Hindi Grammar Questions : हिंदी व्याकरण से संबंधित सभी सामान्य ज्ञान सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है | हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण विषय है | आप अपने Bihar Teacher Recruitment Exam 2024 में अच्छे मार्क लाने के लिए इस लेख को जरुर पढ़े| शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसे की – CTET, UPTET, HPTET, PSTET,BPSC TET ,MPTET ,etc में इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | Hindi Grammar G.K से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है |
अब BPSC के द्वारा जल्द ही बहाली निकाली जा रही है और आपका Bahali BPSC Teacher के रूप में किया जायेगा | आप हमारे अन्य लेख से GK & GS और Important Question Paper & Notes , Bihar special GK देखे सकते है और आप अपने BPSC Teacher exam में अच्छे मार्क प्राप्त कर सकते है |आप को यह hindi mcq questions कैसा लगा यह आप कमेंट कर जरुर बाए और इसे अपने दोस्तों में जो भी All State Level Exams की तयारी कर रहे है उनसे शेयर जरुर करे |

Important Samanya Hindi Question-Answer | Hindi Vyakaran | Samanya Hindi MCQ | Hindi Grammar MCQ For BPSC TRE
Q. इनमें से कौन-सा तदभव शब्द है?
(A) अश्रु
(B) आक
(C) आषाढ़
(D) अंधकार
उत्तर – (B)
Q. निम्नलिखित में से किस एक वाक्य के एक शब्द में व्यंजन-वर्ण सम्बन्धी अशुद्धि है ?
(A) हम किस कक्षा में पढ़ते हो।
(B) लोग मजदूरों का शोषण करते है।
(C) उसे धोका देकर लूट लिया ।
(D) जमींदार के पास दो सिपाही थे ।
उत्तर – (C)
Q. गंगा का पर्यायवाची शब्द नहीं है –
(A) देवनदी
(B) भगीरथ
(C) त्रिपथगा
(D) रवितनया
उत्तर – (D)
Q. लोधान्ती इनमें से किस बोली की उपभाषा के अन्तर्गत आती है?
(A) छत्तीसगढ़ी
(B) गढ़वाली
(C) बुन्देली
(D) मालवी
उत्तर – (C)
Q. विसर्ग (:) का उच्चारण स्थान है –
(A) ओष्ठ्य
(B) अनुनासिक
(C) कण्ठ्य
(D) तालव्य
उत्तर – (C)
Q. पुष्प कौन-सा शब्द है ?
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशज
Answer-(A)
Q. उ, ऊ के उच्चारण स्थान है ?
(A) दन्त
(B) कण्ठ
(C) ओष्ठ
(D) होठों
Answer-(D)
Q. ए, ऐ, ओ, औ कौन सा स्वर है ?
(A) हस्व स्वर
(B) दीर्घ स्वर
(C) संयुक्त स्वर
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer-(C)
Q. मात्राएँ कितने प्रकार के होते है ?
(A) दो
(B) तीन
(C) पाँच
(D)सात
Answer-(B)
Q. हिन्दी में व्यंजनवर्णो की संख्या कितनी है ?
(A) 22
(B) 10
(C) 33
(D)30
Answer- (C)
Q. कवर्ग का उच्चारण-स्थान है ?
(A) मूर्धा
(B) दन्त
(C) ओष्ठ
(D) कण्ठ
Answer-(D)
Q. ‘घोंघा बसंत’ मुहावरे का अर्थ है
(A) व्यवहार कुशल
(B) वश में होना
(C) बुद्धिमान
(D) मूर्ख
उत्तर – (D)
Q. द्विरुक्ति संबंधी अशुद्ध शब्द नहीं है-
(A) आपकी भवदीया
(B) अच्छा सदुपयोग
(C) गजराज हाथी
(D) अच्छी संगति
उत्तर – (A)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?
(A) वानर
(B) क्षुर
(C) खार
(D) क्षेत्र
उत्तर – (C)
Q. जिन शब्दों से काम का करना या होना पाया जाए, उन्हें –
(A) अपूर्ण क्रिया कहते हैं
(B) क्रिया कहते हैं
(C) क्रिया-विशेषण कहते हैं
(D) सर्वनाम कहते हैं
उत्तर – (B)
