List of Rivers in India : भारत में अनेक नदी प्रणाली तंत्र है |इस नदी प्रणाली तंत्र से पानी के उद्गम क्षेत्र एवं भारत के अनेक क्षेत्रों में यह बहती हुई अनेक नदियों में मिल जाती है या समुन्द्र में समाहित हो जाती है | अनेक प्रतियोगिता परीक्षाओं में भारत के नदी प्रणाली तंत्र से क्वेश्चन पूछे जाते हैं जो आप लोगों को जानना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है अगर आप UPSC, State PCS, Bank PO/Clerk, SSC ,BPSC TRE अन्य परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है आप इसे जरूर पढ़ें |
भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियां हैं जो उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र, प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा, कावेरी, महानदी जैसी नदियां विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं | इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि भारत में कौन सी नदी कहां से निकलती है और कहां समाहित होती है और नदियों के किनारे कौन कौन से प्रमुख शहर अवस्थित हैं | इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिल जाएंगे अगर आपको यह पोस्ट पसंद आता हो तो आप इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें |

भारत की प्रमुख नदियाँ (Major rivers of India)
भारत की प्रमुख नदियाँ गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, चिनाब, गोदावरी, सतलुज, यमुना, कृष्णा, महानदी, घाघरा, चम्बल, कावेरी, नर्मदा, सोन, कोसी, झेलम, रावी, ताप्ती, रामगंगा, माही, घघ्घर, बेतवा, व्यास, लूनी, गण्डक, साबरमती इत्यादि है |
गंगा नदी (Ganga River)
- गंगा का उद्गम गंगोत्री के पास गोमुख हिमानी है| यह समुद्र तल से करीब 3900 मीटर की उंचाई पर है| बंगाल की खाड़ी
- भारत में गंगा की लंबाई 2525 किलोमीटर है|
- अलकनंदा और भागीरथी नदी देवप्रयाग में मिलकर मुख्य धारा गंगा नदी का निर्माण करती हैं|
- गंगा की प्रमुख सहायक नदियां है- यमुना, गंडक, घाघरा, कोसी है |
- बंगाल की खाड़ी में मिलने से पहले गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों से गुजरती है|
- गंगा बेसिन अकेले भारत में लगभग 8.6 लाख वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करता है।
- गंगा नदी प्रणाली भारत में सबसे बड़ी है।
- सोन इसकी प्रमुख दाहिनी-तटीय सहायक नदी है।
- रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, और महानंदा की महत्वपूर्ण बाएं तटवर्ती सहायक नदियाँ हैं।
- नदी अंततः सागर द्वीप के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
- गंगा नदी पर निर्मित अनेक बांध हैं इनमें प्रमुख हैं— फ़रक्का बांध, टिहरी बांध, तथा भीमगोडा बांध।
- गंगा नदी में प्रदूषण पर नियंत्रण करने और इसकी सफाई का अभियान जुलाई 2014 में भारत के आम बजट में नमामि गंगा नामक एक परियोजना आरम्भ की गयी है |
सतलुज नदी (Satluj River)
- सतलुज नदी मानसरोवर झील के पास स्थित राकस ताल से निकलती है |
- यह समुंद्र तल से 4,555 मीटर की उंचाई पर है|
- सतलुज नदी चेनाब नदी में मिल जाती है | चेनाब नदी कुल 1500 किलोमीटर, भारत में 1050 किलोमीटर में फेली है |
- शिवालिक पर्वत श्रृंखला से गुजरती हुई पंजाब में प्रवेश करती है और चेनाब में मिल जाती है|
- लुधियाना और फिरोजपुर सतलुज के तटों पर स्थित हैं|
सिंधु या इंडस नदी (Indus River)
- सिंधु नदी तिब्बत के मानसरोवर झील के पास सानोख्याबाब हिमनद से उत्पन्न होती हैं|
- यह नदी अरब सागर में मिल जाती है |
- कुल लंबाई 2, 880 किलोमीटर, भारत में 1114 किलोमीटर
- सिंधु की सहायक नदियां सतलुज, चेनाब, रावी, व्यास और झेलम है|
- हिमालय से निकलने वाली सिन्धु नदी बह कर पकिस्तान चली जाती है|
- भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक करार के अनुसान सिन्धु, झेलम और चेनाब का केवल 20 फीसदी पानी ही भारत इस्तेमाल कर सकता है|
यमुना नदी (Yamuna River)
- उद्गम बांदरपंच रेंज (6,316 किमी) के पश्चिमी ढलान पर यमुनोत्री ग्लेशियर में
- यह गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है।
- यह प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा में मिलती है।
- इसके दाहिने तट पर चंबल, सिंध, बेतवा और केन शामिल होती हैं।
- यह हिंडन, रिंड, सेंगर, वरुण, आदि से जुड़ी हुई है, इसे इसके बाएं तट पर मिलाते हैं।
⏩प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य अध्ययन के प्रश्न-उत्तर
⏩बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
ब्रह्मपुत्र नदी(Brahmaputra River)
- उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के पास कैलाश रेंज का चेमायुंगडुंग ग्लेशियर।
- दक्षिण-पश्चिम की ओर बहते हुए, यह अपनी मुख्य बाएं-तटीय सहायक नदियों से मिलती है, अर्थात, दिबांग या सिकंग और लोहित; इसके बाद, इसे ब्रह्मपुत्र के रूप में जाना जाता है।
