BPSC Secondary, and Senior Secondary Teacher Question Paper 2023 PDF : BPSC आयोग द्वारा प्राथमिक,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है | BPSC Teacher Bharti में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा | बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नई बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानातंरण एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के माध्यम से नई नियुक्ति प्रक्रिया निकाली गई है | बिहार शिक्षक बहाली 1,70,461 पदों पर की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है | इस वर्ष नियमावली 2023 के माध्यम से नई नियुक्ति प्रक्रिया निकाली गई है |
यह भर्ती परीक्षा PRT, TGT और PGT टीचरों के लिए आयोजित की जा रही है | BPSC के द्वारा सिलेबस के अनुसार प्राथमिक से उच्च माध्यमिक के लिए कॉमन परीक्षा अंग्रेजी विषय और भाषा में (हिन्दी, उर्दू और बांगला) की परीक्षा ली गयी है | आप इस पोस्ट के माध्यम से बीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर देख सकते है | इस पोस्ट में BPSC Secondary Teacher GS Question Paper 2023 जारी कर दिया गया है जिसकी पूरी विस्तृत जानकारी आपको इस लेख मे बतायेगे |

BPSC Secondary Teacher GS Question for 9-10
Q. 10 वर्ष पूर्व रमेश एवं राजीव की आयु का अनुपात 1 : 3 था। अब से 5 वर्ष पश्चात् यह अनुपात 2: 3 हो जायेगा। वर्तमान में उनकी आयु का अनुपात क्या है?
(A) 2 : 5
(B) 3 : 5
(C) 1 : 2
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. यदि मैं अपने घर से 5 कि० मी० प्रति घंटा की गति से स्टेशन के लिए चलता हूँ, तो मेरी गाड़ी मेरे स्टेशन पहुँचने से 7 मिनट पहले छूट चुकी होती है । किन्तु यदि मैं 6 कि० मी० प्रति घंटा की गति से चलता हूँ, तो मैं स्टेशन पर गाड़ी के छूटने से 5 मिनट पहले पहुँच जाता हूँ । तदनुसार, मेरे घर और स्टेशन के बीच की दूरी क्या है?
(A) 7 कि० मी०
(B) 6.5 कि० मी०
(C) 6 कि० मी०
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. P और Q की औसत मासिक आय ₹5,050 है। Q और R की औसत मासिक आय ₹6,250 है तथा P और R की औसत मासिक आय ₹5,200 है। P की मासिक आय है
(A) ₹3,500
(B) ₹4,050
(C) ₹4,000
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. यदि P का 30%, Q के 40% में जोड़ दिया जाय, तो वह Q का 80% हो जाता है। तदनुसार Q, P का कितना प्रतिशत है?
(A) 40%
(B) 50%
(C) 75%
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. वर्ष 1946 में बनी अन्तरिम सरकार में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के पास कौन-सा विभाग था?
(A) रक्षा
(B) गृह
(C) खाद्य एवं कृषि
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. गाँधीजी को विशेष रूप से चम्पारण आने और वहाँ के कृषकों की दयनीय स्थिति को देखने हेतु किसने अनुग्रह किया था?
(A) बृजकिशोर प्रसाद
(B) राजकुमार शुक्ल
(C) सुखराम गणेश
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. मुस्लिम लीग द्वारा किस तिथि को ‘मुक्ति दिवस’ मनाया गया था ?
(A) 22 दिसम्बर, 1939
(B) 17 अक्तूबर, 1939
(C) 22 दिसम्बर, 1940
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. नैशनल कॉलेज और बिहार विद्यापीठ का शिलान्यास किसने किया था ?
(A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(B) मौलाना अब्दुल बारी
(C) महात्मा गाँधी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. A, B, C, D के बीच 5 : 2 : 4 : 3 के अनुपात में धन का वितरण किया जाना है। यदि C को D से ₹ 1,000 अधिक मिलते हैं, तो B का हिस्सा क्या है ?
(A) ₹500
(B) ₹1,500
(C) ₹2,000
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. एक दुकानदार एक घड़ी बेचते समय बिक्री मूल्य पर 5% छूट देता है। यदि वह उस पर 6% छूट दे देता है, तो उसे पहले से ₹ 15 कम का लाभ मिलेगा। तदनुसार, उस घड़ी का अंकित बिक्री मूल्य क्या है ?
(A) ₹1,400
(B) ₹1,500
(C) ₹ 1,800
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. तीन संख्याएँ 3 : 4 : 5 के अनुपात में हैं। उनमें सबसे बड़ी एवं सबसे छोटी संख्याओं का योग, दूसरी संख्या तथा 52 के योग के बराबर है। तदनुसार, सबसे छोटी संख्या कौन-सी है?
(A) 27
(B) 39
(C) 52
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. यदि 22n – 1 = 1/8n – 3, तो n का मान है
(A) 3
(B) 2
(C) -2
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. निम्नलिखित में से कौन – सा फोटो – इलेक्ट्रिक उपकरण डिजिटल अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है ?
(A) फोटो-वोल्टिक सेल
(B) फोटो-उत्सर्जक सेल
(C) फोटो-डायोड
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. किसी विखण्डनीय द्रव्य का क्रान्तिक द्रव्यमान होगा
(A) एक किलोग्राम समतुल्य
(B) श्रृंखला अभिक्रिया हेतु आवश्यक न्यूनतम द्रव्यमान
(C) 10^10 जूल के समतुल्य विराम द्रव्यमान
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q.1. फलों को जबरदस्ती पकाने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का उपयोग किया जाता है ?
