बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया है जिसके माध्यम से बिहार शिक्षक बहाली (विज्ञापन संख्या-26 / 2023 ) 1,70,461 पदों पर की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है | बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नई बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानातंरण एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के माध्यम से नई नियुक्ति प्रक्रिया निकाली गई है | परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) करना अनिवार्य है |
यह भर्ती परीक्षा PRT, TGT और PGT टीचरों के लिए आयोजित की जा रही है | माध्यमिक (वर्गः 9-10 ) एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय (वर्ग: 11 – 12 ) अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ऐनी गृह जिले में बुलाया गया है | निर्धारित तिथि को अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र के साथ दस्तावेज सत्यापन करा सकेंगे | आज इस पोस्ट में आप माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के अभ्यर्थियों के लिए जरुरी दस्तावेज की सूची देख सकेंगे |

बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- अभ्यर्थी वर्गः 9-10 एवं 11-12 के लिए आवेदन किये है, तो वे किसी एक तिथि को ही दोनों वर्ग के लिए दस्तावेज सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे
- सभी मूल प्रमाण-पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ – 2
- ऑनलाइन आवेदन
- प्रवेश-पत्र
- सभी प्रमाण-पत्र की 2 (दो) सेट (स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति)
- आधार / पैन / ड्राइविंग लाइसेंस
- आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (जाति / NCLC/EWS)
- निवास प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
- भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण-पत्र
- नियोजित शिक्षक संबंधी दस्तावेज
- स्वतंत्रता सेनानी के पोता / पोती, नाती / नतिनी संबंधी प्रमाण-पत्र
- बिहार STET PAPER-1 एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र
- बिहार STET PAPER-2 एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र दक्षता दस्तावेज / प्रमाण-पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण-पत्र (Matriculation certificate)
- शैक्षणिक योग्यता (वर्ग: 9-10 ) एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र शैक्षणिक योग्यता (वर्ग: 9-10 ) एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र B.Ed. / B.A. Ed / B.Sc. Ed. (वर्ग: 9-10 ) एवं
- दस्तावेज / प्रमाण-पत्र
- शैक्षणिक योग्यता (वर्गः 11-12 ) एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र
- B.Ed. / B.Ed – M.Ed./B.A. Ed./B.Sc. Ed. (वर्ग: 11-12) एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र
- शैक्षणिक योग्यता (वर्ग: 11-12 ) एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र शैक्षणिक योग्यता (वर्गः 11-12 ) एवं दस्तावेज / प्रमाण-पत्र
District wise date and subject for Document Verification :- Class 9-10 Class 11-12
BPSC TRE की जानकारी
- माध्यमिक के अलावा बिहार शिक्षक भर्ती के तहत 79943 प्राथमिक शिक्षकऔर उच्च माध्यमिक में 32916 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है |
- 4 सितंबर को अपने ओरिजनल डाकुमेंट के साथ आने का निर्देश दिया है |
PRT , TGT , PGT के लिए शिक्षेणिक योग्यता
| Post Name | Educational Qualification |
| Primary Teacher (Class 1-5) | 12th Pass + D.Ed/ B.Ed/ B.El.Ed + CTET/ BTET |
| Secondary Teacher (Class 9-10) | Graduate + B.Ed./ B.El.Ed. + STET |
| Post Graduate Teacher (Class 11-12) | PG + B.Ed./ B.El.ED + STET |