Hindi Pedagogy MCQ Test For CTET : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है आप इस परीक्षा में सफल होकर देश के किसी भी राज्य में शिक्षा बनने के पात्र मने जाते है | हिंदी पेडागोजी mcq के प्रश्न केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट आयोजित की जाती है | ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते है ।
सभी State TET के Exams जैसे UPTET, MPTET, REET, HTET, Bihar TET आदि में हिन्दी pedagogy के प्रश्न पूछे जाते है | Hindi Pedagogy MCQ परीक्षा में आपको बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह Bihar Teacher Vacancy में भी बहुत महत्वपूर्ण है |आज हम इस पोस्ट के माध्यम से सीटेट परीक्षा में ‘हिंदी भाषा’ से (CTET Hindi Pedagogy Previous Year MCQ) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा में के लिए अति महत्वपूर्ण है।

CTET Hindi Pedagogy MCQ
Q. बच्चों के ‘लेखन’ कौशल का मूल्यांकन करने के लिए कौन-सी विधि बेहतर हो सकती है?
A. अपने अनुभवों को लिखना
B. श्रुतलेख
C. पाठाधारित प्रश्नों के उत्तर लिखना
D. सुन्दर लेख का अभ्यास
उत्तर :- A
Q. ‘बोलना’ कौशल में महत्वपूर्ण है
A. संदर्भ एवं स्थिति के अनुसार अपनी बात कह सकना।
B. स्पष्ट एवं शुद्ध उच्चारण।
C. आलंकारिक भाषा का प्रयोग।
D.मधुर वाणी।
उत्तर :- B
Q. अल्पसंख्यक भाषा बोलने वाले शिक्षार्थी का ऐसे विद्यालय में प्रवेश हुआ जहाँ माध्यम (पढ़ाई) की भाषा राज्य की भाषा है। इस प्रकार की विद्यालयी शिक्षा को क्या कहेंगे ?
A. निमज्जन शिक्षा
B. द्विभाषी शिक्षा
C. बहुभाषी शिक्षा
D. अंग्रेजी माध्यम शिक्षा
उत्तर :- A
Q. कक्षा पाँच की अध्यापिका श्रुति ने विद्यार्थियों के समूह बनाए और शिक्षार्थियों को अपनी रुचियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर शब्द जाल बनाने के लिए कहा। शब्द भंडार की यह शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया किस रूप में जानी जाएगी ?
A. शब्द भंडार अधिगम का विषय आधारित उपागम
B. शब्द भंडार अधिगम का रचनात्मक उपागम
C. शब्द भंडार अधिगम का थीम आधारित उपागम
D. शब्द भंडार अधिगम के लिए शब्द जाल
उत्तर :- B
Q. कक्षा चार का अध्यापक आमिर भाषा की कक्षा में पाँच-पाँच के समूह बनाता है और ‘मेरे पालतू पशु के साथ मेरे अनुभव’ विषय पर कार्य करने के लिए कहता है। मानस मंथन करने, रूपरेखा बनाने, पहला प्रारूप लिखने, संपादन करने और फिर अंतिम रूप से अनुच्छेद लिखने के लिए कहता है । लेखन के इस उपागम को क्या कहेंगे ?
A. लेखन का प्रक्रिया उपागम
B. लेखन का उत्पाद उपागम
C. समूह कार्य
D. अनुभवजन्य अधिगम
उत्तर :- A
Q. कक्षा तीन के कुछ शिक्षार्थी लघु कहानियाँ व वृत्तान्त पढ़ रहे थे । उन्हें कुछ शब्द और वाक्यांशों के अर्थ समझ नहीं आ रहे थे पर पाठ्यसामग्री में पहले से आए शब्दों के आधार पर उन्होंने शब्दों के अर्थ जाने और समझ बनाई। उन्होंने पाठ्यसामग्री से क्या प्राप्त किया ?
A. वाक्यगत संकेत
B. शब्द भंडार संकेत
C. अर्थगत संकेत
D. रटने वाले संकेत
उत्तर :- C
Q. कक्षा दो की अध्यापिका आस्था विभिन्न तरीकों से कहानी सुनाती है । अपने एक कथावाचन सत्र में उसने कहानी की पहली पंक्ति सुनाई और शिक्षार्थियों से कहा कि वे आँख बंद करें व उसके द्वारा कही पंक्ति दोहराएँ और फिर मौन रहकर अपने मस्तिष्क में याद करें। उसने पूरी कहानी में यही किया। वह किस तकनीक को अपना रही हैं ?
A. इको तकनीक
B. मेरे बाद दोहराएँ तकनीक
C. बंद आँख तकनीक
D. कथा याद करना तकनीक
उत्तर :- A
Q. अध्यापक ने कहा कि मैं पर्यावरण अध्ययन की तुम्हारी पुस्तक से पाँच वाक्य दो-दो बार बोलूंगा, इन्हें ध्यान से सुनो। शिक्षार्थियों को समूह में इन वाक्यों का प्रत्यास्मरण करने / पुनर्रचना करने के लिए कहा, वाक्य इस तरह से लिखें जिससे कि वाक्य का अर्थ न बदले । यह कार्य क्या कहलाएगा ?
