Q. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) हरियाणा का जीएसडीपी, पंजाब के जीएसडीपी से कम है ।
(b) हरियाणा का जीएसडीपी राजस्थान के जीएसडीपी से कम है।
निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं?
(A) केवल (b)
(B) (a) और (b) दोनों
(C)न तो (a) और न ही (b)
(D) केवल (a)
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (A)
Q. भारत में एक मात्र सक्रिय वाप्प लोको शेड कहाँ अवस्थित है ?
(A) अम्बाला
(B) सोनीपत
(C)रेवाड़ी
(D) पानीपत
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (C)
Q. निम्नलिखित में से हरियाणा का कौनसा जिला सुदूर उत्तर में स्थित है ?
(A) पंचकुला
(B) कुरुक्षेत्र
(C)कैथल
(D) यमुनानगर
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (B)
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) हरियाणा ने रणजी ट्राफी कभी नहीं जीती।
(b) हरियाणा ने एकबार ईरानी ट्राफी जीती।
उपर्युक्त में से कौन सी /से कथन सही है/हैं?
(A) केवल (b)
(B) (a) और (b) दोनों
(C)न तो (a) और न ही (b)
(D) केवल (a)
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (A)
Q. हरियाणा के निम्नलिखित खिलाड़ियों में से किसने 2020 में मंजर ध्यान चन्द खेल रत्न पुरस्कार जीता था ?
(A) विनेश फोगाट
(B) दीपा मलिक
(C)सुशील कुमार
(D) विजेन्द्र सिंह
(E) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर- (A)
Q. हरियाणा में कितने जिले हैं?
(A) 21
(B) 22
(C) 23
(D) 24
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)
Q. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एन एस जी) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) एन एस जी का प्रचालनात्मक मुख्यालय मानेसर में है।
(B) एन एस जी केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रणाधीन है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल (A)
(B) केवल (B)
(C) (A) और (B) दोनों
(D) न तो (A) और न ही (B)
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (C)
Q. वर्ष के किस महीने में प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले का आयोजन हरियाणा में होता है?
(A) मार्च
(B) दिसम्बर
(C) अक्टूबर
(D) फरवरी
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (D)
Q. महाभारत काल में हरियाणा के लिए किस पद का उपयोग किया गया है ?
(A) हरिबंक
(B) बहुधन्यक्य
(C) हरियल
(D) हरियनक
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)
Q. पिंजोर की प्राचीन विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष दो महोत्सव मनाए जाते हैं, एक त्योहार तो पिंजोर विरासत महोत्सव है; दूसरा महोत्सव कौन-सा है ?
(A) संतरा महोत्सव
(B) खजूर महोत्सव
(C) आम महोत्सव
(D) नींबू महोत्सव
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (C)
Q. निम्नलिखित में से कौन हरियाणा राज्य का पर्यावरण, वन और वन्यजीवन मंत्री है ?
(A) श्री अनिल विज
(B) श्री कंवर पाल
(C) श्री मूल चंद शर्मा
(D) श्री दुष्यंत चौटाला
(E) उत्तर नहीं देना चाहते ।
उत्तर- (B)
Q. मुख्य मंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना द्वारा कितनी श्रेणियों की भू-जोत में कृषि कार्य करने हेतु प्रगतिशील किसानों को अभिप्रेरित किया जाता है ?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)
Q. निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष हरियाणा का राज्य वृक्ष है ?
(A) बरगद का वृक्ष
(B) पवित्र अंजीर
(C) आम का वृक्ष
(D) साल का वृक्ष
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (A)
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) रोहतक में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
(B) सोनीपत में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
उपर्युक्त में से कौन-सा /से कथन सही है/ हैं ?
(A) केवल (A)
(B) केवल (B)
(C) (A) और (B) दोनों
(D) न तो (A) और न ही (B)
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)
Q. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य के लिए कुल व्यय का कितना प्रतिशत आवंटित किया गया है ?
(A) 14.2%
(B) 6.2%
(C) 8.5%
(D) 5.8%
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (B)
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) सोनीपत और झज्जर की सीमा दिल्ली के साथ लगती है।
(B) रोहतक की सीमा दिल्ली से नहीं लगती है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल (A)
(B) केवल (B)
(C) (A) और (B) दोनों
(D) न तो (A) और न ही (B)
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (C)
Q. नीमराना किस राज्य के अंतर्गत है ?
(A) राजस्थान
(B) हरियाणा
(C) पंजाब
(D) उत्तराखंड
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (A)
Q. हरियाणा राज्य में राज्य सभा की कितनी सीटें हैं?
(A) 8
(B) 7
(C) 6
(D) 5
(E) उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर- (D)