- ब्रह्मपुत्र दुनिया की 9 वीं सबसे बड़ी और 15 वीं सबसे लंबी नदी है। अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को सियांग / दिहांग के नाम से जाना जाता है ।
- नदी अरुणाचल प्रदेश में गेलिंग के पास प्रवेश करती है जहां इसे सियांग या दिहांग के नाम से जाना जाता है।
- ब्रह्मपुत्र धुबरी के पास बांग्लादेश में प्रवेश करती है और दक्षिण की ओर बहती है।
- तिब्बत में इसे त्सांगपो के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ‘शोधक।’
- यह अरुणाचल प्रदेश के सदिया शहर के पश्चिम से भारत में प्रवेश करती है।
- बांग्लादेश में, टिस्टा इसे अपने दाहिने किनारे पर मिलती है जहाँ से नदी को जमुना के नाम से जाना जाता है।
- यह अंततः पद्मा नदी में विलीन हो जाती है, जो बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
गोदावरी नदी (Godavari River)
- इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है।
- यह बंगाल की खाड़ी में अपने पानी का निर्वहन करती है।
- इसकी सहायक नदियाँ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती हैं।
- उद्गम स्थल महाराष्ट्र का नासिक जिला में है |
- गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली है।
- यह 1,465 किलोमीटर लंबी है, जहां 3.13 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला जलग्रहण क्षेत्र है।
- पेंगंगा, इंद्रावती, प्राणहिता और मंजरा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
झेलम नदी (Jhelum River)
- झेलम नदी उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है।
- इस नदी का वैदिक कालीन नाम ‘वितस्ता’ था।
- इस नाम के कालान्तर में कई रूपान्तर हुए, जैसे- पंजाबी में ‘बिहत’ या ‘बीहट’, कश्मीरी में ‘व्यथ’, ग्रीक भाषा में ‘हायडेसपीज़’ आदि।
- भारत , पाकिस्तान में बहती है |
- इसकी लंबाई 725 किलोमीटर है |
- इसकी सहायक नदियाँ व प्रवाह क्षेत्र – किशन, गंगा, पुँछ, लिदार, करेवाल, सिंध (जम्मू-कश्मीर, कश्मीर) है |
रावी नदी(Ravi River)
- हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में रोहतांग दर्रे से निकल कर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा पाकिस्तान से बहती हुयी झांग जिले की सीमा पर चिनाव नदी में मिल जाती हैं।
- रावी नदी पर थीन बांध बना है।
- रावी उत्तरी भारत में बहनेवाली एक नदी है।
- भारत , पाकिस्तान में भी बहती है |
- इसकी लंबाई 725 किलोमीटर है. |
- इसका उद्गम स्थल रोहतांग दर्रा, कांगड़ा क्षेत्र है |
- इसकी सहायक नदियाँ व प्रवाह क्षेत्र – साहो, सुइल (हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब) है |
यह भी पढ़े :-
⏩वर्तमान में कौन क्या है देखे सूची
⏩बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
⏩सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण के नोट्स पढ़े
⏩सामान्य ज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर शिक्षक परीक्षा के लिए
परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण :-
- कावेरी का पश्चिमी घाट में ब्रह्मगिरि श्रेणी में उद्गम होता है।
- हरंगी, हेमवती, हेमवती, अर्कवती, काबिनी नदी और नोय्याल नदी सहायक नदियाँ हैं।
- चेनाब का उद्गम बारा लाचा दर्रे से होता है।
- गोमती नदी का उद्गम गोमत ताल से होता है।
- ऋग्वेद में सप्त-सिंधु के नाम से जानी जाने वाली 7 नदियों के समूह का उल्लेख है।
- पंजाब की पांच नदियों के साथ सरस्वती नदी 7 में से 6 नदियाँ बनाती है, हालाँकि 7वीं अभी भी पुष्टि नहीं हुई है।
- वैदिक ग्रंथों में यमुना को यामी कहा गया है जबकि बाद के साहित्य में नदी को कालिंदी कहा गया है।
- नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पास अमरकंटक पठार से निकलती है।इन दोनों राज्यों में इसके भारी योगदान के लिए इसे “मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा” के रूप में भी जाना जाता है।धुंआधार जलप्रपात भेड़ाघाट में नर्मदा नदी पर स्थित है और 30 मीटर ऊँचा है।
- मध्यप्रदेश के अमरकंटक जिले में स्थित, कपिलधारा जलप्रपात नर्मदा नदी पर स्थित है। यह झरना लगभग 100 फीट लंबा है और नर्मदाकुंड के उत्तर-पश्चिम में लगभग 6 किमी दूर स्थित है।
- रिहंद नदी घाटी परियोजना उत्तर प्रदेश में है।
- यह रिहंद नदी पर है जो सोन नदी की सहायक नदी है।
- इसे गोविंद बल्लभ पंत सागर के नाम से भी जाना जाता है जो आयतन के अनुसार संग्रहित पानी की मात्रा के विषय में भारत का सबसे बड़ा बांध है।
- इस बांध का जलग्रहण क्षेत्र उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है।
- कावेरी नदी की घाटी 87,900 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.7% है। नदी की घाटी तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल राज्यों में स्थित है।
भारत की प्रमुख नदियाँ की प्रश्नोतरी :
- भारत की वृहत्तम नदी कौनसी है
उत्तर :-गंगा - गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :-पद्मा - सुन्दर वन का डेल्टा कौन-सी नदी बनाती है?
