Hindi Grammar Passage परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षकों को आधिकारिक स्कूल पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक सही वाक्य संरचना, रूपविज्ञान और साहित्यिक आधार सिखाने के लिए प्रमाणित करती है। अगर आप Bihar Teacher Recruitment exam अथवा CTET, UPTET, HPTET, PSTET,BPSC TET ,MPTET की तैयारी कर रहे है तो इन परीक्षाओं में इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं |
हिंदी व्याकरण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है जिससे परीक्षाओं में बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते हैं | हिंदी व्याकरण और भाषा से सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न के लिए यह पोस्ट आपको काफी महत्वपूर्ण साबित होगा | यदि आप अपनी तैयारी को परखना चाहते हैं और परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह मॉक टेस्ट आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। इससे संबंधित प्रश्नों को हल करने के लिए आप इस आर्टिकल Hindi Grammar Passage Practice Set | हिन्दी व्याकरण गद्यांश प्रश्न उत्तर देखे को जरुर देखें |

Hindi Grammar Passage for CTET | Hindi Grammar Passage for BPSC TRE
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों (प्रश्न संख्या Q1 से Q5 तक) के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
यदि आज भारतीय मनीषा इतिहास और अतीत के दो मृत खंडों में विभाजित दिखाई देती है तो हमें इसका कारण सीधा पश्चिम के उस अहं-केन्द्रित इतिहास-बोध में दिखाई देगा जिसके पिछले दो सौ वर्षों में भारतीय मनुष्य को उसके अतीत और परंपरा से उन्मूलित किया है, कितना बड़ा व्यंग्य है कि जिन यूरोपीय इतिहासकारों और पुरातत्त्व के पंडितों ने अपने अनुवादों, खोजों और खुदाइयों से भारतवासी को अपनी विशिष्ट परंपरा से परिचित कराया उसी सभ्यता ने उस सामाजिक संरचना के तन्तु-जाल को भी नष्ट किया, जिसमें मनुष्य अपनी परंपरा में साँस लेता था, अपने पावन अतीत को अपने वर्तमान में जीता था। किसी जाति के मिथक और विश्वास उनकी जीवन-प्रणाली उसके आत्मीय संसार से जुड़कर ही जीवंत हो पाते हैं, एक की अभिव्यक्ति दूसरे के द्वारा होती है। मनुष्य जीने की प्रक्रिया में अपने विश्वासों को उद्घाटित करता है, उन विश्वासों के द्वारा जीने की प्रणाली मर्यादित करता है, ऐसी संस्कृति में इतिहास का समय एक अक्षुण्ण धागे से परम्परा के कालातीत बोध से जुड़ा होता है। मनुष्य एक साथ दो काल-प्रदेशों में जीता है और ये दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, एक-दूसरे के समानान्तर भी नहीं हैं- दोनों एकदूसरे से उलझे हैं, इस उलझाव में ही एक जाति की आत्मा अपना आकार ग्रहण करती है। पश्चिम के इतिहास-बोध ने इस ‘आत्मा’ के तन्तु-जाल को छिन्न-भिन्न कर दिया, उसे दो फाँकों में खंडित कर दिया। मनुष्य का मिथक संसार और उसकी जीवन प्रणाली दो मृत कटघरों में विभाजित हो गए। नायपाल ने भारतीय संस्कृति को ‘घायल संस्कृति’ माना है।
Q1. भारतीय मनीषा के विभाजित होने का मुख्य कारण क्या है?
(A) पश्चिम की पूर्व पर विजयी
(B) भारतीयों के भीतर विद्यमान हीनता बोध
(C) पश्चिम के अहंकेन्द्रित इतिहास-बोध का वर्चस्व
(D) परंपरा से अलगाव
उत्तर : – (C)
Q2. मिथक का महत्व है :
(A) मानव जाति के बोध का हिस्सा बने रहने में
(B) अपने भीतर उपस्थित अर्थ को विकसित करते रहने में
(C) मानव जाति के ज्ञान को विकसित करते रहने में
(D) संबंधित जाति के आत्मीय संसार को जीवित रखने में
उत्तर : – (D)
Q3. नायपाल ने भारतीय संस्कृति को ‘घायल संस्कृति’ क्यों कहा?
