सामान्य हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Samanya Hindi के प्रश्न हर प्रतियोगी परीक्षा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। हिंदी व्याकरण हिन्दी समझने और बोलने के महत्वपूर्ण विषय है | आप अपने Bihar Teacher Recruitment Exam 2023 में अच्छे मार्क लाने के लिए इस लेख को जरुर पढ़े| शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसे की – CTET, UPTET, HPTET, PSTET,BPSC TET ,MPTET ,etc में इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | Samanya Hindi MCQ for Competitive Examinations से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है |

सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण सभी सामान्य ज्ञान सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है | आप हमारे अन्य लेख से GK & GS और Important Question Paper & Notes , Bihar special GK देखे सकते है और आप अपने BPSC Teacher exam में अच्छे मार्क प्राप्त कर सकते है |आप को यह Samanya Hindi Important Questions कैसा लगा यह आप कमेंट कर जरुर बाए और इसे अपने दोस्तों में जो भी All State Level Exams की तयारी कर रहे है उनसे सामान्य हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर शेयर जरुर करे |

हिंदी व्याकरण: सामान्य हिंदी

सामान्य हिन्दी प्रश्न और उत्तर | General Hindi Language question

निर्देश (प्रश्न क. 01 – 05) : निम्नलिखित लेखांश पढ़े और अंत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लेखांश पर आधारित होना चाहिए ।

शहर की सड़कों पर रहने वाले स्वतंत्र एवं अनियंत्रित घूमने वाले कुत्तों का विज्ञान की भाषा में आवारा कुत्तों के रूप में जाना जाता है। विश्व में आवारा कुत्तों की अधिकतम जनसंख्या वाले देशों में भारत एक प्रमुख देश है । जहाँ भारत की सड़कों पर लगभग 30 मिलियन आवारा कुत्तों की आबादी बसती है। सड़कों पर निर्वाध रूप से घूमने वाले ये कुत्ते मनुष्य में विभिन्न प्रकार की भावनाओं जैसे डर, असहिष्णुता, सहानुभूति एवं लगाव उत्पन्न करते हैं। अब भारत में जो आवारा कुत्ते पागल नहीं है, उनकी जनसंख्या कम करने के लिए उनको मारना प्रतिबंधित कर दिया गया है। देश की न्यायपालिका के विचारों में परिवर्तन एवं पशु जन्म नियंत्रण के उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के अभाव के परिणामस्वरूप आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जैसे-जैसे कुत्तों की आबादी बढ़ती है इसके सब इससे जुड़ी समस्याएँ जैसे कुत्तों को करना, रेबीज, शोर प्रदूषण एवं अन्य इत्यादि समस्याएँ बढ़ जाती है इन कारणों से असंख्य आवारा कुत्तों को भी अत्यंत कठोरतम परिस्थितियों में जीवित रहने के लिए विवश होना पड़ता है। कई लोगों के लिए इन सभी प्रकार के मुद्दों में उनके कुत्तों के साथ संबंध और व्यवहार को पूरी तरह से बदल दिया है । कुत्ते जो पहले उनके प्यारे साथी होते थे वह अब उनके बुरे दुश्मन हो गए हैं। एक मिल मालिक ने 60 आवारा कुत्तों को मार डाला परंतु बाद में पश्चाताप को अनुभूति कर गांधीजी से भेंट की, जिन्होंने उसके इस कृत्यको अंततोगत्वा उचित प्रतिपादित किया । जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, अहिंसा की प्रतिमूर्ति ने स्वयं इस हिंसा को उचित ठहराया था । सभी प्रकार के जीवित प्राणियों का संरक्षण एवं सम्मान किया जाना चाहिए । और उन पर किसी भी प्रकार की हिंसा कि चेष्टा न कि जाकर ही वास्तव में अहिंसा की अवधारणा की नींव का निर्माण करती है । गाँधीजी के द्वारा मिल मालिक के इस हिंसक कृत्य को अहिंसा की वास्तविक व्याख्या के परिप्रेक्ष्य में समझा जा सकता है। उन्होंने सोचा कि उनके इस कार्य से कुत्तों को घोर उपेक्षा की क्रूर स्थिति से गुजरने से भी रोका।

