Bihar Niyojit Teacher : बिहार में BPSC के द्वारा 170000 शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है | अब विहार सरकार द्वारा पहले से कार्य कर रहे नियोजित शिक्षको के लिए भी राज्यकर्मी का दर्जा देने का रास्ता खोल दिया गया है | नियोजित शिक्षकों के स्थायीकरण की नियमावली बनायीं गयी है जिसमे नियोजित शिक्षको को अब विशिष्ट शिक्षक कहे जायेंगे |
अगर आप बिहार में नियोजित शिक्षक है तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े | नई नियमावली में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा |अब नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए परीक्षा देनी होगी और वह पदोन्नति के भी हकदार हो सकेंगे | बिहार के शिक्षा विभाग ने तयारी पूरी कर ली है | आप इस पोस्ट में बिहार में अब नियोजित शिक्षक भी बनेगे राज्यकर्मी जाने कैसे और इसके फायदे जानेंगे |

Bihar Niyojit Teacher को कैसे मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा
- नई नियमावली में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा |
- स्थानीय निकाय के विभिन्न स्तरों (पंचायती राज / नगर निकाय ) द्वारा नियुक्त सभी शिक्षक अब नई नियमावली में “विशिष्ट शिक्षक” कहलाएंगे |
- राज्यकर्मी बनने के लिए नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देनी होगी |
- सक्षमता परीक्षा का आयोजन सरकार द्वारा कराया जायेगा |
- सक्षमता परीक्षा पास करने के लिए तीन मौके मिलेंगे |
- सक्षमता परीक्षा तीसरे प्रयास में भी पास नहीं की तो उन्हें सेवा से हटा दिया जाएगा |
- सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद नियोजित शिक्षकों को सभी राज्यकर्मी के सुविधाये मिलेंगे |
- नई नियमावली में पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षक भी शामिल हैं |
- परीक्षा में फेल करने वाले तीसरे मौके के बाद नियोजित शिक्षक भी नहीं रहेंगे |
- प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के लिए विषयवार अलग वरीयता सूची तैयार की जाएगी |
- विशिष्ट शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी के जरिए स्थानांतरित होंगे |
- स्थानांतरण पूरे सेवा काल में दो बार लिया जा सकेगा |
शिक्षा विभाग की विज्ञापन यहाँ करे डाउनलोड
Bihar Niyojit Teacher Rules
क्या होगा विशिष्ट शिक्षक का वेतनमान
- सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद नियोजित शिक्षकों को सभी राज्यकर्मी के सुविधाये मिलेंगे |
- सभी को BPSC द्वारा चयनित शिक्षको के सामान वेतन दिया जायेगा |
- राज्यकर्मी के सुविधाये मिलने के बाद ट्रान्सफर और पदोन्नति का भी लाभ दिया जायेगा |
- मूल वेतन प्राइमरी शिक्षकों (क्लास 1 से 5) 25 हजार रुपए होंगे |
- माध्यमिक शिक्षकों (क्लास 6 से 8 तक) का 28 हजार होंगे |
- उच्च माध्यमिक शिक्षकों (क्लास 9 और 10) का 31 हजार होंगे |
- +2 शिक्षकों का 32 हजार रुपए होंगे |