(A) पश्चिमी इतिहास बोध के प्रभाव में अपनी परंपरा से कट जाने के कारण
(B) पराजय बोध के कारण
(C) मिथकों और विश्वासों की अवहेलना के कारण
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : – (A)
Q4. पश्चिमी इतिहास बोध की मुख्य समस्या क्या है?
(A) उसमें भौतिकता के प्रति अतिरंजित आकर्षण है।
(B) वह पश्चिमी जीवन बोध तक सीमित है।
(C) वह वायवीय है।
(D) उसने मनुष्य के मन को छिन्न-भिन्न कर दिया है।
उत्तर : – (B)
Q5. भारतीय चिंतन की विशेषता नहीं है :
(A) मिथकों का जीवन का अभिन्न अंग होना
(B) स्व-केन्द्रित इतिहास बोध
(C) अपने पावन अतीत को वर्तमान में जीना
(D) परम्परा के कालातीत बोध से जुड़ा होना
उत्तर : – (B)
Q. इनमें कौन-सी रचना ब्रजभाषा में रचित है?
(A) बरवै रामायण
(B) पार्वती मंगल
(C) रामलला नहए
(D) वैराग्य संदीपनी
उत्तर : – (D)
निर्देश : निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों (प्रश्न संख्या Q6 से Q10 तक) के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
काहे को रोकत मारग सूधो?
सुनहु मधुप ! निर्गुन-कंटक तें राजपंथ क्यों सँधो?
कै तुम सिखै पठाए कुब्जा, कैकही स्यामघन जू धौ?
बेद पुरान सुमृति सब ढूँढौ दौ जुवतिन जोग कहूँ धौ?
ताको कहा परेखो कीजै जानत छाछ न दूधौ।
सूर मूर अक्रूर गए लै ब्याज निवेरत ऊधौ।
Q6. गोपियों ने राजपंथ किसे कहा है?
(A) निर्गुणोपासना
(B) सगुणोपासना
(C) वैदिक मार्ग
(D) सूफी मार्ग
उत्तर : – (B)
Q7. ‘सुनहु मधुप निर्गुन-कंटक तें राजपंथ क्यों रूधो?’
पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(A) रूपक
(B) उत्प्रेक्षा
(C) उपमा
(D) विभावना
उत्तर : – (A)
Q8. उपर्युक्त पद में गोपियों का कुब्जा के प्रति कैसा भाव है?
(A) घृणा
(B) उपेक्षा
(C) असूया
(D) तिरस्कार
उत्तर : – (C)
Q9. गोपियों से ब्याज कौन वसूल रहा है?
(A) कृष्ण
(B) कुब्जा
(C) अक्रूर
(D) उद्धव
उत्तर : – (D)
Q10. गोपियों को निर्गुण-मार्ग क्यों पसंद नहीं है?
(A) वेद और पुराण में निर्गुण-मार्ग का उल्लेख नहीं है।
(B) निर्गुण-पंथ ईश्वर प्राप्ति की मार्ग में बाधा बनता है।
(C) निर्गुण-पंथ कृष्ण प्रेम से गोपियों को विमुख करता है।
(D) निर्गुण-पंथ उद्धव और कुब्जा को पसंद है।
उत्तर : – (C)
Q. मातृभाषा-शिक्षण का उद्देश्य नहीं है-
(A) वैज्ञानिक चेतना का विकास
(B) भाषिक तत्वों का ज्ञान
(C) भावों एवं विचारों की अभिव्यक्ति
(D) वचन कार्यों के विभिन्न रूपों का ज्ञान
उत्तर : – (A)
Q. निम्नलिखित में से कौन मातृभाषा-शिक्षण की पद्धति नहीं है?
(A) किंडरगार्टन पद्धति
(B) माँटेसरी पद्धति
(C) डाल्टन पद्धति
(D) चॉम्स्की पद्धति
उत्तर : – (D)
Q. गद्य शिक्षण करते समय छात्रों के शब्द भण्डार में वृद्धि पाठ योजना के किस सोपान के अंतर्गत की जाती है?
(A) वाचन मुद्रा
(B) आत्मीकरण
(C) विचार-निर्माण
(D) उत्प्रेरणात्मक उपक्रम
उत्तर : – (B)
Q. ‘पश्चिमी हिन्दी’ की बोली नहीं है-
(A) कौरवी
(B) अवधी
(C) ब्रजभाषा
(D) बुंदेली
उत्तर : – (B)
Q. निम्नलिखित में से कौन से वाक्य में उपादान लक्षणा है?
(A) लालपगड़ी के आते ही वह नौ दो ग्यारह हो गया।
(B) वह पढ़ाने में बहुत कुशल है।
(C) मुख चंद्र है।
(D) तुम्हारे मुँह से मूर्खता झलकती है।
उत्तर : – (A)
Q. ‘सून्य भित्ति पर चित्र, रंग नहि, तनु-बिनु लिखा चितेरे’ वाक्य में कौन सा अलंकार है?
(A) विरोधाभास
(B) विशेषोक्ति
(C) असंगति
(D) विभावना
उत्तर : – (D)
Q. किस समास में ‘दोनों शब्दों की प्रधानता एक समान’ होती है?
(A) बहुव्रीहि समास
(B) कर्मधारय समास
(C) द्वंद्व समास
(D) तत्पुरुष समास
उत्तर : – (C)
Q. ‘सृष्टि दृष्टि के अंजन रंजन, ताप विभंजन, बरसो।
व्यग्र उदग्र जगज्जननी के, अभि अग्रस्तन, बरसो।’
उपर्युक्त काव्य-पंक्ति में कौन-सा काव्य दोष है?
(A) ग्राम्यत्व
(B) निरर्थकत्व
(C) अपुष्टत्व
(D) श्रुतिकटुत्व
उत्तर : – (D)
Q. अवधि शिला का उर पर था गुरूभार।
तिल तिल काट रही थी दृग जलधार।
काव्य पंक्ति में कौन-सा छंद है?
(A) दोहा
(B) सोरठा
(C) बरवै
(D) उल्लाला
उत्तर : – (C)
Q. ‘मनोगत भाव को व्यक्त करने वाली शारीरिक चेष्टाएँ’ कहलाती हैं :
(A) आलंबन विभाव
(B) उद्दीपन विभाव
(C) संचारी भाव
(D) अनुभाव
उत्तर : – (D)
Q. ‘व्याकरण’ शब्द की सही व्युत्पत्ति है :
(A) वि + आ + कृ + ल्युट
(B) व्य + आ + करण
(C) व्य + आ + कृ + लटु
(D) वि + आङ्ग + करण
उत्तर : – (A)
Q. ‘र’ वर्ण है :
(A) मूर्धन्य, महाप्राण, सघोष, उष्म
(B) मूर्द्धन्य, अल्पप्राण, सघोष, अन्तःस्थ
(C) तालव्य, अल्पप्राण, अघोष, अन्तःस्थ
(D) तालव्य, महाप्राण, सघोष, स्पर्श
उत्तर : – (B)
Q. हिन्दी शिक्षण में उच्चारण संबंधी अशुद्धियों का मुख्य कारण निम्न में से कौन है?
(A) वर्ण के उच्चारण का सही ज्ञान न होना
(B) सटीक उच्चारण का अभ्यास न होना
(C) स्थानीय बोलियों का प्रभाव
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर : – (D)