01. निम्न में से कौन-सा कथन उपर्युक्त अंश से अनुमानित किया जा सकता है?
(A) आवारा कुत्तों को अंधाधुंध मारा जाना चाहिए
(B) सभी आवारा कुत्तों को जान से मारना अवैध ।
(C) हत्या करना कुत्ते की आबादी को सीमित करने के लिए एकमात्र रास्ता है
(D) पागल कुत्तों को मारने की अनुमति दी जा सकती है

Answer – (D)

02. निम्नलिखित में से कौन-सा आवारा कुत्तों पर गांधीवादी विचार के कार्यान्वयन का संभावित परिणाम हो सकता है?
(A) सभी आवारा कुत्तों की अंधाधुंध हत्या
(B) सभी पागल आवारा कुत्तों की अंधाधुंध हत्या
(C) पशु-मानव संघर्ष में वृद्धि
(D) आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए कुशल रणनीतियों की खोज

Answer – (B)

03. वर्तमान पशु कल्याण कानून और पशु जन्म नियंत्रण उपायों के अक्षम क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से एक है
(A) परिणामस्वरूप आवारा कुत्तों की अस्वास्थ्यकर परिस्थिति
(B) पशु-मानव संघर्ष में कमी
(C) आवारा कुत्ते की आबादी में गिरावट
(D) सभी आवारा कुत्तों को मारने पर निषेध

 

Answer – (A)

04. उपयुक्त लेखांश के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है ?
(A) गांधीजी ने मिल मालिक के कृत्य को अहिंसा कार्य के रूप में माना
(B) कुत्ते हमारे दुश्मन हैं
(C) पशु जन्म नियंत्रण के उपाय बेकार है
(D) जान से मारना कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए एकमात्र मानवीय विधि है

 

Answer – (A)

05. निम्नलिखित में किस कारण से भारत में कुत्ते की आबादी में वृद्धि हुई है?
(A) आवारा कुत्तों के लिए मनुष्यों का असहिष्णुता
(B) पशु प्रेमियों द्वारा आवारा कुत्तों को खिलाना
(C) आवारा कुत्तों को अंधाधुंध जान से मारने पर प्रतिबंध
(D) कुत्ते की आबादी का अक्षम प्रबंधन

 

Answer – (D)

निर्देश (प्रश्न क्र. 06-09) : दिए गए संक्षिप्त वाक्यांश में ( ) कोष्ठक में शब्द है । उस शब्द का चयन करें जो ( ) कोष्ठक में शब्द के निकटतम परिभाषा में है।

06. एक (जटिलतम) समस्या
(A) दुस्साध्य
(B) सरल
(C) उलझन में डालने वाली
(D) अपरचित

 

Answer – (C)

07. (प्रचलित) बीमारी
(A) घातक
(B) संक्रामक
(C) प्राणनाशक
(D) व्यापक

 

Answer – (D)

08. एक (अकल्पनीय) कहानी
(A) यथार्थ
(B) दिलचस्प
(C) अविश्वसनीय
(D) अज्ञात

 

Answer – (C)

09. (अस्त-व्यस्त) उपस्तिथि
(A) गन्दा
(B) भयंकर
(C) मूढ़
(D) अजीब

 

Answer – (A)

Q. रोजगार के लिये आवेदन पत्र लिखते समय, आपकी योग्यता का विवरण ____ होना चाहिये।
(A) सटीक
(B) अतिरंजित
(C) विनयपूर्ण
(D) सरल

 

Answer – (A)

Q. ______ एक आक्रामक व्यवहार के रूप में माना जाता है और सबसे अधिक वक्ता से नकारात्मक प्रतिक्रिया लाने की सम्भावना है।
(A) सिर हिलाना
(B) घुरना
(C) चिल्लाना
(D) अंगूठा दिखाना

Answer – (C)

Q. परिच्छेद में “प्रमुख बल” शब्द का तात्पर्य है
(A) सबसे आक्रामक
(B) प्रधान
(C) प्रारम्भिक
(D) सबसे अधिक उत्पादक

Answer – (B)

Q. बेमेल अनेकार्थक शब्द-युग्म बुनिए।
(A) अक्ष – आँख
(B) अज – भेड़ा
(C) अड्ड़ा – खेत की मेड
(D) अंक – अनंत

Answer – (D)

Q. निम्नलिखित में से सही अनेकार्थक शब्द-युग्म का चयन कीजिये।
(A) हरि – मेंढक
(B) मधु – चुप
(C) अमृत – लाल
(D) कर – कोट

Answer – (A)

