BPSC TRE 4.0 General Studies Questions in Hindi | सामान्य अध्ययन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

भारत के लगभग सभी परीक्षाओं में General Studies से प्रश्न पूछे जाते हैं | यदि आप भी BPSC TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (Class 1-5), माध्यमिक (Class 9-10) या उच्च माध्यमिक (Class 11-12) के शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपकी सफलता में सामान्य अध्ययन (General Studies) की भूमिका सबसे अहम होने वाली है| चयन सूची मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन और आपके विषय-विशेष के अंकों पर निर्भर करती है। इस लेख में हम BPSC TRE 4.0 के पैटर्न, महत्वपूर्ण सामान्य अध्ययन के प्रश्नों और परीक्षा में सफलता हासिल करने की अचूक रणनीति पर चर्चा करेंगे।

BPSC हमेशा से एनसीईआरटी (NCERT) और एससीईआरटी (SCERT) की किताबों को आधार बनाता है | सामान्य अध्ययन विषय से सरकारी शिक्षक की तैयारी जैसे की CTET ,BPSC TRE में भी प्रश्नोत्तरी पूछे ही जाते हैं |  किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) जैसे UPSC, SSC (CGL, CHSL, MTS), Railway (RRB NTPC, Group D), Banking, State PSC (BPSC, UPPSC, MPPSC) और अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन (General Studies) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है| इसलिए आप इस आर्टिकल BPSC TRE 4.0 General Studies Questions in Hindi | सामान्य अध्ययन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर में दी जा रही विस्तृत जानकारी जरुर देखें |

BPSC TRE 4.0 General Studies Questions in Hindi

BPSC TRE 4.0 General Studies Questions in Hindi | सामान्य अध्ययन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न सूची (Questions) :-

  1. बिहार में ‘परमार घाटी’ या प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
    (A) रोहतास
    (B) नवादा
    (C) गया
    (D) कैमूर
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  2. निम्नलिखित में से किस जलमार्ग का आर्थिक तथा युद्धनीतिक महत्व अधिक है ?
    (A) पाक जलडमरूमध्य
    (B) मलक्का जलडमरूमध्य
    (C) स्वेज़ नहर
    (D) पनामा नहर
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  3. निम्नलिखित में से कौन-सा नवीन वलित पर्वत नहीं है ?
    (A) सियरा नेवादा
    (B) रॉकी
    (C) हिमालय
    (D) आल्प्स
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  4. कौन-से दो देशों को ‘मैकमोहन रेखा’ विभक्त करती है ?
    (A) भारत और चीन
    (B) चीन और अफगानिस्तान
    (C) पाकिस्तान और भारत
    (D) पाकिस्तान और अफगानिस्तान
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  5. ‘ट्रक कृषि’ सम्बन्धित है
    (A) साग-सब्जी से
    (B) दूध से
    (C) अनाज से
    (D) मुर्गीपालन से
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  6. संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को घोषित किया गया है
    (A) मोटे अनाज का अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष
    (B) गेहूँ का अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष
    (C) चावल का अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष
    (D) तिलहन का अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  7. किस वर्ष में भारत हैवी इलैक्ट्रीकल लिमिटेड (BHEL) को महारत्ना उद्यम का दर्जा मिला?
    (A) 2011
    (B) 2012
    (C) 2013
    (D) 2014
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  8. नीलामी या गतिशील मूल्य निर्धारण बाजार ____ के उदाहरण है।
    (A) B2B वाणिज्य
    (B) C2B वाणिज्य
    (C) C2C वाणिज्य
    (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  9. दो कंप्यूटर नेटवर्क के बीच डेटा पैकट को स्थानांतरित करने के लिए एक ________ का उपयोग किया जाता है।
    (A) स्विच
    (B) रूटर
    (C) ब्राउटर
    (D) गेटवे
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  10. इंटरनेट पर एक डेटाबेस में जहाँ विभिन्न मेजबानों के नाम और पता होते हैं, जिन्हें ________ कहा जाता है ।
    (A) डोमेन नाम सेवा
    (B) डोमेन नाम प्रणाली
    (C) DNS फाइल सिस्टम
    (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  11. भारत शासन अधिनियम, 1935 के तहत प्रस्तावित संघीय प्रणाली थी
    (A) अखिल भारतीय संघ
    (B) भारत संघ
    (C) संयुक्त भारत
    (D) भारतीय परिसंघ
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  12. जवाहरलाल नेहरू ने भारत की संविधान सभा की किस बैठक में उद्देश्य प्रस्ताव रखा था?
    (A) दूसरी
    (B) तीसरी
    (C) चौथी
    (D) पांचवीं
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  13. भारतीय संसद में शामिल है
    (A) राष्ट्रपति
    (B) राज्यसभा एवं लोकसभा
    (C) राष्ट्रपति, राज्यसभा तथा लोकसभा
    (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  14. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता को समाप्त करता है?
    (A) अनुच्छेद 14
    (B) अनुच्छेद 15
    (C) अनुच्छेद 17
    (D) अनुच्छेद 19
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  15. ज्वालामुखी विस्फोट किस पेटी में सर्वाधिक है ?
    (A) मध्य महाद्वीपीय
    (B) परिप्रशान्त महासागरीय
    (C) मध्य अटलाण्टिक
    (D) अन्तराप्लेट ज्वालामुखी
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  16. संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘मारक्वेत श्रेणी’ किस खनिज के लिए विख्यात है ?
    (A) यूरेनियम
    (B) तांबा
    (C) जस्ता
    (D) लौह अयस्क
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  17. राष्ट्रीय अंतरिम सरकार में रियासतों का विभाग किसे दिया गया था ?
    (A) व्ही. पी. मेनन
    (B) सरदार वल्लभभाई पटेल
    (C) कृष्णाशाही
    (D) सी. राजगोपालाचारी
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  18. कांग्रेस सम्मेलनों को “शिक्षित भारतीयों का वार्षिक राष्ट्रीय मेला” किसने कहा था ?
    (A) लाला लाजपत राय
    (B) बाल गंगाधर तिलक
    (C) गोपाल कृष्ण गोखले
    (D) विपिनचन्द्र पाल
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  19. महात्मा गांधी ने “दाण्डी यात्रा” किस आश्रम से प्रारम्भ की थी?
    (A) साबरमती
    (B) पवनार
    (C) सेवाग्राम
    (D) रामानंदिया
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  20. डलहौजी के “व्यपगत सिद्धान्त” के अन्तर्गत विलय किया गया प्रथम राज्य कौन-सा था ?
    (A) जैतपुर
    (B) संभलपुर
    (C) झांसी
    (D) सतारा
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  21. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के नामों की सिफारिश करने वाली समिति में कौन शामिल नहीं है ?
    (A) विधानसभा अध्यक्ष
    (B) राज्यपाल
    (C) नेता प्रतिपक्ष
    (D) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  22. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है ?
    (A) राज्यपाल
    (B) भारत के राष्ट्रपति
    (C) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
    (D) गृहमंत्री
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    i. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के वेतन के बराबर वेतन का संदाय किया जाता है।
    ii. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की दिनांक से 6 वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले आता है, तक होगा।
    iii. कोई निर्वाचन आयुक्त किसी भी समय मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित स्वहस्ताक्षरित लेख द्वारा अपना पद त्याग कर सकेगा।
    कौन-से कथन सत्य हैं?
    (A) i तथा iii
    (B) i तथा ii
    (C) i, ii तथा iii
    (D) केवल iii
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  24. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की छुट्टी मंजूर करने या नामंजूर करने की शक्ति निहित होगी
    (A) वित्तमंत्री में
    (B) राष्ट्रपति में
    (C) प्रधानमंत्री में
    (D) भारत के मुख्य न्यायाधीश में
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  25. वर्चुअल ______ कीबोर्ड से कंप्यूटर की सुरक्षा करते हैं।
    (A) पासवर्ड चोरी
    (B) ट्रोजन प्रोग्राम
    (C) स्पाइवेयर
    (D) उपरोक्त सभी
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  26. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की जाती है:
    (A) राज्यपाल द्वारा
    (B) मुख्यमंत्री द्वारा
    (C) राष्ट्रपति द्वारा
    (D) अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
  27. शेरशाह का मकबरा कहाँ है?
    (A) सासाराम
    (B) दिल्ली
    (C) कालिंजर
    (D) सोनरगांव
    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर तालिका (Answers Table)