Q. निम्नांकित में से कौन निबंध-शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?
(A) भाषित तत्वों का ज्ञान
(B) भावों और विचारों को ग्रहण करना
(C) जीवन-मूल्य का बोध प्राप्त करना
(D) मार्मिक एवं लालित्यपूर्ण स्थलों की पहचान
उत्तर : – (D)
Q. ‘जो बायें हाथ से भी काम कर लेता हो’ उसके लिए सटीक शब्द है :
(A) वामपंथी
(B) वाममार्गी
(C) सव्यसाची
(D) कापालिक
उत्तर : – (C)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘शेर’ का पर्यायवाची नहीं है?
(A) नाहर
(B) कुंजर
(C) केशरी
(D) केहरि
उत्तर : – (B)
Q. ‘त्रिचत्वारिंशत’ का तदभव रूप है :
(A) तैंतालीस
(B) तैंतीस
(C) इकतालीस
(D) उन्तालीस
उत्तर : – (A)
Q. ‘इतनी सी जान, गज भर की जबान’, मुहावरे का क्या तात्पर्य है?
(A) औकात से बाहर जाकर दावा करना
(B) अपनी उम्र के हिसाब से बहुत बोलना
(C) उम्र कम और बुद्धि अधिक
(D) ज्यादा बोलना अच्छा नहीं होता
उत्तर : – (B)
Q. भाषा-अर्जन के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) भाषा-अर्जन में विभिन्न संकल्पनाएँ मातृभाषा में बनती हैं।
(B) भाषा-अर्जन अनुकरण द्वारा होता है।
(C) भाषा-अर्जन असहज और अस्वाभाविक नहीं होता है।
(D) सांस्कृतिक भिन्नता भाषा-अर्जन को प्रभावित नहीं करती है।
उत्तर : – (D)
CTET Language MCQ :
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. H1 से H8 तक) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था । उसने किसी जह साहस बटोरकर उड़ान भरी और थोड़ी देर पंख पडफड़ाकर उड़ने के बाद नीचे गिर गया । सौंप ने भी बाई पर बने अपने खोखल से निकलकर अपने को आसमान में छोड़ दिया और नीचे जा गिरा । साँप कहने तगा____
“सो उड़ने का यही आनंद है – भर पाया मैं तो ! पक्षी भी कितने मूर्ख हैं । धरती के सुख से अनजान रहकर आकाश की ऊँचाइयों को नापना चाहते थे । किंतु अब नि जान लिया कि आकाश में कुछ नहीं रखा । केवल हर-सी रोशनी के सिवा वहाँ कुछ भी नहीं, शरीर को संभालने के लिए कोई स्थान नहीं, कोई सहारा नहीं । फिर वे पक्षी किस बूते पर इतनी डींगें हाँकते हैं, किसलिए धरती के प्राणियों को इतना छोटा समझते हैं । अब मैं कभी धोखा नहीं खाऊँगा, मैंने आकाश देख लिया और खूब देख लिया । बाज़ तो बड़ी-बड़ी बातें बनाता था, आकाश के गुण गाते थकता नहीं था । उसी की बातों में आकर मैं आकाश में कूदा था । ईश्वर भला करे, मरते मरते बच गया । अब तो मेरी यह बात और भी पछी हो गई है कि अपनी खोखल से बड़ा सुख और कहीं नहीं है । धरती पर रेंग लेता हूँ, मेरे लिए यह बहुत कुछ है । मुझे आकाश की स्वच्छंदता से क्या लेना-देना ? न वहाँ छत है, न दीवारें हैं, न रेंगने के लिए जमीन है । मेरा तो सिर चकाने लगता है। दिल काँप-काँप जाता है । अपने प्राणों को खतरे में डालना कहाँ की चतुराई है ?”