Q. “जिलाधिकारी ने सबको उपस्थित रहने का निर्देश दिया है” में कौन सा वाच्य है?
(A) कर्म वाच्य
(B) कर्तृवाच्य
(C) कर्म एवं कर्तृवाच्य
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B)
यह भी पढ़े –
Q. अनेकार्थी शब्द ‘प्रभाव’ का इनमें से एक अर्थ नहीं है, वह है –
(A) विग्रह
(B) सामर्थ्य
(C) दबाव
(D) महिमा
उत्तर – (A)
Q. अधोलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है –
(A) बजार
(B) कालीदास
(C) बाजार
(D) बारात
उत्तर – (C)
Q. निम्नलिखित में एक शब्द-युग्म ‘सरस्वती’ का पर्यायवाची नहीं है –
(A) शारदा-वागीशा
(B) भारती-वाणी
(C) हेम- हिरण्य
(D) गिरा – वीणापाणि
उत्तर – (C)
Q. निम्नलिखित में से कौनसी लोकोक्ति लाक्षणिक अर्थ सहित सही है?
(A) जे बोले सो घी को जाए – महाकृपण
(B) जी जाए, घी न जाए – दान देने वाला
(C) ज़र का ज़ोर पूरा है, और सब अधूरा है – स्वाभिमान से जीना।
(D) टके का सब खेल है – पैसा सबकुछ करता है।
उत्तर – (D)
Q. ‘अत्यधिक’ में कौन-सी संधि है ?
(A) अयादि संधि
(B) यण संधि
(C) वृद्धि संधि
(D) गुण संधि
उत्तर – (B)
Q. निम्नलिखित वाक्यों में से वह वाक्य चुनिए जिसमें “सार्वनामिक विशेषण” का प्रयोग किया गया है –
(A) कोई आदमी आ रहा है।
(B) वहाँ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
(C) वह बहुत सौम्य है।
(D) पाँच लीटर दूध खरीदो।
उत्तर – (A)
Q. निम्नलिखित में सही विराम चिन्ह से युक्त वाक्य का चुनाव कीजिए –
(A) रामनरेश गोबर – गणेश हैं
(B) राम! लक्ष्मण ! और शत्रुघ्न पधारे हैं।
(C) सुनो, सुनो, वह गा रही है।
(D) क्या आप हरिद्वार से आ रहे हैं।
उत्तर – (A)
Q. इनमें से विलोम शब्दों का सही युग्म है
(A) अल्पज्ञ-अवज्ञ
(B) आकुंचन-प्रसारण
(C) स्थावर- चंचल
(D) सन्मुख-उन्मुख
उत्तर – (B)
Q. निर्देश प्रश्न संख्या 01 से 05 के लिए –
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न संख्या 12 से 16 तक के उत्तर इस गद्यांश के आधार पर दीजिए –
“हर एक राष्ट्र अपनी संस्कृति के बल पर हीं प्रगति करता है। सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से हीं वह अपना जीवन सुखी, उपयोगी, शान्त तथा आनन्दमय बना सकता है। सभ्यता और संस्कृति में घनिष्ठ सम्बन्ध होते हुए भी अंतर है। जीवन को श्रेष्ठ तथा उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम संस्कृति है और उन साधनाओं से प्राप्त जीवन प्रणाली का नाम सभ्यता है। किसी राष्ट्र की भौगोलिक परिस्थितियों का भी उनकी संस्कृति पर प्रभाव पडता है ।”
01. गद्यांश का सही शीर्षक है –
(A) राष्ट्र के विकास में संस्कृति का योगदान
(B) राष्ट्र के विकास में सभ्यता का योगदान
(C) राष्ट्र के विकास में प्रकृति का योगदान
(D) राष्ट्र के विकास में परिस्थिति का योगदान
उत्तर – (A)
02. राष्ट्र किस के बल पर प्रगति करते हैं?
(A) कला के बल पर
(B) संस्कृति के बल पर
(C) साहित्य के बल पर
(D) संगीत के बल पर
उत्तर – (B)
03. प्रत्येक राष्ट्र की संस्कृति वहां की
(A) कलात्मक परिस्थितियों पर भी निर्भर होती है
(B) भौगोलिक परिस्थितियों पर भी निर्भर होती है
(C) औद्योगिक परिस्थितियों पर भी निर्भर होती है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B)
04. गद्यांश में किस शब्द का प्रयोग नहीं है?
(A) परिस्थिति
(B) संस्कृति
(C) प्रकृति
(D) सभ्यता
उत्तर – (C)
05. सभ्यता और संस्कृति में –
(A) घनिष्ठ सम्बन्ध होते हुए भी अंतर है
(B) केवल घनिष्ठ सम्बन्ध है
(C) केवल अंतर है
(D) कोई सम्बन्ध नहीं है
उत्तर – (A)
Q. “अवधी” किस अपभ्रंश से विकसित हुई है?
(A) शौरसेनी अपभ्रंश से
(B) अर्द्ध मागधी अपभ्रंश से
(C) मागधी अपभ्रंश से
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B)
Q. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है –
(A) छात्रों ने प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र प्रदान किया।
(B) श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं ।
(C) साहित्य और जीवन का घोर संबंध है।
(D) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
उत्तर – (B)
आपको यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताये और हमारे अन्य पोस्ट को भी जरुर पढ़े जिससे आप आगामी परीक्षाओ में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |