EVS Question Paper Asked By CTET 2024

Q. रवि ने एक गिलास में जल लिया। उसमें उसने एक साबूत नींबू डाल दिया। फिर, वह उस गिलास में बहुत सारा नमक डालता है, आधा चम्मच एक बार में। कुछ समय पश्चात, उसने पाया कि :

(A) नींबू जल में दो भागों में टूट गया।
(B) नींबू गिलास के बीचों बीच चला गया।
(C) नींबू जल में डूब गया।
(D) नींबू जल में तैरने लगा।

उत्तर :- (D)

Q. एन.सी.ई.आर.टी. की ई.वी.एस. पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में वहीदा का प्रिज्म और नौसेना में डॉक्टर के रूप में उनके अनुभव का वर्णन है। इसे शामिल करने के क्या कारण है?
(a) उनका अनुभव लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देता है।
(b) उसको कहानी सशस्त्र बलों में एक चिकित्सा अधिकारी के जीवन की एक झलक देती है।
(c) यह समझना कि प्रिज्म 7 रंगों को दर्शाता है।
(d) उसके सामने आने वाली कठिनाइयों और उनसे निपटने के तरीकों को समझना।

(A) (c) और (d)
(B) (b), (d) और (a)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (b), (c) और (d)

उत्तर :- (B)

Q. निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति ‘भोजन’ थीम को पढ़ाते समय पूछताछ को बढ़ावा देती है?

(A) छात्रों से उनके परिवार के सदस्यों की खाने की पसंद का पता लगाने के लिए कहना।
(B) भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परिरक्षित खाद्य पदार्थों के चित्र दिखाना।
(C) छात्रों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।
(D) सैंडविच, शिकंजी (लेमन वाटर) वगैरह को बिना आज के पकाने का प्रदर्शन

उत्तर :- (A)

Q. नीचे दिए गए कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए:
कथन (A) : बोरा असम में उपयोग की जाने वाले धान का एक सामान्य प्रकार है।
कथन (B) : धान की खेती चिकनी मिट्टी में अच्छी होती है एवं इस फसल को प्रचुर मात्रा में पानी चाहिए।
निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए :

(A) (A) सही है परन्तु (B) गलत
(B) (A) गलत हैं परन्तु (B) सही
(C) (A) और (B) दोनों सही है
(D) (A) और (B) दोनों गलत है

उत्तर :- (C)

Q. कक्षा 3 के एक ईवीएस शिक्षक एलेक्स ने ‘हम चीजें कैसे बनाते हैं’ थीम की शुरुआत करते हुए अपने छात्रों को कागज में रंगीन पट्टियों को काटने और पट्टियों को चटाई बनाने में मदद की। एक सुंदर चटाई बनाने के लिए किनारों को एक साथ चिपकाया जाता है। निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से एलेक्स को अपने छात्रों को ध्यान केंद्रित करने में मदद करनी चाहिए।
(a) रंग, पैटरन के बारे में सीखना और सौन्दर्य बोध विकसित करना
(b) इस गतिविधि को बुनकरों द्वारा की जाने वाली बुनाई से संबंधित करना
(c) चटाई को बनाने की विधि के चरणों को याद करना।
(d) आकर्षक रंगों के पेपर चुनना और स्ट्रिप्स को पूरी तरह से काटना सीखना।

(A) (a), (c) और (d)
(B) (a) और (c)
(C) (a),(b) और (d)
(D) (b), (c) और (d)

उत्तर :- (C)

Q. अल बिरूनी के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? सही उत्तर चुनें :

(A) उसने भारत के उस समय के तालाबों के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।
(B) उसने अपने लेखों में भारत में तालाब बनाने की तकनीक की प्रशंसा की है।
(C) अल-बिरूनी जहाँ से आये थे उसे आजकल उज्बेकिस्तान कहते हैं।
(D) हजार से भी ज्यादा साल पहले वह भारत आये थे ।

उत्तर :- (B)

Q. कथन (A) तथा (R) को ध्यान से पढ़ें तथा निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें।
(A) : रेशम का कीड़ा अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही पहचान लेता है।
(R) : कुछ मादा कीड़े ‘फैरीमोनस्’ छोड़ते हैं जिसके गंध को नर कीड़े पहचान लेते हैं।
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चुनाव करें :

(A) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(B) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
(C) दोनों कथन (A) एवं (R) सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(D) दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

उत्तर :- (D)

Q. निम्नलिखित में से कौन बाल-केन्द्रित रणनीतियों को सबसे अच्छा दर्शाता है ?
(a) चर्चा
(b) प्रदर्शन
(c) व्याख्यान
(d) सर्वेक्षण