साँप सोचने लगा कि बाज़ अभागा था जिसने आकाश की आज़ादी को प्राप्त करने में अपने प्राणों की बाजी लगा दी। … किंतु कुछ देर बाद साँप के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा । उसने सुना, चट्टानों के नीचे से एक मधुर, हस्यमय गीत की आवाज़ उठ रही है । पहले उसे अपने कार्मा पर विश्वास नहीं हुआ।
किंतु कुछ देर बाद गीत के स्वर अधिक साफ़ सुनाई देने लगे । वह अपनी गुफा से बाहर आया और चट्टान से नीचे झाँकने लगा । सूरज की सुनहरी किरणों में समुद्र का नीला जल झिलमिला रहा था। लोग मिलकर गा रहे थे.
“ओ निडर बाज़! शत्रुओं से लड़ते हुए तुमने अपना कीमती रक्त बहाया है । पर वह समय दूर नहीं है, जब तुम्हारे खून की एक-एक बूंद जिंदगी के अँधेरे में प्रकाश फैलाएगी और साहसी, बहादुर दिलों में स्वतंत्रता और प्रकाश के लिए प्रेम पैदा करेगी।
तुमने अपना जीवन बलिदान कर दिया किंतु फिर भी तुम अमर हो । जब कभी साहस और वीरता के गीत गाए जाएंगे, तुम्हारा नाम बड़े गर्व और श्रद्धा से लिया जाएगा।”
H1. “कीमती रक्त” में दोनों शब्द क्रमशः हैं –
(A) संज्ञा, सर्वनाम
(B) उद्देश्य, विधेय
(C) विशेष्य, विशेषण
(D)विशेषण, विशेष्य
उत्तर :- D
H2. ‘ओ निडर बाज़!’ उपर्युक्त पद में कारक की पहचान कीजिए
(A) संबंध कारक
(B) संबोधन कारक
(C) कर्ता कारक
(D)कर्म कारक
उत्तर :- B
H3. ‘स्वतंत्रता’ के पद परिचय के बारे में क्या उपयुक्त नहीं है?
(A) ‘ता’ उपसर्ग
(B) एकवचन
(C) संज्ञा
(D)भाववाचक
उत्तर :- C
H4. घायल होते हुए भी बाज़ ने उड़ान भरी, क्योंकि –
(A) उसे मुक्त आकाश की स्वच्छंदता प्रिय थी।
(B) उसे अपनी निडरता का प्रमाण देना था।
(C) उड़ना उसकी विवशता थी।
(D)इससे वह शीघ्र अच्छा हो सकता था।
उत्तर :- A
H5. “भर पाया मैं तो …… साँप के इस कथन का आशय है
(A) आनंद आ गया, अब बैठा रहूँगा।
(B) समझ गया, अब धोखा नहीं खाऊँगा।
(C) देख लिया, अब नहीं देचूंगा ।
(D)मन भर गया, अब नहीं उडूंगा ।
उत्तर :- B
H6. आकाश के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और वे कथन चुनिए जिन्हें साँप असत्य मानता है:
(i) वहाँ ढेर सारी रोशनी है।
(ii) वहाँ कोई आधार नहीं है।
(iii) वहाँ सुख ही सुख है।
(A) (ii) और (ii)
(B) केवल (iii)
(C) केवल (i)
(D)(i) और (ii)
उत्तर :- D
H7. साँप सोचने लगा, “बाज़ अभागा था ……” क्योंकि
(A) आज़ादी के लिए उसने जान की बाज़ी लगा दी।
(B) प्रयास करने पर भी वह उड़ नहीं पाया ।
(C) उसने घायल अवस्था में भी उड़ना चाहा ।
(D)वह बहुत घायल हो गया था।
उत्तर :- A
H8. साँप के आश्चर्य का ठिकाना न रहा, क्योंकि –
(A) , लोग बाज़ की वीरता के गीत गा रहे थे।
(B) लोग साँप की समझदारी की प्रशंसा कर रहे थे।
(C) घायल बाज़ उड़ने लगा था।
(D)सूरज की किरणों से समुद्री जल झिलमिला रहा था।
उत्तर :- A
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वितीय भाषा-शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?
