज्य का प्रतीक चिह्न
| झारखंड का राजकीय पशु | हाथी (वैज्ञानिक नाम : Elephas Maximus indicus) |
| झारखंड का राजकीय पक्षी | कोयल (वैज्ञानिक नाम : Eudynamus Scolopacesus) |
| झारखंड का राजकीय वृक्ष | साल (वैज्ञानिक नाम : Shorea robusta) |
| झारखंड का राजकीय पुष्प | पलाश (वैज्ञानिक नाम : Butea monosperma) |
| झारखंड का प्रतीक चिह्न | नया प्रतीक चिह्न का आकार गोलाकार है, जो विकास के प्रतीक का सूचक है |
यह भी पढ़े –
झारखंड का भौगोलिक स्थिति (Geographical Location)
| भौगोलिक अवस्थिति | भारत के उत्तर-पूर्व भाग में |
| अंक्षाशीय विस्तार | 21º 58′ से 25º 18′ उत्तरी अक्षांश |
| देशांतरीय विस्तार | 83º 22′ से 87º 57” पूर्वी देशांतर |
| राज्य का ज्यामितीय आकार | चतुर्भुजाकार |
| भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र में राज्य का भाग | 2.42 प्रतिशत |
| राज्य की लंबाई (उत्तर से दक्षिण) | 380 किमी. |
| राज्य की चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) | 463 किमी. |
| राज्य से सटे राज्यों की संख्या | 5 (बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश) |
झारखंड के अन्य राज्यों से सटे जिले
- राज्य से सटे राज्यों की संख्या :- 5 (बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश)
- बिहार से सटे झारखंड के जिले :- 10 (साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा)
- उत्तर प्रदेश से सटे झारखंड के ज़िले :- 1 (गढ़वा) छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के ज़िले 4 (गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा)
- ओडिशा से सटे झारखंड के ज़िले :- 4 (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम)
- पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के ज़िले :- 10 (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, राँची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जमतारा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज)
झारखंड के संभाग एवं ज़िले
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का देश में स्थान :- 15वाँ
- राज्य में ज़िलों की संख्या :- 24
- सबसे बड़ा प्रमंडल (क्षेत्रफल) :- उत्तरी छोटानागपुर
- सबसे छोटा प्रमंडल (क्षेत्रफल) :- पलामू
- सबसे बड़ा ज़िला (क्षेत्रफल) :- पश्चिमी सिंहभूम
- सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल) :- रामगढ़
- अनुमंडलों की संख्या :- 43
- प्रखंडों की संख्या :- 260
- नगर निगमों की संख्या :- 5 (राँची, धनबाद, देवघर, चास एवं जमशेदपुर)
- ज़िला परिषदों की संख्या :- 24
- ज़िला परिषदों के सदस्यों की संख्या :- 445
- पंचायतों की संख्या :- 4,423
- स्थलबद्ध ज़िलों की संख्या (दूसरे राज्य से सटे नहीं है।) :- (2) लोहरदगा, खूंटी
- दो राज्यों से सटे ज़िलों की संख्या :- 5
- साहिबगंज
- दुमका, (बिहार और प. बंगाल)
- सिमडेगा (छत्तीसगढ़ और ओडिशा)
- सरायकेला-खरसावां
- पूर्वी सिंहभूम (ओडिशा और प. बंगाल)
- तीन राज्यों से सटे ज़िलों की संख्या :- 1
- गढ़वा (बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़)
यह भी पढ़े –
झारखंड के प्रथम एवं महत्वपूर्ण व्यक्ति
प्रथम राज्यपाल – प्रभात कुमार
झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष –फटिक चंद्र हेम्ब्रम
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री – बाबूलाल मरांडी
झारखंड के प्रथम मुख्य न्यायाधीश –विनोद कुमार गुप्ता
जनगणना-2011 के अनुसार झारखंड की साक्षरता
- झारखंड की कुल साक्षरता दर :- 66.41%
- पुरुष साक्षरता दर :- 76.84%
- महिला साक्षरता दर :- 53.56%
- सर्वाधिक साक्षरता दर वाला ज़िला :- राँची (76.06%)
- न्यूनतम साक्षरता दर वाला ज़िला :- पाकुड़ (48.82%)
- सर्वाधिक साक्षरता दर वाले प्रथम पाँच ज़िले :- राँची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, रामगढ़, बोकारो
- न्यूनतम साक्षरता दर वाले प्रथम पाँच ज़िले :- पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, प. सिंहभूम, लातेहार
- सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला ज़िला :- राँची (84.26%)
- सर्वाधिक पुरुष सक्षारता दर वाले 5 ज़िले :- राँची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़
- न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले 5 ज़िले :- पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, चतरा, लातेहार
- सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाला ज़िला :- राँची (67.44%)
- न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला ज़िला :- पाकुड़ (40.25%)
- सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले प्रथम पाँच ज़िले :- राँची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, रामगढ़, बोकारो
- न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले प्रथम पाँच ज़िले :- पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा