BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का सिलेबस वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है अब BPSC के द्वारा जल्द नोटिफिकेशन जारी किया गया है । बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नई बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानातंरण एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के माध्यम से नई नियुक्ति प्रक्रिया निकाली गई है| जिसके माध्यम से जो भी शिक्षक नई बहाली प्रक्रिया से नियुक्त होंगे वह राज्य कर्मी एवं बिहार सरकार के कर्मी कहलाएंगे विगत कुछ वर्षों से बिहार सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नियोजित शिक्षक के रूप में की जा रही थी और इस नियमावली में एक सुपर टेट लिया जाएगा |
इस पोस्ट के माध्यम से हम सिलेबस के बारे में जानेगे | Bihar Teacher Vacancy परीक्षा का आयोजन बीपीएससी के द्वारा किया जाएगा |बिहार शिक्षक बहाली 2023 में 178000 शिक्षकों की बहाली होनी है, जिस पर बिहार कैबिनेट द्वारा मुहर भी लग चुका है और उनके लिए वेतन भी तय हो चुका है|आप लोग बिहार शिक्षक बहाली प्रक्रिया के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न बारे में जानने के लिए हमारे पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें और बिहार शिक्षक बहाली प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अपने दोस्तों में इसे शेयर जरूर करें।

BPSC द्वारा बिहार शिक्षक बहाली के पात्र कौन
- परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अनिवाय योग्यता होनी चाहिए |
- परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
- BPSC द्वारा विषयवार पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की संरचना विवरण कर दिया है।
- सभी परीक्षाओं के प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर अंक की कटौती की जायगी ।
- BPSC द्वारा एक परीक्षा ली जाएगी जिसे पास करने पर नियुक्त किया जायेगा।
- एक अभ्यर्थी पूरी जिंदगी में सिर्फ 3 बार ही शामिल हो सकते हैं|
यह भी पढ़े :-
कितने मार्क्स लाना अनिवार्य होगा :-
- परीक्षाओं में मेधा निर्धारण के लिए सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 32% निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, अन्यथा ये प्रतियोगिता परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।
सभी के लिए भाषा विषय अनिवार्य :-
- पाठ्यक्रम के अनुसार प्राथमिक से उच्च माध्यमिक के लिए कॉमन परीक्षा अंग्रेजी विषय और भाषा में (हिन्दी, उर्दू और बांगला) की परीक्षा की होगी।
- यह दो भागो में बांटा गया है।
- इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें 30 अंक लाना अनिवार्य होगा।
- English से 25 प्रश्न और हिन्दी/उर्दू/बंगला से 75 प्रश्न
प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों का पाठ्यक्रम :-
- सामान्य अध्ययन: इसमें प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल हैं।
- सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।
- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- 2 घंटे का समय मिलेगा।
माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों का पाठ्यक्रम
- छात्रों को अपने विषय का 100 प्रश्नों की परीक्षा देनी होगी।
- बांग्ला, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान।
-विषय माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगी।
- बांग्ला, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान।
- भाग 2 में एक सामान्य अध्ययन पत्र है। इसके प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगा।
- इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
उच्च माध्यमिक शिक्षक (पेपर-2) विषय एवं सामान्य अध्ययन :-
- यह पत्र दो भाग में होंगे –
- भाग – 1
- भाग-2
- भाग 1 में अपने विषय से उम्मीदवारों द्वारा एक पत्र का चुनाव किया जाना है:–
- हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, बनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, वाणिज्य, लेखा, संगीत एवं उद्यमिता ।
- भाग 2 में एक सामान्य अध्ययन जिसके प्रश्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।
- इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगे।और आप BPSC Teacher Syllabus के सम्पूर्ण विषय को हमारे अन्य पोस्ट के माध्यम से जान पाएंगे |