Bihar STET Required Documents 2023 : बिहार एसटीईटी 2023 अधिसूचना जारी कर दी गयी है | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षको के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए BSEB STET 2023 के द्वारा पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी किया है| बिहार में शिक्षको के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ग्रेजुएट /पोस्ट ग्रेजुएट पास बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थियों के लिए Bihar Board TET भर्ती निकाली गयी है | यह आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की शुरुआत 09 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक होगी। Bihar STET 2023 notification के इस विज्ञापन से सम्बंधित जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े |
बिहार एसटीईटी 2023 विज्ञापन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSEB STET की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है |ऑनलाइन आवेदन 09 अगस्त 2023 से शुरू होने जा रहे है आप इस पात्रता परीक्षा का आवेदन कैसे कर सकते है और इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही है | आप इस पोस्ट के माध्यम से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने में जरुरी दस्तावेज की जानकारी प्राप्त करेंगे |

BSEB के द्वारा बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज | Document Recruitment for BSEB STET 2023
- पासपोर्ट फोटो (सफेद या हल्के बैकग्राउंड के साथ)
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि के लिए प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- बी.एड परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- जाती प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
यह भी पढ़े :-
BPSC Teacher Question Papers 2023 All Shifts
बिहार एसटीईटी पात्रता परीक्षा के महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदक 9 अगस्त 2023 से अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकेंगे |
- पेपर-1 के माध्यम से हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य व विशेष विद्यालय अध्यापक की पात्रता परीक्षा दे सकते है |
- पेपर -2 के माध्यम से हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि व संगीत के विषयों के शिक्षकों के लिए की पात्रता परीक्षा दे सकते है |
- पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न विषय से पूछे जायेंगे और 50 अंक शिक्षक कला,अन्य दक्षताओं से होंगे |
- आयु सीमा 21 वर्ष से अधिकतम 37 वर्ष वर्ष होगी जिसकी गणना 01/08/2023 तक होगी | बिहार बोर्ड बीएसईबी एसटीईटी 2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी |
बिहार एसटीईटी पात्रता परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स
सामान्य अभ्यथी के लिए 50 फीसदी
पिछड़ा वर्ग अभ्यथी के लिए 45.5 फीसदी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग अभ्यथी के लिए 42.5 फीसदी
एससी, एसटी अभ्यथी के लिए 40 फीसदी
दिव्यांग अभ्यथी के लिए 40 फीसदी
महिला अभ्यथी के लिए 40 फीसदी
पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का परिणाम मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति से तैयार किया जाएगा |
आवेदन शुल्क सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों पेपर-1 या पेपर-2 किसी एक के लिए – 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये है |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों पेपर-1 या पेपर-2 किसी एक के लिए – 760 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये है |
पेपर-1 व पेपर-2 में पास सभी अभ्यर्थियों को एसटीईटी पास का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी |
Bihar STET के लिए आवश्यक लिंक
| Apply Online | Bihar STET Apply Link | |||
| Download Notification | Click Here | |||
| Official Website | BSEB Official Website | |||