Bihar Teacher Bharti 2.0 : BPSC के द्वारा अब नयी नियुक्ति BPSC TRE 2.0 शुरू की जाएगी जिसमे TGT,PGT शिक्षको के खली रिक्त पदों के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे | अगर आपने CTET या STET 2023 में पास है और आप BPSC की शिक्षक भर्ती की पात्र है तो आप आवेदन कर सकेंगे | Bihar Teacher Bharti 2.0 में आवेदन की तिथि अक्टूबर 2023 के अंत तक जरी की जाएगी |
BPSC Teacher Recruitment 2.0 के आवेदक है तो आप सभी दस्तावेज तैयार कर ले और इस परीक्षा के जो भी पात्रता रखी गयी है आप उसकी तैयारी जरुर कर ले | आप BPSC Teacher Recruitment 2.0 चयन प्रक्रिया में केवल एक exam से शिक्षक की नौकरी पा सकते है | BPSC द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सुनहरा भविष्य बना सकते है | BPSC TRE 2.0 के माध्यम से बिहार में सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आप इस पोस्ट में कितनी सैलरी मिलेगी और क्या होगी योग्यता यह जान सकेंगे |

बिहार अध्यापक भर्ती में तय की गयी सैलरी | BPSC Teacher Salary 2.0
- कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों का वेतन 28,000 रुपये प्रति माह है और अन्य भत्ते अलग से हैं।
- कक्षा 9 से 10 के छात्रों का मूल वेतन 31,000 रुपये होगा और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
- 11वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को 32,000 रुपये के साथ-साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े :-
BPSC Teacher Recruitment Result 2023 | BPSC शिक्षक भर्ती की रिजल्ट जल्द ,ऐसे करे चेक अपना रिजल्ट
Current Affairs One Liners in hindi
बिहार कर्रेंट अफेयर्स जनवरी से नवम्बर 2023
BPSC TRE 2.0 के लिए अनिवार्य दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (हाल का खींचा हुआ)
- पहचान पत्र
- OBC के लिए NCL
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि की पुष्टि के लिए मैट्रिक का प्रमाण-पत्र या अंक पत्र
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट(विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अंक पत्र)
- बी.एड /D.EL.Ed की मार्कशीट
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी संबंधी प्रमाण-पत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का दावा करने वाले आवेदक का बिहार सरकार के द्वारा जारी प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता का दावा करने पर वैध प्रमाण पत्र
- केंद्र सरकार, बिहार सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार के अधीन किसी भी पद पर नियुक्त हों तो परीक्षा में शामिल होने हेतु सक्षम प्राधिकार के द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण-पत्र (No Objection Certificate)
- आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र
BPSC TRE 2.0 के लिए वितीय आवंटन सम्बंधित सुचना
BPSC द्वारा बिहार शिक्षक बहाली 2.0 के पात्र कौन
- भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी पात्र होंगे |
- परीक्षा में सम्मलित होने के लिए अनिवाय योग्यता होनी चाहिए |
- परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
- BPSC द्वारा विषयवार पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की संरचना विवरण कर दिया है।
- सभी परीक्षाओं के प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर अंक की कटौती की जायगी ।
- BPSC द्वारा एक परीक्षा ली जाएगी जिसे पास करने पर नियुक्त किया जायेगा।
- एक अभ्यर्थी पूरी जिंदगी में सिर्फ 3 बार ही शामिल हो सकते हैं|
BPSC TRE 2.0 में माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों का पाठ्यक्रम
- छात्रों को अपने विषय का 100 प्रश्नों की परीक्षा देनी होगी। बांग्ला, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान।
-विषय माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगी।
भाग 2 में एक सामान्य अध्ययन पत्र है। इसके प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगा। - इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
BPSC TRE 2.0 में उच्च माध्यमिक शिक्षक (पेपर-2) विषय एवं सामान्य अध्ययन
- यह पत्र दो भाग में होंगे यथा- भाग – 1 एवं भाग-2
- भाग 1 में अपने विषय से उम्मीदवारों द्वारा एक पत्र का चुनाव किया जाना है:– हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, बनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, वाणिज्य, लेखा, संगीत एवं उद्यमिता ।
- भाग 2 में एक सामान्य अध्ययन पत्र है, जिसके प्रश्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।
- इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगे।और आप BPSC Teacher 2.0 Syllabus के सम्पूर्ण विषय को हमारे अन्य पोस्ट के माध्यम से जान पाएंगे |
Hindi language+English language ka syllabus Kiya hoga
Total 150 question jisme 30 language se (22 Hindi + 8 English)