Q. ‘सर’ का अनेकार्थक शब्द है
(A) सेहत
(B) अमृत
(C) पराजित
(D) शुद्ध

Answer – (C)

Q. ‘अनय’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द है
(A) आदि
(B) उपरि
(C) नय
(D) अनय

Answer – (C)

Q. गलत विलोमार्थक युग्म चुनिए ।
(A) अचेत – सचेत
(B) अर्जन – वर्जन
(C) आगत – अनागत
(D) इष्ट – अभिष्ट

Answer – (D)

यह भी पढ़े –

Q. ‘चिरंतन’ शब्द का विलोमार्थक शब्द है
(A) चेतन
(B) नश्वर
(C) क्षणिक
(D) सुषुप्त

Answer – (B)

Q. सही समानार्थक-युग्म का चयन कीजिए।
(A) अश्व – घोटक
(B) उद्यान – पेड़
(C) बैल – हिम
(D) कमल – जलद

Answer – (A)

Q. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य छाँटिए ।
(A) अनाधिकार प्रवेश मना है।
(B) अनधिकार प्रवेश मना है।
(C) अनधीकार प्रवेश मना है।
(D) अनाधिकारी प्रवेश मना है

Answer – (B)

Q. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य छाँटिए ।
(A) वह जोर-जोर से रोने लगा।
(B) यह बात किसी को मत बताना
(C) उसने जोर-जोर से रोने लगा।
(D) सुनते – सुनते कान भर गये।

Answer – (C)

Q. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द छांटिए।
(A) रिण
(B) रित
(C) ऋण
(D) रिजु

Answer – (C)

Q. निम्नलिखित शब्दों में से अशुद्ध शब्द दिए ।
(A) आषाढ़
(B) कष्ट
(C) पुस्ट
(D) रेशम

Answer – (C)

Q. ‘अंकेक्षक’ के लिए उचित अर्थ प्रदर्शित करने वाले का वाक्यांश का चयन कीजिए।
(A) जो हिसाब-किताब की जाँच करता हो
(B) जिस पर निर्णय न हुआ हो
(C) जिस पर अनुग्रह किया गया हो
(D) अनुकरण करने योग्य

Answer – (A)

Q. ‘जो शत्रु की हत्या करता है’ वाक्यांशा के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।
(A) हत्यारा
(B) शत्रुघ्न
(C) उद्धारक
(D) प्रतिवादी

Answer – (B)

Q. बेमेल शब्द युग्म का चुनिए।
(A) अलीक – सच
(B) अलिक – ललाट
(C) अक्ष – धुरी
(D) अवगत – मालूम

Answer – (A)

Q. गलत पर्यायवाची-युग्म चुनिए ।
(A) इच्छा – ईप्सा
(B) इंद्र – शचिश
(C) आकाश – दिव
(D) कबूतर – काकली

 

Answer – (D)

Q. ‘खल’ शब्द का पर्यायवाची है
(A) दुर्जन
(B) प्रीति
(C) खगेश
(D) सुपर्ण

 

Answer – (A)

Q. ‘समीक्षा करने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए।
(A) आलोचक
(B) निर्णायक
(C) समीक्षक
(D) समीक्ष्य

Answer – (C)

Q. ‘अज्ञ’ का अर्थ है
(A) जो सब कुछ जानता है
(B) जिसे जाना जा सके
(C) जिसके आर-पार देखा जा सके
(D) जो कुछ नहीं जानता है।

 

Answer – (D)

Q. 1857 में लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र ‘टाइम्स’ के संवाददाता कौन थे, जिन्होंने लिखा था ‘उत्तरी भारत में गोरे आदमी की गाड़ी को कोई भी मित्रतापूर्ण दृष्टि से नहीं देखता था’ ?
(A) डब्ल्यू. एच. रसल
(B) राबर्ट पील
(C) ग्लेडस्टन
(D) पामर्टन

 

Answer – (A)

Q. भारत की आत्मनिर्भर समाज व्यवस्था का वर्णन करते हुए किसने कहा कि भारत की ग्राम व्यवस्था छोटे छोटे गणतन्त्र है’ ?
(A) चार्ल्स मैटकाफ
(B) बर्क
(C) मिल
(D) कनिंघम

 

Answer – (A)