(A) ईथेन
(B) एथिलीन
(C) मेथिलीन
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. निम्नलिखित में से किसकी ऑक्टेन संख्या शून्य है?
(A) आइसो – ऑक्टेन
(B) निओ- ऑक्टेन
(C) n – ऑक्टेन
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नही
उत्तर- (E)
Q. लीची का खाद्य भाग है
(A) एरिल
(B) थैलेमस
(C) बीज कोट
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. आणविक ऑक्सीजन का पत्तियों से निकलना कौन-सी भौतिक क्रिया है ?
(A) विसरण
(B) वाष्पोत्सर्जन
(C) परासरण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. किसी गुणसूत्र पर जीनों की आपेक्षिक स्थिति ज्ञात करने की प्रक्रिया कहलाती है
(A) जीनोम का चलना
(B) गुणसूत्र का चलना
(C) जीन मानचित्रण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. ब्रायोफाइट में बीजाणु मातृ कोशिका होती है
(A) अगुणित
(B) द्विगुणित
(C) त्रिगुणित
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. भारत सरकार द्वारा पर्यावरण और वन की सुरक्षा के लिए किस वर्ष NGT ( नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की स्थापना की गई थी ?
(A) 2010
(B) 2011
(C) 2012
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. भारत के किस शहर ने सबसे पहले पानी के नीचे मेट्रो की शुरुआत की?
(A) कोच्चि
(B) विशाखापत्तनम
(C) बेंगलुरु
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. भारत की G20 अध्यक्षता में पर्यटन कार्य समूह की बैठक कहाँ हुई थी?
(A) पटना (बिहार)
(B) श्रीनगर ( जम्मू और कश्मीर)
(C) रामनगर (उत्तराखंड)
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. इनमें से किसने राष्ट्रीय अंडर 17 बालिका कुश्ती चैम्पीयनशिप में रजत पदक प्राप्त किया ?
(A) लीज़ा तोमर
(B) निर्जला
(C) पुष्पा यादव
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q.1. उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंड के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2022 किसने जीता?
(A) गीतांजलि श्री और डेज़ी रॉकवेल
(B) डेविड डिओप और अन्ना मोस्कोवाकिस
(C) मैरीलिन बूथ और जोखा अल्हार्थी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q.2. भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर कौन मुख्य अतिथि थे?
(A) मोहम्मद बिन सलमान
(B) अब्देल फतह अल सिसी
(C) शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. बिहार के किस जिले में प्रथम तैरता हुआ सोलर ऊर्जा संयंत्र बनाया गया है ?
(A) दरभंगा
(B) पश्चिम चम्पारण
(C) मधुबनी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. बिहार में निम्नलिखित में से किसे GI टैग मिला है ?
(A) मगही पान
(B) बासमती चावल
(C) चंदेरी साड़ी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I | सूची -II |
| a. चार | 1. पंजाब का मैदान |
| b. कंकर | 2. डेल्टा |
| c. कायल | 3. बांगर |
| d. मांड | 4. तटीय मैदान |
Q.नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(A) a-1, b-4, c-2, d-3
(B) a-2, b-3, c-4, d-1
(C) a-3, b-1, c-4, d-2
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सी सहायक नदी ब्रह्मपुत्र से उत्तर दिशा से नहीं मिलती है?
(A) सुबनसिरी
(B) बेलसिरी
(C) मानस
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नही
उत्तर- (E)
Q. लिखापानी हिमनद भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) सिक्किम
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. मगध एवं अंग का मैदान किसके हिस्से हैं?
(A) ऊपरी गंगा का मैदान
(B) मध्य गंगा का मैदान
(C) निम्न गंगा का मैदान
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. जलप्रपात और नदी के निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है ?
(A) जोग — शरावती
(B) कपिलधारा — कावेरी
(C) धुआँधार – गोदावरी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (D)
Q. भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित कीजिए :
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(A) 1, 2, 3, 4
(B) 4, 1, 2, 3
(C) 1, 3, 2, 4
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. 1954 में किन दो देशों के बीच कोसी सिंचाई एवं जलविद्युत् परियोजना समझौता हस्ताक्षरित हुआ था ?
(A) भारतवर्ष और बांग्लादेश
(B) भारतवर्ष और चीन
(C) भारतवर्ष और नेपाल
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (C)
Q. आर० एल० सिंह के वर्गीकरण स्कीम के अनुसार, बिहार किस प्रकार के जलवायु प्रदेश में आता है?
(A) आर्द्र दक्षिण – पूर्व
(B) उपार्द्र संक्रमणकालीन
(C) उपार्द्र महाद्वीपीय
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ का सिद्धान्त गृहीत हुआ था ?
(A) कानपुर अधिवेशन, 1925
(B) लाहौर अधिवेशन, 1929
(C) कराची अधिवेशन, 1931
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
Q. पंजाब में ‘कूका आन्दोलन’ का प्रारम्भिक उद्देश्य क्या था?
(A) सिक्ख धर्म को परिष्कृत करना
(B) पंजाब में राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना
(C) कृषक आन्दोलन का संगठन
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. 1857 के विद्रोह को किसके द्वारा ‘प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के रूप में वर्णित किया गया था ?
(A) वी० डी० सावरकर
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) बिपिन चन्द्र पाल
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)
Q. भारतीय किसानों के इतिहास में संगठित असहयोग का प्रथम उदाहरण कहाँ घटित हुआ था?
(A) बिहार और बंगाल
(B) मद्रास प्रेसीडेंसी
(C) पंजाब प्रॉविन्स
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (A)