क्र.सं. (Serial No.)प्रश्न का संदर्भ (Question)सही उत्तर (Answer)
1बिहार में ‘परमार घाटी’ या प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात(B)
2जलमार्ग का आर्थिक तथा युद्धनीतिक महत्व(C)
3नवीन वलित पर्वत नहीं है(A)
4मैकमोहन रेखा विभक्त करती है(A)
5‘ट्रक कृषि’ सम्बन्धित है(A)
6संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 घोषित(A)
7BHEL को महारत्ना उद्यम का दर्जा(C)
8नीलामी या गतिशील मूल्य निर्धारण बाजार(A & C)
9दो कंप्यूटर नेटवर्क के बीच डेटा पैकट(B & D)
10इंटरनेट पर डेटाबेस में नाम और पता(B)
11भारत शासन अधिनियम, 1935 संघीय प्रणाली(A)
12उद्देश्य प्रस्ताव रखा गया बैठक(D)
13भारतीय संसद में शामिल है(C)
14अनुच्छेद जो अस्पृश्यता को समाप्त करता है(C)
15ज्वालामुखी विस्फोट सर्वाधिक पेटी(B)
16‘मारक्वेत श्रेणी’ खनिज विख्यात(D)
17राष्ट्रीय अंतरिम सरकार रियासतों का विभाग(B)
18कांग्रेस सम्मेलनों को वार्षिक राष्ट्रीय मेला(A)
19दाण्डी यात्रा किस आश्रम से प्रारम्भ(A)
20व्यपगत सिद्धान्त विलय प्रथम राज्य(D)
21राज्य मानवाधिकार आयोग समिति शामिल नहीं(B)
22राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति(A)
23निर्वाचन आयोग के कथनों पर विचार(B)
24नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की छुट्टी(B)
25वर्चुअल कीबोर्ड से कंप्यूटर की सुरक्षा(D)
26राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष नियुक्ति(A)
27शेरशाह का मकबरा कहाँ है?(A)