(A) (c) और (d)
(B) (a) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (b) और (c)

उत्तर :- (C)

Q. पक्षियों का अध्ययन करने वालों ने यह प्रेक्षण किया है कि पक्षियों की एक विशेष प्रजाति में नर पक्षी अपने-अपने घोसले बनाते हैं। मादा पक्षी उन सभी घोंसलों को देखती है। उनमें से उसे जो सबसे अच्छा लगता है उसमें ही वह अण्डे देने का निश्चय करती है। इस पक्षी का नाम है :

(A) कलचिडी
(B) शक्कर खोरा
(C) दर्जिन चिड़िया
(D) वीवर पक्षी

उत्तर :- (D)

Q. मधुमक्खियों के छत्तों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
(a) मधुमक्खियाँ शहद के छत्तों में रहती हैं। हर छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(b) छत्ते में कुछ नर मक्खी भी होते हैं जो छत्ते के लिए श्रमिक के रूप में विशेष कार्य करते हैं।
(c) छत्ते में अधिकांश मादा मक्खियाँ श्रमिक मक्खियाँ होती हैं जो दिन भर छत्ते को बनाने और बच्चों को पालने का कार्य भी- करती हैं।
(d) श्रमिक मक्खी शहद के लिए रस की खोज के लिए लीची के फूलों के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
इनमें से सही कथन हैं :

(A) (a) और (c)
(B) (a) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (c) और (d)

उत्तर :- (B)

Q. एक ईवीएस शिक्षिका अपने छात्रों से सोचने और जवाब देने के लिए कहती है कि “हम सर्दियों के दौरान ऊनी कपड़ों में क्यों सहज महसूस करते हैं”। इस तरह का प्रश्न है :

(A) काल्पनिक प्रश्न
(B) तथ्यात्मक प्रश्न
(C) अभिसारी प्रश्न
(D) विश्लेषणात्मक प्रश्न

उत्तर :- (A)

Q. निम्नलिखित कथन (A) तथा कथन (B) को ध्यान से पढ़ें तथा सही विकल्प का चुनाव करें।
(A) : लगभग 4700 वर्ष पूर्व सिंधु तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे कुछ आरंभिक नगर फले-फूले ।
(B) : गंगा तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे नगरों का विकास लगभग 1500 वर्ष पूर्व हुआ।

(A) (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
(B) (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
(C) दोनों (A) एवं (B) सही हैं।
(D) दोनों (A) एवं (B) सही नहीं हैं।

उत्तर :- (C)

Q. आप चाहते हैं कि छात्र सहपाठी शिक्षण रणनीतियों द्वारा सीखें। आप समूह कैसे बनाएँगे ?

(A) भागीदारी और सहयोग के आधार पर एक विषम समूह बनाएँ।
(B) समान लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 5 छात्रों का एक समूह बनाएँ।
(C) 4/5 छात्रों के रोल नंबर के अनुसार समूह बनाएँ।
(D) परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार छात्रों का एक समान समूह बनाएँ।

उत्तर :- (A)

Q. ‘पोचमपल्ली’ खूबसूरत डिजाइन की चमकदार रंगों की साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई जिसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं के लिए विख्यात जिला है। यह निम्नलिखित में से किसका भाग है?

(A) महाराष्ट्र
(B) तेलंगाना
(C) तमिलनाडु
(D) कर्नाटक

उत्तर :- (B)

Q. जोहड़ से सम्बंधित, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? सही उत्तर चुनें।

(A) यह आसपास के कुओं में जमीन का पानी इकट्ठा करता है।
(B) यह नदियों से पानी इकट्ठा करता है।
(C) यह समुदाय आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली है।
(D) यह पानी से अशुद्धियों को फिल्टर करता है।

उत्तर :- (C)

Q. उस वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात करिए जिसका घनत्व 12 ग्रा/मिली लीटर है तथा आयतन 3 मिली लीटर हैं।

(A) 36 ग्रा.
(B) 4 ग्रा.
(C) 15 ग्रा.
(D) 24 ग्रा.

उत्तर :- (A)

Q. दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें :
अभिकथन
(A) : हम अधिक ऊँचाई की तुलना में समुद्र तल पर आसानी से खाना पका सकते हैं।
कारण (R) : अधिक ऊँचाई पर पानी का क्वथनाँक बढ़ जाता है।

(A) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(B) (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
(C) दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(D) दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

उत्तर :- (A)

PAGE 1PAGE 2

Leave a Comment