List of Chief Minister and Governor प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषय है | भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की सूची आप इस पोस्ट के माध्यम से देखेंगे |इससे आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने सामान्य ज्ञान में अपनी रूचि को बढ़ा सकेंगे | भारत के सभी राज्यों से संबंधित जानकारी आपके प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं | आप पोस्ट में इन सभी जानकारी को प्राप्त करेंगे |
अगर आप प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारे पोस्ट को भी जरूर देखें | जिससे कि आप अपने प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपने ज्ञान को भी नया आयाम दे सकते हैं अगर आप सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों की सूची देखना चाहते हैं |तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें और आपको अच्छा लगता हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें |

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सूची
| राज्य | मुख्यमंत्री | राज्यपाल |
| आंध्र प्रदेश | श्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी | श्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर |
| अरूणाचल प्रदेश | श्री पेमा खांडू | लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) |
| असम | श्री हिमंत बिस्वा सरमा | श्री गुलाब चंद कटारिया |
| बिहार | श्री नीतीश कुमार | श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर |
| छत्तीसगढ़ | श्री विष्णुदेव साय | श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन |
| दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) | श्री अरविंद केजरीवाल | श्री विनय कुमार सक्सेना (लेफ्टिनेंट गवर्नर) |
| गोवा | श्री प्रमोद सावंत | श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई |
| गुजरात | श्री भूपेंद्र पटेल | श्री आचार्य देव व्रत |
| हरियाणा | श्री मनोहर लाल | श्री बंडारू दत्तात्रेय |
| हिमाचल प्रदेश | श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू | श्री शिव प्रताप शुक्ल |
| झारखंड | श्री हेमंत सोरेन | श्री सी.पी. राधाकृष्णन |
| कर्नाटक | श्री सिद्धारमैया | श्री थावरचंद गहलोत |
| केरल | श्री पिनरई विजयन | श्री आरिफ मोहम्मद खान |
| मध्य प्रदेश | श्री डॉ. मोहन यादव | श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल |
| महाराष्ट्र | श्री एकनाथ शिंदे | श्री रमेश बैस |
| मणिपुर | श्री एन बीरेन सिंह | सुश्री अनुसुइया उइके |
| मेघालय | श्री कोनराड संगमा | श्री फागू चौहान |
| मिज़ोरम | श्री पीयू जोरामथांगा | डॉ. कंभमपति हरिबाबू |
| नागालैंड | श्री नेफ्यू रियो | श्री ला गणेशन |
| ओडिशा | श्री नवीन पटनायक | प्रोफेसर गणेशी लाल |
| पुडुचेरी (यू.टी) | श्री एन. रंगास्वामी | डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन (अतिरिक्त प्रभार) (लेफ्टिनेंट गवर्नर) |
| पंजाब | श्री भगवंत सिंह मान | श्री बनवारी लाल पुरोहित |
| राजस्थान | श्री भजनलाल शर्मा | श्री कलराज मिश्र |
| सिक्किम | श्री पीएस गोले | श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
| तमिलनाडु | श्री एम. के. स्टालिन | श्री आर. एन. रवि |
| तेलंगाना | श्री रेवंत रेड्डी | डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन |
| त्रिपुरा | डॉ. माणिक साहा | श्री सत्यदेव नारायण आर्य |
| उत्तर प्रदेश | श्री योगी आदित्य नाथ | श्रीमती आनंदीबेन पटेल |
| उत्तराखंड | श्री पुष्कर सिंह धामी | लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) |
| पश्चिम बंगाल | सुश्री ममता बनर्जी | डॉ सीवी आनंद बोस |
राज्यपाल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
राज्य सरकार के मुखिया हैं. जबकि राज्यपाल राज्य सरकार का नाममात्र कार्यकारी होता है |
अनुच्छेद 167 के अनुसार मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वो समय पर सरकार की गतिविधियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराए।
राज्य में सर्वोच्च पदाधिकारियों की नियुक्ति के सम्बंध में राज्यपाल को सलाह देता है –
- महाधिवक्ता
- राज्य निर्वाचन आयुक्त
- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष
- राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष
- राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य
- लोक आयुक्त
मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
जो व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है वह सरकार का वास्तविक कार्यकारी होता है
अनुच्छेद 164 के अनुसार विधानसभा में बहुमत दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करता है |
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री पद 24 जनवरी 1950 को सृजित किया गया |
मुख्यमंत्री की नियुक्ति होती है न कि निर्वाचन, मनोनयन |
राज्यपाल मुख्यमंत्री को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाता है |
कार्यकाल :-अनिश्चितहोता है और राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत या 5 वर्ष या विधानसभा में बहुमत होने तक पद पर रहता है |
मुख्यमंत्री पद के लिए योग्यताएँ :-वह भारत का नागरिक हो , आयु – 25 वर्ष पूरी कर li हो , विधानसभा का सदस्य बनने की योग्यता रखता हो वह मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य है |
मत्रिपरिषद :-
- मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
- मुख्यमंत्री मंत्री से मतभेद की स्थिति में त्यागपत्र मांग सकता है |
- मुख्यमंत्री को यदि मंत्री त्यागपत्र न दे तो उसे राज्यपाल से बर्खास्त करवा सकता है।
- मुख्यमंत्री के त्याग पत्र पर मंत्रिपरिषद भंग हो सकती है मंत्रिपरिषद भंग हो जाती है।
- मंत्रिपरिषद के गठन हेतु राज्यपाल को सलाह देता है।
- मंत्रिपरिषद के सदस्यों के मध्य विभागों का बंटवारा करता है उनमें फेरबदल करता है।