CSBC Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार में केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सिपाही 21391 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी किया है| बिहार में पुलिस विभाग में 12वीं पास बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थियों के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती निकाली गयी है |बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Recruitment) की तैयारी कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है | यह आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की शुरुआत 20 जून 2023 से होगी।Bihar Police Sipahi Recruitment के इस विज्ञापन से सम्बंधित जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े |
इस विज्ञापन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है |ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2023 से शुरू होंगे और 20 जुलाई तक चलेंगे आप इस आवेदन को जरुर भरे | Bihar Police Constable के विज्ञापन, सिलेबस, ऑनलाइन फार्म, अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आप इस पोस्ट के माध्यम से जान सकते है |

Bihar Police Vacancy 2023 | Bihar Police Syllabus |Bihar Police Online Apply
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पदों की संख्या | CSBC Bihar Police Constable Vacancy List
कुल खाली पदों की संख्या – 21391
- सामान्य – 8556 पद
- ईडब्ल्यूएस – 2140 पद
- एससी – 3400 पद
- अनुसूचित जनजाति – 228 पद
- ईबीसी – 3842 पद
- बीसी – 2570 पद
- महिला बीसी – 655 पद
आवेदन करने के पात्र
- बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या मदरसा बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा पास होना जरूरी है|
- योग्य आवेदकों की उम्र 01 अगस्त 2023 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है|
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी|
- शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी नोटिफिकेशन देखे |
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पद के परीक्षा पैटर्न
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान | 100 | 100 |
| समय – 2 घंटा | नकारात्मक अंक – नहीं | परीक्षा का तरीका – वस्तुनिष्ठ |
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पद के चयन प्रक्रिया
- आवेदक को लिखित परीक्षा देनी होगी|लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क 30% है |
- परीक्षा की तारीखों की सूचना बाद में दी जाएगी |
- फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट में पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क 30% है |
- दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा |
यह भी पढ़े :-
⏩सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी जरुर पढ़े
⏩भारत के राष्टीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य की सूचि देखे
⏩बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | Bihar General Knowledge 2023
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन शुल्क | Bihar Police Constable Application Fees
बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी के लिए आवेदन शुल्क :-
| वर्ग का नाम | शुल्क |
| सामान्य | 675 /- |
| ओबीसी | 675 /- |
| एससी / एसटी | 180 /- |
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक मानक परीक्षण
| जाँच | पुरुष के लिए | महिला के लिए |
| ऊंचाई | 165 सेंमी | 155 सेंमी |
| सीना | 81 – 86 सेंमी | – |
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा
| जेंडर | दौर | समय अवधि |
| पुरुष | 1.6 किलोमीटर | 06 मिनट |
| महिला | 01 किलोमीटर | 05 मिनट |
| इवेंट | पुरुष | महिला |
| गोला फेंक | 16 फीट (16 पाउंड) | 12 फीट (12 पाउंड) |
| ऊंची कूद | 04 फीट | 03 फीट |
👉🏿बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
👉🏿सामान्य हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर देखे
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया | Bihar Police Constable Selection Process
| बिहार सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु निम्न प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है :- |
| » शारीरिक मापदंड |
| » शारीरिक दक्षता परीक्षा |
| » लिखित परीक्षा |
| » दस्तावेज सत्यापन |
बिहार पुलिस कांस्टेबल के सामान्य प्रश्न उत्तर FAQ
बिहार पुलिस कांस्टेबल के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
Bihar Police Constable Vacancy 21391 पदों पर बिहार सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल को सैलरी कितनी मिलती है?
उत्तर: बिहार पुलिस विभाग में बिहार सरकार द्वारा 21700 – 69100 रुपया प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाती है।
बिहार पुलिस सिपाही वैकेंसी के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा क्या है?
अभ्यर्थी को 12वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 25 वर्ष का होना चाहिए।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: इच्छुक उम्मीदवार केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत भर सकते हैं।