CTET Hindi Language MCQ 2024 : हिंदी भाषा एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न का अध्ययन करेंगे | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है आप इस परीक्षा में सफल होकर देश के किसी भी राज्य में शिक्षा बनने के पात्र माने जाते है | शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसे की – CTET, UPTET, HPTET, PSTET,BPSC TET ,MPTET ,etc में इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | आज हम इस पोस्ट के माध्यम से हिंदी भाषा एवं शिक्षाशास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा में के लिए अति महत्वपूर्ण है।
आप भी टीईटी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इन प्रश्नों को जरुर पढ़े | अगर आप भी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं तो इस Hindi Pedagogy for CTET important questions को पूरा जरुर पढ़ें | CTET Hindi के प्रश्न केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट आयोजित की जाती है | इस पोस्ट में आपको हिंदी भाषा एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए जा रहे जिसे आप पढ़ परीक्षा में अच्छे मार्क ला सकते हैं | इसलिए CTET Hindi Language MCQ 2024 इस पोस्ट के माध्यम से पूरा जरुर देखें |

Ctet hindi language mcq 2024 with answer
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. H1 से H8 तक) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था । उसने किसी जह साहस बटोरकर उड़ान भरी और थोड़ी देर पंख पडफड़ाकर उड़ने के बाद नीचे गिर गया । सौंप ने भी बाई पर बने अपने खोखल से निकलकर अपने को आसमान में छोड़ दिया और नीचे जा गिरा । साँप कहने तगा____
“सो उड़ने का यही आनंद है – भर पाया मैं तो ! पक्षी भी कितने मूर्ख हैं । धरती के सुख से अनजान रहकर आकाश की ऊँचाइयों को नापना चाहते थे । किंतु अब नि जान लिया कि आकाश में कुछ नहीं रखा । केवल हर-सी रोशनी के सिवा वहाँ कुछ भी नहीं, शरीर को संभालने के लिए कोई स्थान नहीं, कोई सहारा नहीं । फिर वे पक्षी किस बूते पर इतनी डींगें हाँकते हैं, किसलिए धरती के प्राणियों को इतना छोटा समझते हैं । अब मैं कभी धोखा नहीं खाऊँगा, मैंने आकाश देख लिया और खूब देख लिया । बाज़ तो बड़ी-बड़ी बातें बनाता था, आकाश के गुण गाते थकता नहीं था । उसी की बातों में आकर मैं आकाश में कूदा था । ईश्वर भला करे, मरते मरते बच गया । अब तो मेरी यह बात और भी पछी हो गई है कि अपनी खोखल से बड़ा सुख और कहीं नहीं है । धरती पर रेंग लेता हूँ, मेरे लिए यह बहुत कुछ है । मुझे आकाश की स्वच्छंदता से क्या लेना-देना ? न वहाँ छत है, न दीवारें हैं, न रेंगने के लिए जमीन है । मेरा तो सिर चकाने लगता है। दिल काँप-काँप जाता है । अपने प्राणों को खतरे में डालना कहाँ की चतुराई है ?”
साँप सोचने लगा कि बाज़ अभागा था जिसने आकाश की आज़ादी को प्राप्त करने में अपने प्राणों की बाजी लगा दी। … किंतु कुछ देर बाद साँप के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा । उसने सुना, चट्टानों के नीचे से एक मधुर, हस्यमय गीत की आवाज़ उठ रही है । पहले उसे अपने कार्मा पर विश्वास नहीं हुआ।
किंतु कुछ देर बाद गीत के स्वर अधिक साफ़ सुनाई देने लगे । वह अपनी गुफा से बाहर आया और चट्टान से नीचे झाँकने लगा । सूरज की सुनहरी किरणों में समुद्र का नीला जल झिलमिला रहा था। लोग मिलकर गा रहे थे.
“ओ निडर बाज़! शत्रुओं से लड़ते हुए तुमने अपना कीमती रक्त बहाया है । पर वह समय दूर नहीं है, जब तुम्हारे खून की एक-एक बूंद जिंदगी के अँधेरे में प्रकाश फैलाएगी और साहसी, बहादुर दिलों में स्वतंत्रता और प्रकाश के लिए प्रेम पैदा करेगी।
तुमने अपना जीवन बलिदान कर दिया किंतु फिर भी तुम अमर हो । जब कभी साहस और वीरता के गीत गाए जाएंगे, तुम्हारा नाम बड़े गर्व और श्रद्धा से लिया जाएगा।”
H1. “कीमती रक्त” में दोनों शब्द क्रमशः हैं –
(A) संज्ञा, सर्वनाम
(B) उद्देश्य, विधेय
(C) विशेष्य, विशेषण
(D)विशेषण, विशेष्य
उत्तर :- D
H2. ‘ओ निडर बाज़!’ उपर्युक्त पद में कारक की पहचान कीजिए
(A) संबंध कारक
(B) संबोधन कारक
(C) कर्ता कारक
(D)कर्म कारक
उत्तर :- B
H3. ‘स्वतंत्रता’ के पद परिचय के बारे में क्या उपयुक्त नहीं है?
(A) ‘ता’ उपसर्ग
(B) एकवचन
(C) संज्ञा
(D)भाववाचक
उत्तर :- C
H4. घायल होते हुए भी बाज़ ने उड़ान भरी, क्योंकि –
(A) उसे मुक्त आकाश की स्वच्छंदता प्रिय थी।
(B) उसे अपनी निडरता का प्रमाण देना था।
(C) उड़ना उसकी विवशता थी।
(D)इससे वह शीघ्र अच्छा हो सकता था।
उत्तर :- A
H5. “भर पाया मैं तो …… साँप के इस कथन का आशय है
(A) आनंद आ गया, अब बैठा रहूँगा।
(B) समझ गया, अब धोखा नहीं खाऊँगा।
(C) देख लिया, अब नहीं देचूंगा ।
(D)मन भर गया, अब नहीं उडूंगा ।
उत्तर :- B
H6. आकाश के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और वे कथन चुनिए जिन्हें साँप असत्य मानता है:
(i) वहाँ ढेर सारी रोशनी है।
(ii) वहाँ कोई आधार नहीं है।
(iii) वहाँ सुख ही सुख है।
(A) (ii) और (ii)
(B) केवल (iii)
(C) केवल (i)
(D)(i) और (ii)
उत्तर :- D
H7. साँप सोचने लगा, “बाज़ अभागा था ……” क्योंकि
(A) आज़ादी के लिए उसने जान की बाज़ी लगा दी।
(B) प्रयास करने पर भी वह उड़ नहीं पाया ।
(C) उसने घायल अवस्था में भी उड़ना चाहा ।
(D)वह बहुत घायल हो गया था।
उत्तर :- A
H8. साँप के आश्चर्य का ठिकाना न रहा, क्योंकि –
(A) , लोग बाज़ की वीरता के गीत गा रहे थे।
(B) लोग साँप की समझदारी की प्रशंसा कर रहे थे।
(C) घायल बाज़ उड़ने लगा था।
(D)सूरज की किरणों से समुद्री जल झिलमिला रहा था।
उत्तर :- A
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वितीय भाषा-शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?
(A). बोलने की क्षमता के अनुरूप लिखने की क्षमता का विकास
(B). विभिन्न क्षेत्रों, स्थितियों में हिंदी की विभिन्न प्रयुक्तियों को समझने की योग्यता का विकास
(C) हिंदी के व्याकरणिक नियमों को कंठस्थ करना
(D) दैनिक जीवन में हिंदी में समझने तथा बोलने की क्षमता का विकास
उत्तर :- C
Q. हिंदी भाषा का मूल्यांकन करते समय आप सबसे ज्यादा किसे महत्त्व देंगे?
(A). व्याकरणिक नियम
(B) सीखने की क्षमता का आकलन
(C) काव्य-सौंदर्य
(D) निबंध लिखने की योग्यता
उत्तर :- B
Q. भाषा सीखने के लिए कौन-सा कारक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?
(A). समृद्ध भाषिक वातावरण
(B) भाषा के व्याकरणिक नियम
(C) पाठ पर आधारित प्रश्नोत्तर
(D) भाषा की पाठ्य-पुस्तक
उत्तर :- A
Q. दृष्टिबाधित बच्चों को भाषा सिखाते समय- .
(A). अधिक-से-अधिक मौखिक भाषा का प्रयोग करना चाहिए
(B) उन्हें कक्षा में अलग बैठाना चाहिए ताकि उन पर विशेष ध्यान दिया जा सके
(C) उन्हें विभिन्न भाषिक गतिविधियों में शामिल नहीं करना चाहिए
(D) कम पाठों वाली पाठ्य-पुस्तक का निर्माण किया जाना चाहिए
उत्तर :- A
Q. बहुभाषिकता
(A). भाषा सिखाने में बहुत बड़ी बाधा है.
(B) भाषायी समृद्धि को खतरे में डालती है
(C) भाषा सीखने में बाधा उत्पन्न करती है –
(D) भाषा सीखने में एक महत्वपूर्ण संसाधन है
उत्तर :- D
Q. बच्चे विद्यालय आने से पहले
(A). भाषा के चारों कौशलों पर पूर्ण अधिकार रखते हैं
(B) अपनी भाषा की नियमबद्ध व्यवस्था की व्यावहारिक कुशलता के साथ आते हैं
(C) कोरी स्लेट होते हैं
(D) भाषा का समुचित उपयोग करने में समर्थ नहीं होते
उत्तर :- B
Q. ‘मनगणित’ का अर्थ है
(A). मन-ही-मन हिसाब लगाना
(B) कठिन गणित
(C) मनगढंत गणित
(D) मनपसंद गणित
उत्तर :- A
Q. संयुक्त क्रिया का उदाहरण है
(A). अध्ययन किया गया
(B) दुकान सँभालते है।
(C) हिसाब लगाते हैं
(D) स्कूल जाते हैं
उत्तर :- A
Q. ‘माता-पिता’ शब्द-युग्म है
(A). सार्थक शब्द-युग्म
(B) निरर्थक शब्द-युग्म
(C) पुनरुक्त शब्द-युग्म
(D) सार्थक-निरर्थक शब्द-युग्म
उत्तर :- A
Q. ‘भी’ शब्द है
(A). क्रियाविशेषण
(B) संबंधवाचक
(C) निपात
(D) क्रिया
उत्तर :- C
Q. ‘इसके विपरीत हर घर की दूसरी सच्चाई यह भी है कि ….’ वाक्य के रेखांकित अंश का समानार्थी शब्द है।
(A) वास्तविक
(B) वास्तविकता
(C) सदवचन
(D) सूक्ति
उत्तर :- B