उत्तर :-ब्रह्मपुत्र - माजुली’ का निर्माण करने वाली नदी कौनसी हैं?
उत्तर :-ब्रह्मपत्र - तवा किसकी सहायक नदी है?
उत्तर :-नर्मदा - भारत की सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन है?
उत्तर :-यमुना - पांच नदियों वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर :-पंजाब - नदी का पर्यायवाची क्या है?
उत्तर :-सरिता, तटिनी, आपगा, निम्नगा - पंजाब में सबसे बड़ा बांध कौन सा है?
उत्तर :-भाखड़ा बांध - सिरमौर में कौन सी नदी बहती है?
उत्तर :-जलाल नदी - भारत की प्रमुख नदियां कितनी है?
उत्तर :-भारत की प्रमुख नदियां 7 हैं, जिनके नाम सिंधु, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, तापी, गोदावरी, कृष्णा और महानदी हैं। - भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर :-भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है। - भारत की सबसे छोटी नदी कौन सी है?
उत्तर :-भारत की सबसे छोटी नदी अरवारी है। - दक्षिण भारत की नदियों में सबसे लम्बी नदी है?
उत्तर :-गोदावरी
- गोदावरी नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?
उत्तर :-त्र्यंबक गाँव - कावेरी नदी गिरती कहां है-
उत्तर :-बंगाल की खाड़ी में - पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदी है?
उत्तर :-कृष्णा - भारत की सबसे बड़ी वाह नदी कौनसी है?
उत्तर :-गंगा - भारत में कुल कितने नदी हैं?
उत्तर :-भारत में लगभग 200 मुख्य नदियां हैं। - पंजाब में कौन कौन सी पांच नदियां बहती है?
उत्तर :-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज - नदी कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :-ये चार प्रकार की होती है-
(1) हिमालय की नदियां
(2) प्रायद्वीपीय नदियां
(3) तटवर्ती नदियां और
(4) अंतःस्थलीय प्रवाह क्षेत्र की नदियां - बिहार में कितने नदी है?
उत्तर :-लगभग 15
नदी व उनके किनारे बसे शहर
- आगरा- यमुना नदी
- हरिद्वार- गंगा नदी
- भरूच- नर्मदा नदी
- श्रीनगर- झेलम नदी
- जम्मू- तवी नदी
- फिरोजपुर- सतलुज नदी
- दिल्ली- यमुना नदी
- मथुरा- यमुना नदी
- यमुनानगर- यमुना नदी
- इटावा- यमुना नदी
- कानपुर- गंगा नदी
- कन्नौज- गंगा नदी
- पटना- गंगा और सोन नदी
- प्रयागराज- गंगा और यमुना का संगम
- वाराणसी- गंगा नदी
- फरक्का- गंगा नदी
- गुवाहाटी- ब्रह्मपुत्र नदी
- डिब्रूगढ़- ब्रह्मपुत्र नदी
- लखनऊ- गोमती नदी
- जौनपुर- गोमती नदी
- उज्जैन- शिप्रा नदी
- अयोध्या- सरयू नदी
- गोरखपुर- राप्ती नदी
- कोलकाता- हुगली नदी
- राजमुंदरी- गोदावरी नदी
- तिरुचिरापल्ली- कावेरी नदी
- विजयवाड़ा- कृष्णा नदी
- मदुरई- वैगई नदी
- केदारनाथ- मंदाकिनी नदी
- बद्रीनाथ- अलकनंदा नदी
- शिमला- तुंगभद्रा नदी
- अहमदाबाद- साबरमती नदी
- वडोदरा- विश्वामित्री नदी
- सूरत- तापी नदी
- अजमेर- लूनी नदी
- कोटा- चंबल नदी
- ग्वालियर- चंबल नदी
- जबलपुर- नर्मदा नदी
- केवड़िया- नर्मदा नदी
- द्वारका- गोमती नदी
- जमशेदपुर- स्वर्णरेखा नदी
👉🏿बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
- संबलपुर – महानदी
- कटक- महानदी
- हंपी- तुंगभद्रा नदी
- बेंगलुरु- वृषभावती नदी
- मथुरा- यमुना नदी
- हैदराबाद- मुसी नदी
- हॉस्पेट- तुंगभद्रा नदी
- पुणे- मुठा नदी
- नासिक- गोदावरी नदी