Bihar BPSC Teacher Recruitment 2023 Apply Online : बिहार में इस वर्ष शिक्षक बहाली की प्रक्रिया BPSC से हो रही है अगर आप इस बिहार शिक्षक बहाली 1,70,461 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुकी है | BPSC Teacher Recruitment के आवेदक है तो आप सभी दस्तावेज तैयार कर ले और इस परीक्षा के जो भी पात्रता रखी गयी है आप उसकी तयारी जरुर कर ले | इस वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नई बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानातंरण एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के माध्यम से नई नियुक्ति प्रक्रिया निकाली गई है |Bihar Teacher Vacancy BPSC आयोग द्वारा प्राथमिक,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है | BPSC के द्वारा सिलेबस के अनुसार प्राथमिक से उच्च माध्यमिक के लिए कॉमन परीक्षा अंग्रेजी विषय और भाषा में (हिन्दी, उर्दू और बांगला) की परीक्षा की होगी।
बिहार लोक सेवा आयोग आज 15 जून 2023 से बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किया गया है ।बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है और साथ में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय अध्यापक की नयी नियुक्तियों के लिए उनकी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी है इसके माध्यम से पहली से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए अर्हता तय की गयी है। बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा किए शैक्षणिक योग्यता की सूची एवं विज्ञापन संबंधी जानकारी आप पहले की पोस्ट के माध्यम से जान सकते है आज इस पोस्ट के माध्यम से परीक्षा में कम किये गए प्रश्न ,जाने कितने अंको की होगी परीक्षा जान पाएंगे |जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े |

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे :- BPSC Teacher Jobs 2023
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदक Apply Online पर क्लिक करे|
- Apply Online पर क्लिक करने के बाद होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें |
- आवेदन करने के लिए अपना पंजीकरण करें |
- अपना पंजीकरण करने के लिए सभी दस्तावेज तैयार रखे और अपना सभी जानकारी भरे |
- पंजीकरण करने के बाद आवेदक आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें |
- आवेदन शुल्क का भुगतान के बाद आवेदक सबमिट पर क्लिक करें |
- अब आवेदक का आवेदन जमा हो जाएगा |
- इसके बाद आवेदक आवेदन पत्र को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख ले |
👉🏿यहां सीटेट परीक्षा में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर देखें
👉🏿प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य अध्ययन के प्रश्न-उत्तर
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथि | Important Date for BPSC Teacher Recruitment Exam
- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 31 मई को शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है |
- बिहार शिक्षक पंजीकरण प्रारंभ तिथि : 15/06/2023
- बिहार शिक्षक पंजीकरण अंतिम तिथि : 20/07/2023
- बिहार शिक्षक वेतन परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि : 22/07/2023
- बिहार शिक्षक प्रवेश पत्र रिलीज की तारीख: जल्द ही सूचित करें
- बिहार शिक्षक परीक्षा तिथि: संभावित अक्टूबर
BPSC द्वारा बिहार शिक्षक बहाली के पात्र कौन :-
- इस परीक्षा में बिहार के निवासी पात्र होंगे|
- परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अनिवाय योग्यता होनी चाहिए |
- परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
- BPSC द्वारा विषयवार पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की संरचना विवरण कर दिया है।
- सभी परीक्षाओं के प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर अंक की कटौती की जायगी ।
- BPSC द्वारा एक परीक्षा ली जाएगी जिसे पास करने पर नियुक्त किया जायेगा।
- एक अभ्यर्थी पूरी जिंदगी में सिर्फ 3 बार ही शामिल हो सकते हैं|
- बीएड और डीएलएड अपीयरिंग उम्मीदवार हैं, उन्हें भी मौका इस परीक्षा में मौका दिया गया है |उन्हें 31 अगस्त तक रिजल्ट लेना होगा |
यह भी पढ़े :-
👉🏿बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
👉🏿भारतीय राजव्यवस्था के 500+ महत्त्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्र उत्तर
👉🏿सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी जरुर पढ़े
बिहार शिक्षक बहाली के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य/OBC/अन्य राज्य : 750/-
- एससी / एसटी / PH : 200/-
- महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी) : 200/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन / ऑफलाइन शुल्क माध्यम से करें |
BPSC के द्वारा बिहार शिक्षक बहाली के लिए अनिवार्य दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (हाल का खींचा हुआ)
- बी.एड /D.EL.Ed की मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट(विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अंक पत्र)
- जन्म तिथि की पुष्टि के लिए मैट्रिक का प्रमाण-पत्र या अंक पत्र
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी संबंधी प्रमाण-पत्र
- केंद्र सरकार, बिहार सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार के अधीन किसी भी पद पर नियुक्त हों तो परीक्षा में शामिल होने हेतु सक्षम प्राधिकार के द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण-पत्र (No Objection Certificate)
- आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र
- OBC के लिए NCL
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का दावा करने वाले आवेदक का बिहार सरकार के द्वारा जारी प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता का दावा करने पर वैध प्रमाण पत्र