Bihar Computer Traning for Teachers : बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में कार्य कर रहे शिक्षको को कंप्यूटर ट्रेनिंग देगी | शिक्षकों को डिजिटल उपकरण व कंप्यूटर चलाना भी सिखाया जाएगा जिससे वह छात्रो को शिक्षित कर पाए | तीन लाख शिक्षकों को कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ भाषा और अंक गणितीय ज्ञान की बारीकियां भी सिखाई जाएगी जिससे वह अपने पढ़ाने की कला को बेह्टर कर पाएंगे |शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग की जिम्मेदारी एससीइआरटी को सौंपी है |
अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक है तो आप इस कंप्यूटर ट्रेनिंग के माध्यम से कंप्यूटर में साक्षरता प्राप्त कर सकते है जिससे आप बच्चे को किसी भी ऑनलाइन सम्बंधित जानकारी दे सकते है | बिहार में शिक्षा विभाग के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है जिससे सभी शिक्षक कंप्यूटर सिख कर अपने शिक्षेनिक कार्यो को डिजिटल बना सके | ट्रेनिंग में शिक्षकों को डिजिटल उपकरण व कंप्यूटर चलाना भी सिखाया जाएगा।शिक्षकों को ग्रुप बनाकर कक्षा एक से 10 तक के शिक्षकों को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।

शिक्षको को कंप्यूटर ट्रेनिंग से होंगे ये फायदे
- छात्रों को ऑनलाइन कोर्स व छात्रवृति आदि की जानकारी शिक्षकों के माध्यम से मिल पाएगी।
- 9वीं के रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूल से ही भरे जाएंगे मैट्रिक व इंटर के फार्म।
- तमाम प्रतियोगिताओं में हो सकेगी अनलाइन एंट्री।
- शिक्षक भी विभिन्न ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से खुद को अपडेट रख सकेंगे।
- शिक्षक कक्षाओ में कंप्यूटर की जानकारी बच्चो को दे सकेंगे |
- शिक्षक कक्षा में बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ा सकें |
शिक्षकों को मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान
- बिहार में कक्षा 8वीं तक के 58 फीसदी शिक्षकों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं शिक्षकों को प्रशिक्षण देगी|
- एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) को दी गई है।
- प्लस टू स्कूलों में पढ़ाने के लिये बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये कम्प्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति (BPSC Computer Teachers Recruitment) की जा रही है।
- ट्रेनिंग कक्षा एक से 10 तक के शिक्षकों को दी जाएगी और यह एक ग्रुप में 80 से 90 शिक्षक हो सकते हैं |
- ट्रेनिंग के दौरान सभी शिक्षकों को शिक्षण के लिए ऑडियो-वीडियो का उपयोग कैसे करें, वो भी सिखाया जाएगा |
- ट्रेनिंग में शिक्षकों को डिजिटल उपकरण व कंप्यूटर चलाना भी सिखाया जाएगा क्योकि यह शिक्षक कक्षा में बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ा सकें |
डिजिटल संसाधनों का उपयोग
- नयी शिक्षा नीति के तहत ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर्स होंगे जो कंप्यूटर से सम्बंधित सभी जानकारी शिक्षको को देंगे |
- वर्तमान अध्यापक प्रशिक्षण संस्थानों के अवकाश प्राप्त एक्सपर्ट भी जोड़े गये हैं|
- पढ़ाई में कंप्यूटर व अन्य डिजिटल संसाधनों का उपयोग कैसे किया जाए यह भी शिक्षकों को सिखाया जाएगा |