A. श्रुतलेख
B. अनुच्छेद श्रुतलेख
C. प्रत्यास्मरण तकनीक
D. श्रवण श्रुतलेख
उत्तर :- B
Q. एक भाषा-शिक्षक के रूप में सबसे बड़ी चुनौती है
A. बच्चों को भाषा सीखने के महत्व से परिचित कराना।
B. बच्चों की भाषा को संचार साधनों के प्रभाव से मुक्त रखना।
C. भाषा-संसाधनों का अभाव है।
D. बहुभाषिक कक्षा के शिक्षण के लिए उचित रणनीतियाँ तय करना।
उत्तर :- D
Q. एक समावेशी कक्षा में कौन-सा कथन भाषा-शिक्षण के सिद्धांतों के प्रतिकूल है?
A. बच्चे परिवेश से प्राप्त भाषा को ग्रहण करते हुए भाषा-प्रयोग के नियम बना सकते हैं।
B. भाषा परिवेश में रहकर अर्जित की जाती है।
C. प्रिंट-समृद्ध माहौल भाषा सीखने में सहायक होता है।
D. व्याकरण के नियम सिखाने से बच्चों का भाषा-विकास शीघ्रता से होगा।
उत्तर :- D
Q. एक बहु-सांस्कृतिक कक्षा में आप एक भाषा-शिक्षक के रूप में किस बात को अधिक महत्व देंगे?
A. पाठ्य पुस्तक के प्रत्येक पाठ को भली-भांति समझना
B. बच्चों को व्याकरण सिखाना
C. स्वयं शुद्ध भाषा-प्रयोग
D. बच्चों को भाषा-प्रयोग के अधिक-से-अधिक अवसर देना
उत्तर :- D
Q. प्राथमिक स्तर पर कौन-सा भाषा-शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?
A. स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहना
B. वर्णमाला को क्रम से कंठस्थ करना
C. ध्वनि-संकेत चिह्नों का सम्बन्ध बनाना
D. विभिन्न संदर्भो में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना
उत्तर :- B
Q. गृहकार्य के बारे में कौन-सा कथन उचित है?
A. गृह कार्य अभिभावकों को व्यस्त रखने का उत्तम साधन है।
B. बच्चों की क्षमताओं, स्तर के अनुसार गृहकार्य दिया जाना चाहिए
C. गृहकार्य कक्षा में किए गए कार्य का अभ्यास-मात्र है
D. गृहकार्य देना अति आवश्यक है ।
उत्तर :- B
Q. भाषा के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. सभी मानवीय भाषाएँ स्वाभाविक भाषाएँ हैं।
B. ‘भाषा’ होने के लिए भाषा की लिपि होनी चाहिए।
C. भाषा मुख्यतः बोली जाती है।
D. सभी भाषाओं की एक व्याकरण और एक व्यवस्था होती है।
उत्तर :- B
Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा अनुशंसित विद्यालय के बुनियादी वर्षों की क्या अवधि है?
A. कक्षा दो तक पहले पाँच वर्ष
B. कक्षा एक तक पहले तीन वर्ष
C. कक्षा एक से पाँच तक पहले पाँच वर्ष
D. अधिगम के पहले दो वर्ष पूर्व विद्यालयी वर्ष
उत्तर :- A
Q. विद्यालयों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति को समुन्नत करने हेतु लागू भारत सरकार का महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम कौन-सा है ?
A. एक भारत श्रेष्ठ भारत
B. आजादी का अमृत महोत्सव
C. बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान
D. समग्र शिक्षा अभियान
उत्तर :- A
Q. विद्यालयी शिक्षा के बुनियादी व प्राथमिक चरण में व्याकरण के शिक्षण-अधिगम के लिए कौन-सा तरीका उपयुक्त नहीं है ?
A. सर्वप्रथम व्याकरणिक अवधारणाओं के नियमों का परिचय देना
B. संज्ञाओं का नामकरण शब्दों के रूप में परिचय देना
C. वर्णनकारी शब्दों के रूप में विशेषणों का परिचय देना
D. सर्वप्रथम संदर्भ में व्याकरण के उदाहरण प्रस्तुत करना, फिर नियम बताना
उत्तर :- A
Q. भाषा अधिगम के बुनियादी वर्षों के दौरान तुकबंदी और शिशुगीतों के बारे में कौन-सी बात सही नहीं है ?
A. व्याकरण सिखाने के लिए
B. आनन्द और खुशी के लिए
C. भाषा निवेश के लिए
D. कल्पनाशीलता के अभ्यास के लिए
उत्तर :- A
Q. भाषा के अभिव्यक्तात्मक कौशल हैं
A. सुनना, बोलना
B. बोलना, लिखना
C. पढ़ना, लिखना
D. सुनना, पढ़ना
उत्तर :- B
Q. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. बच्चे समृद्ध भाषा-परिवेश में सहज और स्वतः रूप से भाषा में परिमार्जन कर लेंगे
B. बच्चे भाषा की जटिल और समृद्ध संरचनाओं के साथ विद्यालय आते हैं
C. बच्चों की भाषा-संकल्पनाओं और विद्यालय में प्रचलित भाषा परिवेश में विरोधाभास ही भाषा सीखने में सहायक होता है
D. सुधार के नाम पर की जाने वाली टिप्पणियों व निरर्थक अभ्यास से बच्चों में अरुचि उत्पन्न हो सकती है
उत्तर :- C
Q. भाषा-कौशलों के संदर्भ में कौन-सा कथन उचित है?
A. विद्यालय में केवल ‘पढ़ना’, ‘लिखना’ कौशलों पर ही बल देना चाहिए
B. बच्चे केवल सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना कौशल क्रम से ही सीखते हैं
C. भाषा के चारों कौशल परस्पर अंतः सम्बन्धित हैं
D. भाषा-कौशलों के विकास में अभ्यास की अपेक्षा भाषिक नियमों का ज्ञान जरूरी है
उत्तर :- C