(A). बोलने की क्षमता के अनुरूप लिखने की क्षमता का विकास
(B). विभिन्न क्षेत्रों, स्थितियों में हिंदी की विभिन्न प्रयुक्तियों को समझने की योग्यता का विकास
(C) हिंदी के व्याकरणिक नियमों को कंठस्थ करना
(D) दैनिक जीवन में हिंदी में समझने तथा बोलने की क्षमता का विकास
उत्तर :- C
Q. हिंदी भाषा का मूल्यांकन करते समय आप सबसे ज्यादा किसे महत्त्व देंगे?
(A). व्याकरणिक नियम
(B) सीखने की क्षमता का आकलन
(C) काव्य-सौंदर्य
(D) निबंध लिखने की योग्यता
उत्तर :- B
Q. भाषा सीखने के लिए कौन-सा कारक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?
(A). समृद्ध भाषिक वातावरण
(B) भाषा के व्याकरणिक नियम
(C) पाठ पर आधारित प्रश्नोत्तर
(D) भाषा की पाठ्य-पुस्तक
उत्तर :- A
Q. दृष्टिबाधित बच्चों को भाषा सिखाते समय- .
(A). अधिक-से-अधिक मौखिक भाषा का प्रयोग करना चाहिए
(B) उन्हें कक्षा में अलग बैठाना चाहिए ताकि उन पर विशेष ध्यान दिया जा सके
(C) उन्हें विभिन्न भाषिक गतिविधियों में शामिल नहीं करना चाहिए
(D) कम पाठों वाली पाठ्य-पुस्तक का निर्माण किया जाना चाहिए
उत्तर :- A
Q. बहुभाषिकता
(A). भाषा सिखाने में बहुत बड़ी बाधा है.
(B) भाषायी समृद्धि को खतरे में डालती है
(C) भाषा सीखने में बाधा उत्पन्न करती है –
(D) भाषा सीखने में एक महत्वपूर्ण संसाधन है
उत्तर :- D
Q. बच्चे विद्यालय आने से पहले
(A). भाषा के चारों कौशलों पर पूर्ण अधिकार रखते हैं
(B) अपनी भाषा की नियमबद्ध व्यवस्था की व्यावहारिक कुशलता के साथ आते हैं
(C) कोरी स्लेट होते हैं
(D) भाषा का समुचित उपयोग करने में समर्थ नहीं होते
उत्तर :- B
Q. ‘मनगणित’ का अर्थ है
(A). मन-ही-मन हिसाब लगाना
(B) कठिन गणित
(C) मनगढंत गणित
(D) मनपसंद गणित
उत्तर :- A
Q. संयुक्त क्रिया का उदाहरण है
(A). अध्ययन किया गया
(B) दुकान सँभालते है।
(C) हिसाब लगाते हैं
(D) स्कूल जाते हैं
उत्तर :- A
Q. ‘माता-पिता’ शब्द-युग्म है
(A). सार्थक शब्द-युग्म
(B) निरर्थक शब्द-युग्म
(C) पुनरुक्त शब्द-युग्म
(D) सार्थक-निरर्थक शब्द-युग्म
उत्तर :- A
Q. ‘भी’ शब्द है
(A). क्रियाविशेषण
(B) संबंधवाचक
(C) निपात
(D) क्रिया
उत्तर :- C
Q. ‘इसके विपरीत हर घर की दूसरी सच्चाई यह भी है कि ….’ वाक्य के रेखांकित अंश का समानार्थी शब्द है।
(A) वास्तविक
(B) वास्तविकता
(C) सदवचन
(D) सूक्ति
उत्तर :- B
>>> Read More :
>>> Science Important Question for BPSC in Hindi
>>> BPSC English Language Objective Questions MCQ’s | BPSC TRE General English MCQ